Responsive Scrollable Menu

Karan Aujla: करण औजला ने रद्द किए लुधियाना और लखनऊ के कॉन्सर्ट; फैंस के टूटे दिल, जानें क्या है पूरा मामला

Karan Aujla: मशहूर पंजाबी गायक करण औजला के प्रशंसकों के लिए एक निराश करने वाली खबर सामने आई है। मुंबई में हुए हालिया विवाद और सुरक्षा चिंताओं के बाद, गायक ने अपने आगामी 'इट वॉज ऑल अ ड्रीम' (It Was All A Dream) वर्ल्ड टूर के लुधियाना और लखनऊ के शो रद्द कर दिए हैं।

Continue reading on the app

होर्मुज को लेकर ट्रंप की धमकी, बोले-'नहीं माने तो 48 घंटे बाद बरपेगा कहर'

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन दी है। धमकी होर्मुज नाकेबंदी को लेकर है। उन्होंने स्पष्ट और सख्त टोन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर कहा है, नाकेबंदी हटाओ वरना तबाह होने के लिए तैयार रहो।

ट्रंप ने ट्रुथ पोस्ट में पिछली चेतावनी याद दिलाते हुए सब कुछ तबाह करने की धमकी दी। उन्होंने लिखा, याद है जब मैंने ईरान को डील करने या होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए दस दिन की मोहलत दी थी! समय खत्म हो रहा है—48 घंटे बाद कहर बरपाया जाएगा।”

होर्मुज को लेकर ट्रंप बार-बार अपने बयान बदलते रहे हैं। शनिवार को दस दिन की मोहलत से पहले ट्रंप ने इसे न खोलने की दशा में 48 घंटे के बाद पावर प्लांट पर हमले की धमकी दी थी। फिर इसकी मियाद 10 दिन तक बढ़ा दी और बीच में एक और बयान दिया जिसमें नाटो को निशाने पर लेते हुए कहा कि होर्मुज खुलवाने की जिम्मेदारी अब उनकी है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को इस रास्ते से तेल की जरूरत नहीं है और जो देश इस पर निर्भर है, वही इसकी जिम्मेदारी उठाएं।

ट्रंप के मुताबिक, उन्होंने ईरान को होर्मुज को लेकर इसलिए चेतावनी दी क्योंकि कई देश इस मुद्दे पर अमेरिका का साथ देने से पीछे हट गए थे। उन्होंने कहा कि जो देश इस रास्ते से तेल पर निर्भर हैं, उन्हें आगे आकर इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए, जबकि अमेरिका उनकी मदद करेगा।

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल की तरफ से ईरान पर हमले के बाद से ही ईरान ने इस रास्ते को लगभग बंद कर दिया है, जिससे तेल सप्लाई पर भारी असर पड़ा है।

वहीं, ट्रुथ की दूसरी पोस्ट में ट्रंप ने नाटो को निशाने पर लिया है। नाटो को कमजोर और गैर-भरोसेमंद साझेदार बताया है। ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका इसके साथ अपने रिश्तों की समीक्षा कर सकता है। ट्रंप ने कहा कि मौजूदा हालात में नाटो अपने दायित्वों को पूरी तरह निभाने में असफल रहा है।

--आईएएनएस

केआर/

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, 3 सीटों पर बदले प्रत्याशी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपने उम्मीदवारों की पांचवीं और अंतिम लिस्ट जारी कर दी। इस घोषणा के साथ ही भाजपा ने राज्य की सभी 292 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। पांचवीं सूची में … Sat, 04 Apr 2026 23:01:42 GMT

  Videos
See all

Iran America War Live Updates: पहले Amazon अब Microsoft... ईरान गिरा रहा मिसाइलें | Israel | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T17:40:13+00:00

US-Israel Iran War LIVE Updates: Atom Bomb कैसे करता है काम? ज़मीन के ऊपर विस्फोट क्यों किया जाता है #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T17:43:08+00:00

Himanta Biswa Sarma Viral Video: Rahul Gandhi पर ये क्या बोल गए सीएम हिमंत | Assam Election #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T17:46:19+00:00

Shocking Road Rage Viral Video: बोनट पर लटकाया और गाड़ी को भगाया! Road incident captured on camera #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T17:45:06+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers