Keshav Prasad Maurya ने Prayagraj में छात्रों की समस्याएं हल करने को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
प्रयागराज, सात अगस्त उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को यहां कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं को हल करना इस सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आवश्यक नीतिगत निर्णय करते समय छात्रों के सुझावों पर विचार किया जाएगा। यहां “छात्रों की बात, युवाओं के साथ” कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मौर्य ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतियोगी छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कानून बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।’’ उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि किसी भी परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक ना हो, परीक्षाएं निर्धारित समय पर संपन्न हों और परिणाम भी समयबद्ध ढंग से घोषित किए जाएं ताकि युवाओं को अनावश्यक प्रतीक्षा और मानसिक तनाव का सामना न करना पड़े। मौर्य ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े छात्रों को व्यावहारिक कठिनाइयों का सबसे अधिक अनुभव होता है।
उन्होंने कहा कि छात्र अपनी समस्याएं एवं सुझाव लिखित रूप में अथवा ई-मेल के माध्यम से भी उपलब्ध कराएं, सरकार प्रत्येक सुझाव का अध्ययन कर उसके समाधान का प्रयास करेगी। मौर्य ने कहा कि प्राप्त सुझावों पर मुख्यमंत्री के साथ मंत्रिमंडल स्तर पर भी चर्चा की जाएगी और जहां आवश्यक होगा वहां नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे।
PFC Net Profit पहली तिमाही में 8,998 करोड़ रुपये रहा, 3.90 रुपये अंतरिम लाभांश का ऐलान
नयी दिल्ली, सात अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) का एकीकृत शुद्ध लाभ जून तिमाही में मामूली रूप से बढ़कर 8,998 करोड़ रुपये रहा। आलोच्य तिमाही कंपनी का परिचालन राजस्व 28,526.86 करोड़ रुपये रहा, जबकि इससे पहले यह 28,539.04 करोड़ रुपये था। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘वित्तवर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध मुनाफा 8,998 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्तवर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में यह 8,981 करोड़ रुपये था।’’ पीएफसी ग्रुप देश में नवीकरणीय उर्जा के लिए सबसे बड़ा वित्तपोषक बना हुआ है।
कंपनी की नवीकरणीय उर्जा ऋण खाता 30 जून, 2026 तक 1,63,184 करोड़ रुपये थी। कंपनी के निदेशक मंडल ने पहली तिमाही के लिए 3.90 प्रति शेयर का अंतरिम लाभांश घोषित किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi












