Responsive Scrollable Menu

घर की पुताई के नाम पर मंगाए खतरनाक केमिकल, ड्रग्स बनाने की थी तैयारी; उज्जैन से 3 अरेस्ट

मध्य प्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने एक बड़े ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गैरेज की आड़ में केमिकल मंगाकर MDMA ड्रग्स बनाने की तैयारी की जा रही थी.

Continue reading on the app

Ramayana Movie: 'रामायण' में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर! इन दो अवतारों में फैंस को देंगे बड़ा सप्राइज़

Ramayana Movie: नितेश तिवारी की अपकमिंग मेगा बजट फिल्म रामायण का टीजर रिलीज होने के बाद इसको लेकर और भी एक्साइटमेंट बढ़ गई है। फिल्म से रणबीर कपूर का राम लुक रिवील होते ही छा गया है। लेकिन रणबीर इस फिल्म में केवल राम के रोल में ही नहीं नजर आएंगे। एक्टर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि वह इस ग्रैंड माइथोलॉजिकल फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। क्या होगाा ये रोल? कौन-से दो अवतार में दिखेंगे रणबीर? आइए जानते हैं...

टीज़र में मिली इस रोल की हिंट

आपके बताते चलें, रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम के साथ-साथ भगवान परशुराम का किरदार भी निभाएंगे। 2 अप्रैल को रिलीज हुए फिल्म के टीज़र रणबीर कपूर भगवान राम के अलग-अलग रूपों में नजर आए- एक योद्धा, एक राजा और एक आदर्श पुरुष के रूप में।

इसी टीज़र में एक खास सीन ने सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी, जहां राम एक विशाल सुनहरी फरसा पकड़ते दिखते हैं, जिसे भगवान परशुराम से जोड़ा जा रहा है। इस सीन के बाद से ही रणबीर के डबल रोल की अटकलें तेज हो गई थीं, जिस पर अब खुद अभिनेता ने मुहर लगा दी है।

Ramayana movie

रणबीर ने कन्फर्म किया डबल रोल

रणबीर कपूर ने कॉलिडर को दिए इंटरव्यू में कहा- "भगवान विष्णु के कई अवतार हैं... भगवान राम एक अवतार हैं और भगवान परशुराम उनसे पहले के अवतार हैं। ऐसे में दोनों किरदार निभाना मेरे लिए बेहद खास मौका है।"

Ranbir Kapoor Ramayana

उन्होंने कहा कि एक अभिनेता के तौर पर सिर्फ लुक या आवाज बदलना ही काफी नहीं होता, बल्कि किरदार की भावनाओं और आध्यात्मिकता को समझना सबसे जरूरी है। इसी समझ के साथ उन्होंने दोनों किरदारों को अलग-अलग तरीके से गढ़ने की कोशिश की है।

राम का किरदार निभाने पर क्या बोले रणबीर?

भगवान राम जैसे महान चरित्र को पर्दे पर लाने की चुनौती के बारे में बात करते हुए रणबीर ने कहा, "यह एक ऐसी जिम्मेदारी है जिसे आप अपने कंधों पर उठाते हैं। आप वास्तव में उनका अभिनय नहीं कर सकते, आप उनका प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, अपनी कहानी कह रहे हैं, एक अभिनेता के रूप में भगवान राम का अपना संस्करण प्रस्तुत कर रहे हैं। इसलिए एक अभिनेता और एक भारतीय के रूप में भगवान राम के प्रति मेरी जो जिम्मेदारी, इरादा, आस्था और विश्वास है, मुझे लगता है कि यहीं से सब कुछ शुरू होता है।"

रणबीर का मानना है कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि जीवन के कई महत्वपूर्ण सबक सिखाने वाली महाकथा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह फिल्म दुनियाभर के दर्शकों तक भारतीय संस्कृति और मूल्यों को पहुंचाएगी।

स्टारकास्ट और रिलीज

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में साई पल्लवी सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। उनके अलावा सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता और अरुण गोविल जैसे किरदार भी नजर आएंगे। यह मेगा बजट फिल्म दिवाली 2026 पर रिलीज होगी, जबकि इसका दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा।

Continue reading on the app

  Sports

केकेआर के खराब प्रदर्शन से नाराज शाहरुख खान? सीईओ के साथ करते दिखे 'सीरियस टॉक', वीडियो वायरल

Shah Rukh Khan Venky Mysore viral video: केकेआर के मालिक शाहरुख खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह टीम के सीईओ वैंकी मैसूर के साथ गंभीर बातचीत करते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो पंजाब किंग्स और केकेआर के मुकाबले का है, जो बारिश की भेंट चढ़ गया. वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान आईपीएल 2026 में केकेआर के प्रदर्शन से नाखुश है और इसी बारे में वह वैंकी मैसूर से बात कर रहे हैं. Mon, 6 Apr 2026 23:46:16 +0530

  Videos
See all

ऐसा चोर पहले नहीं देखा #viralvideo #shortsvideo #aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T21:00:56+00:00

Iran- Israel War : ईरान की वो मिसाइल जिसने मचाई सबसे ज्यादा तबाही | Donald Trump | America #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:45:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: पवन खेड़ा के आरोपों पर क्या बोले CM हिमंता | #pawankhera #assam #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:48:01+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: महाकुंभ वाले IIT बाबा ने शादी कर ली! #iitbaba #iitbabaabhayasingh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T20:53:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers