Delhi Weather: दिल्ली में आज और होगी बारिश! IMD ने जारी किया येलो अलर्ट और दी आंधी-तूफान की चेतावनी
Delhi Weather: दिल्ली में शनिवार (8 अगस्त) को एक बार फिर बारिश होने की संभावना है, क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी में और बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी है। बता दें कि यह अनुमान दिल्ली-NCR में गुरुवार और शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद आया है।
NIA ने केरल विस्फोटक मामले में कर्नाटक से 3 लोगों को गिरफ्तार किया
नयी दिल्ली, सात अगस्त केरल के मलप्पुरम जिले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को बड़ी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामदगी मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक बयान में कहा कि गिरफ्तार किए गए तीनों लोगों की पहचान मंतागौड़ बिरादार, बापागौड़ भीरमाया चौधरी और प्रकाश गौड़ा बिरादार के रूप में हुई है। एनआईए ने बताया कि कर्नाटक के विजयपुरा जिले के रहने वाले इन तीनों आरोपियों को उनके गृह जिले से गिरफ्तार किया गया।
एजेंसी ने कहा कि इन गिरफ्तारियों के साथ ही इस मामले में अब तक एनआईए 11 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह मामला सात फरवरी, 2026 को केरल पुलिस द्वारा की गई 89,600 विस्फोटक छड़ों और 10,500 ‘नॉन-इलेक्ट्रिक शॉक ट्यूब’ की बरामदगी से जुड़ा है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Moneycontrol
prabhasakshi







