Responsive Scrollable Menu

नंबर-1 वाली कुर्सी से चिपक कर बैठी ये SUV, फिर पीछे छूटे सेल्टोस, विटारा, हायराइडर; इसमें है 70+ सेफ्टी फीचर्स

भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज एसयूवी की पॉपुलैरिटी में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर बीते महीने यानी मार्च, 2026 की बात करें तो एक बार फिर इस सेगमेंट की बिक्री में हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजिशन हासिल कर लिया।

Continue reading on the app

Healthy Summer Drink: गर्मियों में एनर्जी पाने के लिए रोज पिएं सत्तू से बना शरबत, घर पर 1 मिनट में ऐसे करें तैयार, बढ़ जाएगा मुंह का स्वाद

Healthy Summer Drink: गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही खान-पान में बदलाव हो जाता है ऐसे में आप बीमार पड़ जाते हैं. लेकिन कई बार ऐसी खाने-पीने की चीजें मिलती है जो आपको न सिर्फ बीमारी से संबंधित समस्याओं से बचाते हैं बल्कि शरीर को गजब की ताकत और एनर्जी भी देते हैं. मौसमी फल तो आपने खूब खाए होंगे लेकिन क्या आपने सभी सत्तू का सेवन किया है? सत्तू का सेवन गर्मी में किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है.

सत्तू में फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम और आयरन भरपूर मात्रा पाया जाता है जो गर्मी में पाचन को फिट रखने में मदद करता है. साथ ही कब्ज से भी आपको राहत मिलती है. बिहार में सत्तू का सेवन लोग खूब करते हैं. खासकर सत्तू का मीठा और नमकीन शरबत लोग काफी पीते हैं. अगर आप सत्तू का नमकीन और मीठा शरबत ट्राई करना चाहते हैं तो चलिए हम आपको इसकी विधि के बारे में विस्तार से बताते हैं. 

नमकीन सत्तू की सामग्री 

  • आधा कप चने का सत्तू 
  • 10 पुदीना के पत्ते 
  • 2 चम्मच नीबू का रस 
  • आधी कटी हुई हरी मिर्च 
  • आधा छोटा चम्मच भुना जीरा 
  • स्वादानुसार काला नमक 
  • एक चौथाई चम्मच नमक 

नमकीन सत्तू शरबत बनाने की रेसिपी (Sattu Drink Recipe) 

नमकीन सत्तू बनाने के लिए सबसे पहले पुदीना को धो लीजिए. फिर 2 साबुत छोड़ कर सारे पत्ते बारीक काट लीजिये. हरी मिर्च को बारीक काट लें. अगर आप कम तीखा खाते हैं तो अपने हिसाब से डालें. इसके बाद सत्तू में थोड़ा ठंडा पानी डालकर गुठलियां खत्म होने तक घोलें और 1 कप पानी मिला लें. घोल में काला नमक, सादा नमक, हरी मिर्च, प्याज, पुदीने की पत्तियां, नींबू का रस और भुने जीरा का पाउडर डालकर मिला लें. सत्तू के नमकीन शरबत को गिलास में डालें और पुदीना की साबुत पत्ती डालकर सजा दें, शरबत को और अधिक ठंडा करना है तो इसके लिए 3 से 4 बर्फ के क्यूब बारीक तोड़कर डाल कर मिला लें. 

 

सत्तू पीने के फायदे (Sattu Drink Benefits) 

पाचन में सुधार 

सत्तू में फाइबर भरपूर मात्रा में पाई जाती है जो मल त्याग को नियमित करता है और कब्ज दूर करता है. साथ ही पेट को ठंडक देकर एसिडीटी व जलन से राहत दिलाता है. 

वजन करें कंट्रोल 

सत्तू का शरबत पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे भूख कम लगती है और ओवरईटिंग नहीं होती जो वजन घटाने में काफी मदद करता है. 

प्रोटीन का पावरहाउस 

इसके अलावा सत्तू का शरबत शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है जो मांसपेशियों के निर्माण के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. 

त्वचा के लिए फायदेमंद 

सत्तू के शरबत का नियमित सेवन करने से त्वचा में चमक आती है और यह पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करता है. 

सत्तू पीने का सही समय

सत्तू पीने का सबसे सही समय सुबह खाली पेट है जो शरीर को दिनभर तंदुरुस्त रखने में मदद करता है और पाचन में सुधार करता है. इसके अलावा दोपहर के भोजन से पहले या वर्कआउट के बाद भी इसका सेवन किया जा सकता है. गर्मियों में यह पेट को ठंडा रखने और हाइड्रेशन के लिए बेस्ट है. 

यह भी पढ़ें: Gond Katira Summer Drink: गर्मियों में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए घर पर बनाएं Gond Katira से बनी ड्रिंक, यहां जानें आसान रेसिपी

Continue reading on the app

  Sports

खेल के मैदानों की सुरक्षा समीक्षा करें, ऐसे ढांचों को गिरा दें; खेल मंत्रालय ने राज्यों को क्यों दिया निर्देश?

खेल मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि जर्जर इमारतों का उपयोग प्रतिबंधित हो और ठीक नहीं होने वाले ढांचे गिरा दें। इसके साथ ही मंत्रालय ने सार्वजनिक सुविधाओं पर खेल उपकरणों की आवधिक समीक्षा का भी आग्रह किया है । Mon, 06 Apr 2026 21:34:55 +0530

  Videos
See all

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: एक बैरल में कितना कच्चा तेल होता है? #crudeoil #petrol #diesel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:41:30+00:00

News Ki Pathshala: क्या ईरान पर परमाणु हमला कर देंगे ट्रंप ? #shorts #sushantsinha #ytshorts #trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:31:08+00:00

News Ki Pathshala: Sushant Sinha | IIT बाबा का विवादों से नाता ! #shorts #ytshorts #iitbaba #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:31:59+00:00

Black And White: 45 दिनों का Ceasefire Plan Cancel? | Pakistan | Iran War | Anjana Om Kashyap #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T16:32:51+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers