Responsive Scrollable Menu

श्रेयस अय्यर ने बनाए 50 रन, फिर सिर्फ 39 रन बनाने वाले प्रियांश आर्या को क्यों मिला POTM अवॉर्ड?

CSK VS PBKS: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 8वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया. चेपॉक में खेले गए इस हाईस्कोरिंग मैच को श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स की टीम ने जीतकर अपने नाम किया. मैच में पंजाब की ओर से सबसे बड़ी पारी कप्तान श्रेयस ने खेली, जो 50 रन बनाकर आउट हुए. मगर, प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड प्रियांश आर्या को मिला, जिन्होंने 39 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में सवाल उठता है कि अय्यर के बजाए प्रियांश को ये अवॉर्ड क्यों दिया गया?

प्रियांश आर्या को क्यों मिला प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड?

चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेले गए मुकाबले में पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. प्रियांश ओपनिंग करने आए और उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों पर 4 छक्कों और 3 चौकों की मदद से ही 39 रन बना दिए. उन्होंने 354.55 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो वाकई देखने लायक थी. उनकी इस तूफानी पारी ने पंजाब को मजबूत शुरुआत दिलाई और CSK के दिए 210 रनों के लक्ष्य को हासिल करने के लिए मंच तैयार किया. इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया.

श्रेयस अय्यर ने खेली 50 रनों की पारी

चेन्नई सुपर किंग्स के दिए 210 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम को प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने मिलकर मजबूत शुरुआत दिलाई. वहीं, टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 29 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेली. अय्यर ने अपनी पारी में 3 छक्के और 4 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 172.41 का रहा.

प्रियांश आर्या ने POTM अवॉर्ड जीतकर क्या कहा?

प्रियांश आर्या ने प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतकर कहा, "बचपन से ही ऐसा रहा है और जब भी मुझे लगता है कि इससे टीम को फायदा होगा, मैं उसी तरह खेलता हूं. इसमें थोड़ा जोखिम लेना शामिल है. मुझे खुद पर भरोसा है कि अगर मैं पहली गेंद पर शॉट लगा सकता हूं, तो मैं उसे जरूर लगाऊंगा."

इस स्तर पर खेलने के बारे में प्रियांश ने कहा, "थोड़ा रिस्क तो है क्योंकि यहां अनुभवी गेंदबाज हैं। इसलिए थोड़ा फर्क महसूस होता है. लेकिन मुझे अपनी क्षमताओं पर उतना ही भरोसा है जितना खुद पर. इससे अच्छा परिणाम मिलता है। जी नहीं, मैं नियमित अभ्यास करता हूं. मैं दिन में बल्लेबाजी के दो सेशन करता हूं. सेशन डेढ़ घंटे का होता है, क्योंकि मुझे बल्लेबाजी बहुत पसंद है."

पंजाब किंग्स ने 5 विकेट से CSK को हराया

मुकाबले की बात करें, तो पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जहां, पहले बैटिंग करने आई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए और पंजाब के सामने 210 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंगा्स की टीम ने 18.4 ओवर में ही टारगेट हासिल कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली. पंजाब की ये इस सीजन की लगातार दूसरी जीत है और इसी की बदौलत टीम ने अंक तालिका में टॉप पर जगह बना ली है.

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर की इस गलती की सजा पूरी टीम को भुगतनी पड़ी, जीतने के बाद पंजाब किंग्स के लिए आई बुरी खबर

Continue reading on the app

Electricity bill News : गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाता है बिजली का बिल?,यहां जानिए

Electricity bill News : ऐसा क्यों होता है कि सर्दियों के मुकाबले में बिजली का बिल गर्मियों में ज्यादा आने लगता है…आखिर ऐसा क्या हो जाता है?….तो आज इसी खबर को जरा बारीकी से समझने की कोशिश करते हैं… दरअसल, गर्मियों में सिर्फ एसी नहीं बल्कि फ्रिज, पंखा और वॉशिंग मशीन जैसे कई मशीने भी …

The post Electricity bill News : गर्मियों में अचानक क्यों बढ़ जाता है बिजली का बिल?,यहां जानिए appeared first on Bharat Samachar | Hindi News Channel.

Continue reading on the app

  Sports

Mediterranean International Cup: स्पेन में भारत की मिनर्वा अकादमी ने रचा इतिहास, लिवरपूल को 6-0 से रौंद कर मचाया हंगामा

Mediterranean International Cup: मिनर्वा अकादमी ने MIC कप के प्री-क्वार्टर फाइनल में लिवरपूल एफसी को हरा दिया हंगामा मचा दिया. अजम खान, लिशम अमरसन सिंह और राज सिंह ने पहले हाफ में ही मिनर्वा को 3-0 की बढ़त दिला दी. दूसरे हाफ में अंतर और बढ़ गया, राज ने हैट्रिक पूरी की और अजम ने अपना दूसरा गोल कर 6-0 की शानदार जीत दर्ज कराई. Sat, 4 Apr 2026 12:22:24 +0530

  Videos
See all

Ayodhya में मिली 200 साल पुराना ग्रंथ...इतिहास से जुड़ी बड़ी खोज | History | Uttar Pradesh #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:12:33+00:00

तेल अवीव में हुआ ब्लैक आउट! | #Shorts #TelAvivBlackout #IsraelUnderAttack #MiddleEastWar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:14:14+00:00

Iran Israel America War : ईरान के जाल में फँसा अमेरिकी जांबाज | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:06:49+00:00

Delhi-NCR Earthquake: क्या होता है इमारतों का भूकंप प्रतिरोधी डिजाइन? | Hindi News | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T07:15:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers