Responsive Scrollable Menu

Ramayana में डबल रोल निभाएंगे रणबीर कपूर, गुड न्यूज सुन बढ़ी फैंस की एक्साइटमेंट

रणबीर कपूर इन दिनों की आने वाली फिल्म रामायण को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। दर्शकों को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। दिवाली की मौके पर यह सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हाल ही में इसका टीजर रिलीज किया गया, जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। टीजर देखने की खुशी अभी कम …

Continue reading on the app

शराब के नशे में महिलाओं को अश्लील कॉल करते थे पीयूष मिश्रा, 1 दुर्घटना से मिला सबक, अब भी नहीं छोड़ी दारू

पीयूष मिश्रा ने शराब की लत के साथ अपने लंबे और उथल-पुथल भरे संघर्ष के बारे में खुलकर बात की है. पीयूष ने बताया कि शराब की लत से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ प्रभावित हुई. उन्होंने शराब की लत को घातक बीमारी बताया, जो अक्सर खुद पीड़ित को भी पता नहीं चलती. साल 2009 की घटना से उनकी लाइफ में बदलाव आया. विपश्यना की और शराब पर कंट्रोल किया. लेकिन शराब नहीं छोड़ी है.

Continue reading on the app

  Sports

ICC Awards: आईसीसी के बड़े अवॉर्ड के लिए बुमराह और संजू में सीधा मुकाबला, कौन बनेगा धुरंधर?

ICC Awards: आईसीसी ने मार्च 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। इस सूची में भारत के 2 स्टार खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के एक उभरते बल्लेबाज शामिल हैं। नामित खिलाड़ियों में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइज़न शामिल हैं।

सबसे पहले बात संजू सैमसन की करें तो उन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। शुरुआत में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने इतिहास रच दिया। सैमसन ने सुपर-8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की पारी खेली थी। 

संजू के इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड किया और सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। मार्च 2026 में खेले गए तीन अहम टी20 मैचों में उन्होंने 275 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 137.50 और स्ट्राइक रेट 199.27 रहा। इस दौरान उन्होंने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में ये साबित किया कि बड़े मैचों में उनका कोई जवाब नहीं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में दो विकेट लिए, जिसमें खतरनाक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का विकेट भी शामिल था।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब बाकी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, तब बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया और टीम को 7 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

तीसरे नामांकित खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। पांच मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट करीब 146 रहा। एस्टरहुइजेन ने चौथे मैच में 57 रन की तेज पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता था जबकि निर्णायक मुकाबले में 75 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताई।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से मार्च 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बनता है।

Mon, 06 Apr 2026 15:22:51 +0530

  Videos
See all

Iran America War Update: ईरान से अमेरिकी पायलट को कैसे निकाला Donald Trump ने? | US-15 Crash #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:15:06+00:00

America Isreal War Updates :अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को लेकर CIA के पूर्व अधिकारी का विस्फोटक बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:10:00+00:00

Breaking News: Delhi Vidhan Sabha में घुसी संदिग्ध कार | Top News | Rekha Gupta | Delhi Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:08:52+00:00

Iran Israel America War LIVE : ईरान ने पता लगा लिया ट्रंप का ठिकाना!.. | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:12:37+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers