AUD में AISA और ABVP के छात्र भिड़े, Orientation कार्यक्रम के दौरान हुई झड़प
नयी दिल्ली, सात अगस्त आंबेडकर विश्वविद्यालय दिल्ली (एयूडी) में नए छात्रों के लिए आयोजित ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम के दौरान वाम समर्थित ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) और आरएसएस से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। आइसा ने एक बयान में आरोप लगाया कि प्रथम वर्ष के एमए राजनीति विज्ञान के छात्रों के ‘ओरिएंटेशन’ कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी सदस्यों ने उसके कार्यकर्ताओं पर हमला किया। संगठन ने दावा किया कि यह घटना उस समय हुई जब संकाय सदस्य कार्यक्रम स्थल से जा चुके थे और उसके सदस्य नए छात्रों से बातचीत कर रहे थे।
आइसा के अनुसार, एबीवीपी के एक सदस्य ने कथित तौर पर आइसा कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की और उन्हें धमकी दी कि यदि उन्होंने विभाग में अपनी राजनीतिक गतिविधियां जारी रखीं तो उनके खिलाफ हिंसा की जाएगी। संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि परिसर के सुरक्षाकर्मी देर से पहुंचे और उन्होंने झड़प में हस्तक्षेप नहीं किया तथा आइसा सदस्यों से वीडियो रिकॉर्डिंग बंद करने को कहा। आइसा ने दावा किया कि झड़प की शुरुआत विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से हाल में जारी अधिसूचनाओं को लेकर हुई, जिनमें परिसर में किसी भी सभा के लिए पहले अनुमति लेने की अनिवार्यता भी शामिल है।
संगठन ने आरोप लगाया कि ये कदम छात्रों की लोकतांत्रिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से उठाए गए हैं।
Surya Ketu Yuti: इस दिन अपनी राशि में पहुंचेंगे सूर्य और केतु के साथ बनाएंगे संयोग, 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Surya Ketu Yuti: सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। इस महीने वह अपनी राशि सिंह में प्रवेश करेंगे, जहां पहले से मौजूद केतु के साथ उनका संयोग बनेगा। सूर्य-केतु की यह युति तीन राशियों के जातकों के लिए किस्मत के दरवाजे खोल सकती है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Moneycontrol









