Responsive Scrollable Menu

गुआम में 20 दिन चला सी ड्रैगन अभ्यास, भारत-अमेरिका समेत 5 देशों की ताकत का प्रदर्शन

वाशिंगटन, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में भारत और अमेरिका ने अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर 20 दिन तक चलने वाला एंटी-सबमरीन युद्ध अभ्यास सफलतापूर्वक पूरा किया। यह अभ्यास एक्सरसाइज सी ड्रैगन 2026 के तहत गुआम में आयोजित किया गया, जो 28 मार्च को एंडरसन वायु सेना बेस पर समाप्त हुआ।

इस अभ्यास में अमेरिका और भारत के साथ-साथ जापान, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड ने हिस्सा लिया। इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र के भीतर मौजूद खतरों की पहचान और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमता को बेहतर बनाना था।

अभ्यास की मेजबानी कमांडर टास्क फोर्स 72 ने की। इसमें अमेरिकी नौसेना के अत्याधुनिक पी-8ए पोसाइडन विमान के साथ भारतीय नौसेना, जापान मैरीटाइम सेल्फ-डिफेंस फोर्स, रॉयल ऑस्ट्रेलियन एयर फोर्स और रॉयल न्यूजीलैंड एयर फोर्स के विमान शामिल हुए। सभी देशों ने मिलकर जटिल समुद्री माहौल में संयुक्त ऑपरेशन की क्षमता को परखा।

अधिकारियों के अनुसार, इस अभ्यास का मकसद देशों के बीच तालमेल बढ़ाना और समुद्री गतिविधियों की साझा निगरानी को मजबूत करना था। अभ्यास के दौरान एमके-30 नाम के मोबाइल एंटी-सबमरीन ट्रेनिंग टारगेट का इस्तेमाल कर ट्रैकिंग ड्रिल कराई गई। साथ ही एक सक्रिय नौसेना पनडुब्बी को खोजने और उस पर कार्रवाई करने का लाइव अभ्यास भी किया गया।

इस साल अभ्यास साइपन के आसपास भी हुआ, जहां प्रतिभागी देशों ने रिकवर किए जा सकने वाले एक्सरसाइज टॉरपीडो का इस्तेमाल किया। इससे उनकी ऑपरेशनल क्षमता में और विस्तार देखने को मिला।

अभ्यास में एक प्रतिस्पर्धात्मक पहलू भी शामिल था, जिसमें हर देश के प्रदर्शन को वास्तविक परिस्थितियों के आधार पर आंका गया। इस बार जापान की पैट्रोल एंड रिकॉनिसेंस स्क्वाड्रन 3 ने ड्रैगन बेल्ट अवॉर्ड जीता, जो पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के पास था।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि ऐसे अभ्यास क्षेत्रीय स्थिरता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे साझेदार देशों की ताकत और तैयारी दोनों बढ़ती हैं और इंडो-पैसिफिक में किसी भी संभावित खतरे को रोकने में मदद मिलती है।

2019 से हर साल आयोजित हो रहा यह अभ्यास अब इंडो-पैसिफिक में सैन्य सहयोग का एक मजबूत मंच बन चुका है। इसमें भारत की भागीदारी क्षेत्र में उसकी बढ़ती रणनीतिक भूमिका और समुद्री सुरक्षा को लेकर उसकी सक्रिय नीति को भी दर्शाती है।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

गर्लफ्रेंड को स्कूल छोड़ने के लिए चुराई बस, 130KM तक बिना लाइसेंस के दौड़ाई गाड़ी, पुलिस भी हैरान!

जर्मनी में एक 15 साल के लड़के ने अपनी प्रेमिका को स्कूल पहुंचाने के लिए डिपो से बस ही चुरा ली. बिना लाइसेंस के लड़के ने 130 किमी तक बस चलाई, जिसे देख पुलिस के भी होश उड़ गए. जानिए इस 'सिरफिरे' आशिक की पूरी कहानी.

Continue reading on the app

  Sports

पिछली बार कूटा था, फिर मारोगे क्या...हाथ मिलाने आए आशीष नेहरा, वैभव सूर्यवंशी ने छू लिए पैर, वीडियो दिल खुश कर देगा

Vaibhav Suryavanshi touch Ashish Nehra feet: राजस्थान रॉयल्स के युवा विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत तूफानी फिफ्टी के साथ की है. पिछले सीजन में उन्होंने जिस गुजरात टाइटंस के खिलाफ शतक जमाया था अब उसके खिलाफ खेलने उतरेंगे. मचै से पहले गुजरात के कोच आशीष नेहरा से मिलकर वैभव ने उनसे पैर छुए. Sat, 4 Apr 2026 10:12:00 +0530

  Videos
See all

Iran Captured US Pilot LIVE: ईरान ने अमेरिकी पायलट को बनाया बंधक! | F-15 | Trump | IRGC | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:48:04+00:00

Iran Israel America War : पाकिस्तान में गृहयुद्ध जैसे हालात! | Iran-Israel US Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:15:00+00:00

Yogi Adityanath LIVE I 'स्कूल चलो अभियान' अभियान का शुभारंभ | Education | Varanasi | Kashi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:09:08+00:00

US Pilot Captured in Iran LIVE: ईरान ने जिंदा पकड़ा US का पायलट? बनाया बंधक! | Trump | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T05:14:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers