Responsive Scrollable Menu

बुशहर परमाणु संयंत्र पर हमले से मास्को नाराज: बताया 'क्रूर कृत्य', रूसी कर्मियों की निकासी तेज

मास्को, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। ईरान के बुशहर न्यूक्लियर पावर प्लांट पर बढ़ते खतरे के बीच रूस ने जहां अपने कर्मियों की निकासी तेज कर दी है, वहीं इस संयंत्र पर हुए हमले की कड़ी निंदा भी की है। रूस की सरकारी परमाणु कंपनी रोसाटॉम ने चेतावनी दी है कि हालात परमाणु दुर्घटना का जोखिम बढ़ा रहे हैं।

रूसी समाचार एजेंसियों के मुताबिक, रोसाटॉम ने शनिवार को संयंत्र से अपने अतिरिक्त 198 कर्मचारियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। यह प्रक्रिया फरवरी के अंत में ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से लगातार जारी है।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने जानकारी दी कि संयंत्र के सुरक्षा स्टाफ का एक सदस्य प्रोजेक्टाइल के टुकड़े लगने से मारा गया, जबकि एक इमारत को शॉकवेव और प्रोजेक्टाइल के मलबे की वजह से नुकसान पहुंचा।

रोसाटॉम प्रमुख एलेक्सी लिखाचेव ने कहा कि संयंत्र के आसपास हालात बेहद खराब दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि मारा गया कर्मचारी ईरानी नागरिक था।

इसी बीच, रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने बुशहर संयंत्र पर हुए हमले को “दुष्टतापूर्ण कृत्य” करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा, “हम इस कृत्य की सख्ती से निंदा करते हैं, जिससे जानमाल का नुकसान हुआ है।”

जखारोवा ने जोर देकर कहा कि ईरान के परमाणु ठिकानों, खासकर बुशेहर संयंत्र, पर हमले तुरंत रोके जाने चाहिए। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी इस दिशा में कदम उठाने की अपील की।

इससे पहले, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने चेतावनी दी थी कि संयंत्र के पास अमेरिका और इजरायल के हमले न केवल ईरान बल्कि पूरे खाड़ी क्षेत्र के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।

गौरतलब है कि इस हमले की जिम्मेदारी अब तक न तो अमेरिका और न ही इजरायली सेना ने ली है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परमाणु संयंत्र को गंभीर नुकसान पहुंचता है, तो इसके दूरगामी पर्यावरणीय और मानवीय परिणाम हो सकते हैं, जिससे क्षेत्रीय अस्थिरता और बढ़ सकती है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

IPL-PSL: दिल्ली से इस्लामाबाद तक समीर नाम का जलवा, इधर रिज्वी तो उधर मिन्हास ने उड़ाया गर्दा

PSL- IPL: टीम दिल्ली की हो या इस्लामाबाद की. IPL 2026 की हो या PSL 2026 में खेलने वाली. जलवा सिर्फ समीर का है. दोनों ही जगहों पर समीर नाम के ही खिलाड़ी का जलवा है. आइए जानते हैं कैसे? Sun, 05 Apr 2026 08:10:59 +0530

  Videos
See all

West Bengal Malda Violence News: पश्चिम बंगाल के मालदा में क्यों भड़की हिंसा? | Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T02:40:36+00:00

Breaking News: '...हम कोलकाता पर करेंगे अटैक', Pakistan ने फिर दी गीदड़भभकी | Top News | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T02:43:21+00:00

Raja Raghuvanshi Rebirth Viral Video: 'देखो लौट आया मेरा बेटा' | Indore | Sonam Raghuvanshi| #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T02:40:00+00:00

Shorts : ट्रेन प्लेटफॉर्म गैप में फंसा यात्री | Top News | Viral News | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T02:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers