IPL में आज का दूसरा मुकाबला GT Vs RR:वैभव के सामने रबाडा-सिराज की चुनौती; गुजरात ने राजस्थान के सामने 6 मैच जीते
IPL में शनिवार का दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। यह इस सीजन का नौवां मुकाबला होगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 7 बजे होगा। राजस्थान ने अपना पहला मैच चेन्नई के खिलाफ जीता। वहीं गुजरात को पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। IPL में गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स 8 बार आमने-सामने हुई हैं। इसमें GT ने 6 और RR ने 2 मैच जीते। पिछले सीजन दोनों टीमों ने आपसी हुए दो मुकाबले में एक-एक मैच जीते थे। वैभव पर रहेगी नजर इस मैच में राजस्थान रॉयल्स को मजबूत माना जा रहा है। सबसे बड़ी वजह है 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का शानदार फॉर्म। वैभव ने IPL 2026 के अपने पहले मैच में चेन्नई के खिलाफ सिर्फ 15 गेंदों में 50 रन ठोक दिए थे। उन्होंने 17 गेंदों पर 52 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 5 छक्के शामिल थे। हालांकि, इस बार उनका सामना कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे इंटरनेशनल पेस अटैक से होगा, जो उनके लिए बड़ा टेस्ट साबित हो सकता है। गुजरात के पास पेस बॉलिंग अटैक गुजरात टाइटंस के पास कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी है। कप्तान शुभमन गिल ने पिछले मैच में 39 रन बनाए थे। वहीं टीम की बैटिंग चिंता का विषय रही है। गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन तेजी से रन नहीं बना पा रहे हैं। मिडिल ऑर्डर भी ज्यादा भरोसेमंद नहीं दिखा है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बैलेंस्ड मानी जाती है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को स्विंग और बाउंस मिलता है, लेकिन बाद में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। शाम के मैचों में ड्यू अहम भूमिका निभाती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। ऐसे में टॉस जीतकर टीमें चेज करना पसंद करती हैं। इस मैदान पर अब तक 44 IPL मैच खेले गए हैं। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 22 और चेज करने वाली टीम ने भी 22 मैच जीते हैं। हाल के मैचों में यहां औसत स्कोर 200+ रहा है और पेसर्स को स्पिनर्स से ज्यादा सफलता मिली है। ऐसे में यह मुकाबला हाई-स्कोरिंग हो सकता है और पहली पारी में 220 रन का स्कोर सुरक्षित माना जा सकता है। वेदर रिपोर्ट अहमदाबाद में मैच के दिन मौसम काफी गर्म रहने वाला है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम के समय भी तापमान 35°C के आसपास रह सकता है। बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। पॉसिबल प्लेइंग-XII गुजरात टाइटंस- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कागिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा । राजस्थान रॉयल्स- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर और संदीप शर्मा और दसुन शनाका।
IPL-2026 का पहला डबल हेडर आज:पहले मैच में दिल्ली का सामना मुंबई से, MI से जुड़े कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर
IPL में 19वें सीजन का पहला डबल हेडर आज खेला जाएगा। पहला मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से होगा, जिसका टॉस 3 बजे होना है। न्यूजीलैंड की टी-20 और वनडे टीम के कप्तान मिचेल सैंटनर मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। निजी कारणों के चलते वे पहला मैच नहीं खेल सके थे। वे आज अल्लाह गजनफर की जगह ले सकते हैं। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से होगा। पहले मैच का प्रीव्यू दिल्ली के खिलाफ मुंबई आगे मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 37 मुकाबले खेले गए, जिनमें मुंबई का पलड़ा भारी रहा। मुंबई ने 21 मैच जीते, जबकि दिल्ली को 16 में जीत मिली। अरुण जेटली स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच 13 मैच खेले गए। दिल्ली कैपिटल्स ने 7 और मुंबई इंडियंस ने 6 जीते। अपने होमग्राउंड पर भी दिल्ली को मुंबई से कड़ी टक्कर मिलती है। दोनों के बीच पिछले सीजन 2 मैच हुए, दोनों मुंबई ने जीते थे। दोनों टीमों ने अपना पहला मैच जीता दोनों ही टीमों ने सीजन का आगाज जीत के साथ किया। दिल्ली कैपिटल्स ने अपने पहले मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स को 141 रन पर रोककर आसान जीत दर्ज की थी। वहीं, मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का बड़ा टारगेट आसानी से हासिल कर लिया था। पहले मैच में मुंबई के बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन कोलकाता के खिलाफ मुंबई से रायन रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 43 गेंद पर 81 रन बनाए थे, जबकि रोहित शर्मा ने 38 गेंदों का सामना करते हुए 78 रन बनाए थे। दोनों के बीच 11.5 ओवर में 148 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप हुई थी। हालांकि, बॉलर्स का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। अल्लाह गजनफर को स्पिनर के तौर पर प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई थी, लेकिन वे काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने 4 ओवर में 51 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, मयंक मारकंडे से कप्तान हार्दिक ने सिर्फ एक ही ओवर करवाया था, जिसमें उन्होंने 16 रन दे दिए थे। लखनऊ के खिलाफ रिजवी ने नाबाद 70 रन बनाए थे लखनऊ के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में समीर रिजवी का अहम रोल रहा। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे समीर ने 47 बॉल पर नाबाद 70 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल थे। ट्रिस्टन स्टब्स ने 32 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 39 रनों का योगदान दिया था। बॉलिंग में थंगारसु नटराजन ने 3 विकेट झटके थे। छोटी बाउंड्री के कारण हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद अरुण जेटली स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए मददगार होता है। यहां की स्क्वायर बाउंड्री छोटी है। तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग मिल सकती है, लेकिन मैच के बीच पिच स्पिनर्स के लिए धीमी हो जाती है। मैच दिन में होगा, इसलिए ओस का प्रभाव नहीं रहेगा। यहां खेले गए 97 मैचों में 49 में चेज करने वाली टीमें जीतीं। 47 में पहले बैटिंग करने वाली टीम को जीत मिली। जबकि 1 मैच नो रिजल्ट रहा। यहां का हाईएस्ट टीम स्कोर 278/3 है, जो पिछले सीजन सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बनाया था। दिल्ली में आज बारिश की 55% आशंका दिल्ली में मौसम लगातार बदल रहा है। एक्यूवेदर के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में गरज के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई है। आज यहां 55% बारिश की आशंका है। इस दौरान हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। यहां का तापमान 20 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। इससे पहले, शहर के कुछ हिस्सों में मंगलवार और बुधवार की रात को बारिश हुई थी। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, थंगारसु नटराजन, समीर रिजवी। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दूल ठाकुर, मयंक मार्कंडे, अल्लाह गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
















/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)



