Petrol Diesel Price Today: कोलकाता में पेट्रोल 113.50 रुपये, पटना में 114.36 रुपये, क्या आज रात में बढ़ा दाम?
Petrol Diesel Price Today: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का रेट 1.3 डॉलर प्रति बैरल बढ़ गया। कोलकाता में पेट्रोल का रेट 113.50 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Delhi Rain: मुख्य संवेदनशील स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ: पीडब्ल्यूडी मंत्री
नयी दिल्ली, सात अगस्त दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शुक्रवार को कहा कि दिन भर हुई भारी बारिश के बावजूद जलभराव की दृष्टि से संवेदनशील मुख्य स्थानों पर पानी जमा नहीं हुआ, जबकि अन्य प्रभावित इलाकों में जल निकासी का काम जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा राजधानी के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बीच शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश से दिल्ली का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इससे निचले इलाकों में पानी भर गया, प्रमुख सड़कों पर यातायात ठप हो गया और कई बस्तियां जलमग्न हो गईं।
मंत्री ने कहा कि शहर के प्रमुख जलभराव वाले स्थलों की समस्याओं को हल कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पानी भरने की खबरें मुख्य रूप से कुछ गांवों और ग्रामीण इलाकों से आई हैं, जहां जल निकासी की परियोजनाएं अभी निर्माणाधीन हैं। आईएमडी ने दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान कई स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ गरज और बिजली चमकने का अनुमान जताया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Hindustan
prabhasakshi









