Responsive Scrollable Menu

LPG Crisis India: रसोई गैस के संकट से निपटने का मास्टर प्लान, इंडक्शन हीटर को लेकर सरकार ने जारी किया बड़ा निर्देश

LPG Crisis India: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही बाधित होने से भारत में एलपीजी के आयात पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।

भारत अपनी जरूरत का एक बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से आयात करता है। इस संभावित किल्लत को देखते हुए पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक उच्चस्तरीय बैठक की है।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में अगर गैस की सप्लाई रुकती है, तो देश के पास खाना पकाने का ठोस विकल्प होना चाहिए। इसी रणनीति के तहत सरकार ने 'बिजली से चलने वाले चूल्हों' यानी इंडक्शन हीटर को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने का निर्णय लिया है।

​इंडक्शन हीटर उत्पादन बढ़ाने पर कंपनियों को मिलेगा प्रोत्साहन 
सरकार ने घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण कंपनियों को इंडक्शन हीटर का उत्पादन दोगुना करने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, जो कंपनियां बड़े पैमाने पर किफायती और उच्च गुणवत्ता वाले इंडक्शन कुकर बनाएंगी, उन्हें उत्पादन लिंक्ड प्रोत्साहन (PLI) योजना के तहत वित्तीय सहायता या टैक्स में छूट दी जा सकती है।

सरकार का लक्ष्य है कि बाजार में कम कीमत पर इंडक्शन हीटर उपलब्ध हों ताकि ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग इसे आसानी से खरीद सकें। इससे न केवल एलपीजी पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश की ऊर्जा सुरक्षा भी मजबूत होगी।

​आम जनता के लिए सब्सिडी और जागरूकता अभियान के निर्देश 
मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश दिया है कि वे जिला स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएं और लोगों को इंडक्शन कुकिंग के फायदों के बारे में बताएं। सरकार उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रियायती दरों पर इंडक्शन हीटर उपलब्ध कराने की योजना पर भी विचार कर रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि बिजली से खाना पकाना एलपीजी के मुकाबले सस्ता और सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते बिजली की आपूर्ति निर्बाध रहे। इसके लिए ऊर्जा मंत्रालय के साथ समन्वय बिठाकर उन क्षेत्रों की पहचान की जा रही है जहां बिजली की उपलब्धता सरप्लस में है।

​गैस आयात के बोझ को कम करने की दीर्घकालिक रणनीति 
भारत सरकार का यह कदम केवल तात्कालिक संकट से निपटने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक दीर्घकालिक आर्थिक रणनीति का हिस्सा भी है। भारी मात्रा में एलपीजी आयात करने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ता है। इंडक्शन हीटर को बढ़ावा देकर सरकार 'नेट जीरो' कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य की ओर भी बढ़ना चाहती है।

यदि देश का बड़ा हिस्सा सौर ऊर्जा या बिजली आधारित खाना पकाने के तरीकों को अपनाता है, तो भविष्य में अंतरराष्ट्रीय युद्धों या तेल की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव का आम आदमी की रसोई पर असर कम होगा।

Continue reading on the app

राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाए जाने पर केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने AAP को घेरा, शिवसेना ने बताई अंदरूनी वजह

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने प्रमुख युवा चेहरा और सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटा दिया है। दरअसल इस अचानक हुए फैसले से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। राघव चड्ढा को पद से हटाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) समेत अन्य विपक्षी दलों ने आम आदमी …

Continue reading on the app

  Sports

ICC Awards: आईसीसी के बड़े अवॉर्ड के लिए बुमराह और संजू में सीधा मुकाबला, कौन बनेगा धुरंधर?

ICC Awards: आईसीसी ने मार्च 2026 के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए 3 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान कर दिया। इस सूची में भारत के 2 स्टार खिलाड़ी और दक्षिण अफ्रीका के एक उभरते बल्लेबाज शामिल हैं। नामित खिलाड़ियों में संजू सैमसन, जसप्रीत बुमराह और कॉनर एस्टरहुइज़न शामिल हैं।

सबसे पहले बात संजू सैमसन की करें तो उन्होंने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर सबका ध्यान खींचा। शुरुआत में उन्हें प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला, लेकिन जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने इतिहास रच दिया। सैमसन ने सुपर-8 के अहम मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन बनाए। इसके बाद सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 89 और फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ भी 89 रन की पारी खेली थी। 

संजू के इस प्रदर्शन की बदौलत भारत ने टी20 वर्ल्ड कप खिताब डिफेंड किया और सैमसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड मिला था। मार्च 2026 में खेले गए तीन अहम टी20 मैचों में उन्होंने 275 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 137.50 और स्ट्राइक रेट 199.27 रहा। इस दौरान उन्होंने लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। 

वहीं, जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में ये साबित किया कि बड़े मैचों में उनका कोई जवाब नहीं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में दो विकेट लिए, जिसमें खतरनाक बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर का विकेट भी शामिल था।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में जब बाकी गेंदबाज महंगे साबित हो रहे थे, तब बुमराह ने कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने स्पेल में 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट लिया और टीम को 7 रन से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके बाद फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 विकेट झटके और प्लेयर ऑफ द मैच बने।

तीसरे नामांकित खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजेन हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। पांच मैचों में उन्होंने 200 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 50 और स्ट्राइक रेट करीब 146 रहा। एस्टरहुइजेन ने चौथे मैच में 57 रन की तेज पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच जीता था जबकि निर्णायक मुकाबले में 75 रन बनाकर दक्षिण अफ्रीका को 3-2 से सीरीज जिताई।

अब देखना दिलचस्प होगा कि इन तीनों में से मार्च 2026 का प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बनता है।

Mon, 06 Apr 2026 15:22:51 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War LIVE : ईरान ने पता लगा लिया ट्रंप का ठिकाना!.. | Middle East Crisis #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:12:37+00:00

America Isreal War Updates :अमेरिकी रेस्क्यू मिशन को लेकर CIA के पूर्व अधिकारी का विस्फोटक बयान #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:10:00+00:00

Iran Israel America War News LIVE: US लौटा पायलट! | Netanyahu | Trump | Mojtaba Khamenei | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:10:56+00:00

Breaking News: Delhi Vidhan Sabha में घुसी संदिग्ध कार | Top News | Rekha Gupta | Delhi Crime News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T10:08:52+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers