Responsive Scrollable Menu

Horoscope 04 April 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

आज कई राशियों के लिए आर्थिक उन्नति और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं, जिससे विशेष सफलताएं मिलेंगी। हालांकि, कुछ जातकों को गलतफहमी, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं और घरेलू विवादों का सामना करना पड़ सकता है, ऐसे में धैर्य और विवेक से काम लेना ज़रूरी होगा।

मेष 

तनाव बढ़ सकता है, विरोधी प्रस्ताव होंगे। मानसिक तनाव का ग्राफ बढ़ रहा है। परिश्रम का फल मिलेगा, अच्छा महसूस होगा। जीवनसाथी की सलाह लेकर काम करें।

वृष

बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा के लिए बीमा पॉलिसी। विवाद विजय का दिन है। प्रेम प्रसंग विवाह प्रस्ताव में बदलेगा। इज्जत और कार्य क्षमता बढ़ेगी।

मिथुन

महत्वपूर्ण अटका हुआ काम पूरा होगा। दोपहर बाद किसी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें। उधार दिया गया धन वापस मिलेगा। अनुकूल समय- सुख साधनों की प्राप्ति।

कर्क

आपके व्यक्तित्व से जनता प्रभावित होगी। स्वास्थ्य में गड़बड़ और थकावट भी। रात्रिभोज पर कुछ विशेष रहेगा। उत्तम सफलता से प्रतिष्ठा मिलेगी।

सिंह

तथा कथित 'अपने' ही कष्ट देंगे- मन दुखायेंगे। व्यापार के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। निर्धारित लक्ष्य पर ध्यान दें। अच्छी जगह है, तबादला होगा।

कन्या

परिवार के लिए धन की व्यवस्था में व्यस्त रहेंगे। विशेष परीक्षा में सफलता के योग है। पुराने मित्रों और निकट संबंधी से मुलाकात होगी। किसी खास स्वजन का स्वास्थ्य, चिंताजनक।

तुला

अनिर्णय की स्थिति, अतिथियों का आगमन। धन सम्पत्ति में वृद्धि होगी। आत्मावलोकन करें और परिवर्तन लाएं। कार्य सम्पन्न होने पर सुख चैन का अनुभव।

वृश्चिक 

परोपकार के कार्यों में व्यस्ता। व्यापार/रोजगार में तरक्की होगी। थोड़े से परिश्रम से बड़ा लाभ होगा। उच्चतर शिक्षा के लिए प्रयास सफल होंगे।

धनु

छवि और बिखरेगी, सफलता मिलेगी। सभी बाधाएं दूर होगी- उत्साह से आगे बढ़ें। परिवार में सामंजस्य की स्थिति बनेगी। धन संबंधी योजनाएं आगे बढ़ेगी।

मकर 

अपने काम पर विशेष ध्यान दें। वाहन कष्ट और अन्य कार्यों में रूकावट भी। वाद-विवाद और मन में अशांति। अप्रिय मेहमानों का आगमन अच्छा नहीं लगेगा।

कुंभ

पारिवारिक कलह से परेशानी। यात्राओं से बचने में ही भलाई है। कई साधनों से धनागमन। दाम्पत्य जीवन का समस्याएं हल होंगी।

मीन

सर्वत्र लोकप्रियता और इज्जत बढ़ेगी। धन का लेनदेन आसान नहीं रहेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मिलन, भविष्य में सहायक। स्वास्थ्य में सुधार होगा, विदेश यात्रा के योग भी।

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: दिल्ली-NCR में छा सकता है दिन में अंधेरा, यूपी में ओलावृष्टी के संकेत; IMD का अलर्ट जारी

Aaj Ka Mausam: अप्रैल का महीना आमतौर पर तेज गर्मी की शुरुआत के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने बिल्कुल अलग रुख दिखाया है. उत्तर भारत में अप्रैल की शुरुआत गर्मी से नहीं, बल्कि आंधी, तूफान, बारिश और ओलावृष्टि से हुई है. अचानक आसमान में काले बादल छा जाते हैं, तेज हवाएं चलने लगती हैं और फिर बारिश के साथ ओले गिरने लगते हैं. इस बदलते मौसम ने आम लोगों को हैरान कर दिया है.

IMD ने जारी किया अलर्ट

India Meteorological Department (IMD) ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में मौसम और भी खतरनाक हो सकता है. कई राज्यों में 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग का कहना है कि यह सिर्फ सामान्य बदलाव नहीं है, बल्कि एक बड़ा सिस्टम सक्रिय है, जो कई राज्यों को प्रभावित कर सकता है.

शाम होती ही बदल जाता है मौसम

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में लोग इस बदलाव को साफ महसूस कर रहे हैं. दिन में तेज गर्मी पड़ती है, लेकिन शाम होते ही मौसम अचानक बदल जाता है. तेज आंधी, बारिश और बिजली कड़कने लगती है. इससे जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल रही है, वहीं दूसरी तरफ जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है. खेतों में खड़ी फसलें खासकर गेहूं को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ गया है.

क्या है इस बदलाव के पीछे का कारण?

मौसम में इस बड़े बदलाव के पीछे दो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) जिम्मेदार हैं. पहला सिस्टम 3 और 4 अप्रैल को सक्रिय रहा, जबकि दूसरा 7 अप्रैल के आसपास असर दिखाएगा. इन दोनों के कारण उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में तेज हवाएं, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना बढ़ गई है. पहाड़ी इलाकों जैसे कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा, जहां बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है.

दिल्ली-NCR में दिन में छा सकता अंधेरा

दिल्ली-NCR में 4 और 5 अप्रैल को तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इससे पेड़ गिरने, ट्रैफिक जाम और विजिबिलिटी कम होने जैसी समस्याएं हो सकती हैं. दिन में भी अंधेरा छा सकता है, जिससे सड़क और हवाई यात्रा प्रभावित हो सकती है.

यूपी में ओलावृष्टी की चेतावनी

उत्तर प्रदेश में हालात और ज्यादा गंभीर हो सकते हैं. राज्य के कई जिलों में तेज हवाएं, भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया गया है. सहारनपुर, मेरठ, आगरा, झांसी और मथुरा जैसे जिलों में ऑरेंज अलर्ट है. यहां बड़े आकार के ओले गिर सकते हैं, जिससे फसलों को भारी नुकसान हो सकता है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है.

बिहार बिजली गिरने का खतरा

बिहार में भी 5 अप्रैल के बाद मौसम बदलने की संभावना है. यहां कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान आ सकते हैं. पटना, गया और भागलपुर जैसे शहरों में बारिश की संभावना है. इसके साथ ही बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा, जिससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सावधानी जरूरी है.

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की संभावना

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में मौसम और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. यहां तेज हवाओं के साथ बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. इसके कारण भूस्खलन और सड़क बंद होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं.

राजस्थान में कैसे रहेंगे हालात?

राजस्थान में धूल भरी आंधी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है. जयपुर, अजमेर और कोटा जैसे शहरों में तेज हवाएं और बारिश का अलर्ट है. यहां हवा की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती है, जिससे विजिबिलिटी कम हो सकती है और सड़क हादसों का खतरा बढ़ सकता है.

MP और छत्तीसगढ़ में ओले गिरने के आसार

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी मौसम अचानक बदला है. भोपाल, जबलपुर और रायपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है. कई जगह ओले गिरने की भी संभावना है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है.

दक्षिण और पूर्वोत्तर राज्यों में भी सावधानी जरूरी

दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं है. केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, असम और मेघालय में बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं. हालांकि यहां असर उत्तर भारत जितना तेज नहीं होगा, फिर भी सावधानी जरूरी है. फिलहाल, 4 से 7 अप्रैल के बीच का समय मौसम के लिहाज से बेहद संवेदनशील है. लोगों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान घर में रहें, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें और मौसम विभाग के अपडेट पर नजर बनाए रखें.

यह भी पढ़ें: Weather Update: दिल्ली-NCR समेत देश के 19 राज्यों में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में मचाई उथल-पुथल, 4 टीमों को पछाड़कर बनी नंबर-1

IPL 2026 Points Table: पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल की. इसी के साथ पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे आगे निकल गई है. Sat, 04 Apr 2026 06:30:55 +0530

  Videos
See all

Bihar New CM Breaking: सीएम पद अब भी अड़े नीतीश कुमार? | Nitish Kumar | Bihar CM News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:15:06+00:00

Iran Israel War Live Update: इजरायल को ईरान ने बनाया कब्रिस्तान!|Trump | Netanyahu | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:17:04+00:00

Middle East War:पुल को उड़ाने का नया वीडियो आया साम | Trump | Iran Israel War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:12:35+00:00

भारत में नक्सलवाद पर लगाम कैसे लगी [How India controlled Naxal Free] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers