Responsive Scrollable Menu

लुधियाना में टेकऑफ से पहले विमान से आई तेज आवाज:पायलट ने फ्लाइट लौटाई; 4 घंटे एयरपोर्ट पर फंसे रहे यात्री

लुधियाना के हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-484) उड़ान भरने से ठीक पहले परेशानी में फंस गई। विमान रनवे की तरफ बढ़ रहा था, तभी अचानक उसमें से तेज आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही पायलट ने विमान को आगे ले जाने के बजाय वापस एप्रन पर ले जाकर खड़ा कर दिया। तकनीकी खराबी सामने आने के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतारकर बसों के जरिए सुरक्षित टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। इसके बाद विमान की जांच की गई और जरूरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद फ्लाइट को करीब 4 घंटे की देरी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया। इस घटना के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। हालांकि, एयर इंडिया और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने तकनीकी खराबी और विमान में आई तेज आवाज के बारे में कोई जानकारी देने से इनकार कर दिया। यह पहली बार नहीं है, जब हलवारा से जुड़ी एयर इंडिया की उड़ान प्रभावित हुई हो। कुछ दिन पहले भी दिल्ली से हलवारा आ रही फ्लाइट को 10 हजार फीट की ऊंचाई से एहतियातन वापस दिल्ली लौटना पड़ा था। उस दिन भी खराब मौसम के कारण विमान को लैंडिंग से पहले दो चक्कर लगाने पड़े थे। प्रत्यक्षदर्शी ने ये बातें बताईं… पंजाब-चंडीगढ़ में हाल में ये विमान दुर्घटनाएं हुईं *********** ये खबर भी पढ़ें: एअर इंडिया फ्लाइट एक सफर में दो बार फंसी: पहले तकनीकी खराबी से 15 मिनट बाद दिल्ली लौटी, फिर बारिश से पहली बार में नहीं हुई लैंडिंग दिल्ली से हलवारा आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI-481 शनिवार को एक ही यात्रा में दो बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले उड़ान भरने के करीब 15 मिनट बाद विमान में तकनीकी खराबी का संकेत मिलने पर उसे एहतियात के तौर पर दिल्ली वापस लाना पड़ा। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

'मुगलिया सोच वाले...', कांवड़ियों पर मौलाना साजिद रशीदी के दिए बयान पर भड़के मंत्री जयवीर सिंह, कहा- सनातन का घनघोर अपमान किया

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि भगवान शिव का सच्चा भक्त कभी दंगाई नहीं हो सकता। मुझे लगता है कि अब मौलाना रशीदी को संयम बरतना चाहिए। इस तरह की टीका-टिप्पणी सनातन संस्कृति के प्रति सीधा अपमान करने का काम नहीं करना चाहिए।

Continue reading on the app

  Sports

RIP Jorge Messi: लियोनेल मेस्सी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता जॉर्ज मेस्सी का 68 साल की उम्र में निधन

Lionel Messi Father Passes Away: अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे जॉर्ज मेसी का 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने अर्जेंटीना के रोसारियो स्थित एक मेडिकल क्लिनिक में शुक्रवार रात अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे।

जॉर्ज मेसी लियोनेल मेसी के फुटबॉल करियर में बेहद अहम भूमिका निभाने वाले लोगों में शामिल थे। उन्होंने बचपन से ही अपने बेटे के फुटबॉल सफर को करीब से देखा और उनके करियर के शुरुआती दौर में महत्वपूर्ण सहयोग दिया। 

जब मेसी कम उम्र में अर्जेंटीना से स्पेन गए और बार्सिलोना के साथ अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की, तब भी उनके पिता उनके साथ मजबूती से खड़े रहे। बाद में जॉर्ज मेसी ने उनके प्रतिनिधि के तौर पर करियर और बिजनेस से जुड़े मामलों को संभाला।

Lionel Messi के पिता और लंबे समय तक उनके प्रतिनिधि रहे Jorge Messi का 68 साल की उम्र में निधन।
जॉर्ज मेसी

लंबे समय से चल रहा था इलाज
जॉर्ज मेसी की तबीयत को लेकर पिछले कुछ समय से खबरें सामने आ रही थीं। जून में उनके निधन की झूठी खबर भी सोशल मीडिया और कुछ रिपोर्टों में सामने आई थी। इसके बाद परिवार की ओर से स्पष्ट किया गया था कि वह बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है।

वर्ल्ड कप में भावुक हुए थे मेसी
जॉर्ज मेसी की खराब सेहत के बीच लियोनेल मेसी इस साल के फीफा वर्ल्ड कप में भी भावुक नजर आए थे। अर्जेंटीना के एक मुकाबले में गोल करने के बाद उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिए थे। मेसी ने बाद में बताया था कि उनकी भावुकता फुटबॉल से इतर कुछ निजी मुश्किलों से जुड़ी थी।

जॉर्ज मेसी का निधन लियोनेल मेसी के लिए एक बेहद निजी और भावनात्मक क्षति है। पिता के तौर पर उन्होंने मेसी के शुरुआती फुटबॉल सफर में साथ दिया और आगे चलकर उनके प्रोफेशनल करियर के प्रबंधन में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Sat, 08 Aug 2026 20:13:29 +0530

  Videos
See all

Bihar Health Nishant Kumar ने JP Nadda से की मुलाकात #bihar #viral #news #politics #medicalcollege #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:43:35+00:00

Rahul Gandhi in Prayagraj: छात्रों से संवाद में बोले- 40 करोड़ Gen Z भारत की शक्ति हैं | Congress #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T14:45:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers