'एनएमएसीसी' इवेंट में छाया रणवीर सिंह का जलवा, 'गल्लां गुडियां' पर डांस कर लूटी महफिल, वीडियो वायरल
मुंबई के 'एनएमएसीसी' के तीन साल पूरे होने पर सुपरस्टार रणवीर सिंह ने अपनी जबरदस्त एनर्जी से समां बांध दिया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में रणवीर सिंह को सिंगर श्रेया घोषाल और शंकर महादेवन के साथ 'गल्लां गुडियां' गाने पर धमाकेदार डांस करते देखा जा सकता है. उनकी इस हाई-वोल्टेज परफॉर्मेंस ने पूरे ऑडिटोरियम को झूमने पर मजबूर कर दिया. साथ ही, रणवीर फिल्म 'धुरंधर 2' की अपार सफलता से सातवें आसमान पर हैं जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म की भव्यता और रणवीर की एक्टिंग की तारीफ रजनीकांत और एसएस राजामौली जैसे दिग्गज भी कर रहे हैं.
अनूपपुर के कोतमा में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी इमारत, 2 लोगों की मौत और कई के मलबे में दबे होने की आशंका, राहत एवं बचाव कार्य जारी
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। बस स्टैंड के पास स्थित तीन मंजिला अग्रवाल लॉज की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। इस घटना में दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि मलबे में अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Mp Breaking News





















