Responsive Scrollable Menu

MP के 36 जिलों में बारिश, 7 में ओले गिरे:राजस्थान में भी ओले गिरे, हिमाचल में बर्फबारी; यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरलम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश और सात जिलों में ओलावृष्टि हुई। वहीं राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार शाम 5:45 बजे आंधी चलने के साथ बारिश हुई। बिंदायका समेत कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए। उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा में ओले गिरे। कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है। हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है। पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई। नूंह, पानीपत और फरीदाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे। अगले दो दिन मौसम का हाल

Continue reading on the app

दावा- राघव चड्ढा को केजरीवाल के घर मुर्गा बनाकर पीटा:हरियाणा AAP पूर्व अध्यक्ष बोले- आंख पर चोट आई, इसका इलाज कराने इंग्लैंड गए सांसद

आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद विवाद बढ़ता जा रहा है। हरियाणा से AAP के प्रदेश अध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद ने AAP नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। जयहिंद ने वीडियो जारी कर दावा किया कि राघव चड्ढा को दिल्ली में केजरीवाल के शीशमहल (CM हाउस) में बुलाकर मुर्गा बनाकर पीटा गया था। 4 नेताओं के सामने उनसे मारपीट हुई थी। जयहिंद ने यह भी कहा कि पिटाई में राघव की आंख पर चोट आई थी। इस चोट का इलाज कराने के लिए ही राघव इंग्लैंड गए थे। लोगों ने समझा कि राघव हनीमून मनाने के लिए इंग्लैंड गए हैं। राघव को सारे खुलासे खुलकर करने चाहिए। उधर, राघव चड्ढा ने भी उपनेता पद से हटाए जाने के बाद शुक्रवार को अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा था कि मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। राघव चड्‌ढा की सोशल मीडिया पोस्ट… जानिए नवीन जयहिंद ने राघव चड्‌ढा को लेकर क्या कहा… जयहिंद बोले- मैंने खुद छोड़ी पार्टी राघव चड्ढा से मारपीट का दावा करने के बाद दैनिक भास्कर एप की टीम ने नवीन जयहिंद से बातचीत की। जयहिंद ने बताया कि राघव चड्ढा से मारपीट की यह घटना 2024 के दौरान की है। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी से पहले यह मामला हुआ था। राघव की पिटाई के दौरान वहां कौन चार लोग मौजूद थे, इसका भी खुलासा जल्द करूंगा। जयहिंद से जब पूछा गया कि क्या उनके साथ भी पार्टी से निकलने के दौरान ऐसा ही हुआ था, तो जयहिंद ने कहा कि मेरे साथ ऐसा करने की हिम्मत किसी में नहीं है। जब राजनीति से मन भर गया तो खुद पार्टी छोड़ दी। अब जानिए कौन हैं नवीन जयहिंद… 2011 में अन्ना हजारे के आंदोलन से जुड़े रोहतक के रहने वाले नवीन जयहिंद साल 2011 में अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जुड़े थे। जब अरविंद केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी बनाई, तो नवीन जयहिंद उसके संस्थापक सदस्यों में से एक थे। उन्हें हरियाणा में पार्टी को खड़ा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान ही उनकी मुलाकात स्वाति मालीवाल (AAP की राज्यसभा सांसद) से हुई और 23 जनवरी 2013 को दोनों ने शादी कर ली। 2014 में चुनाव लड़ा 2016 में प्रदेश अध्यक्ष बने 2016 में नवीन जयहिंद को हरियाणा में आम आदमी पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। उनके नेतृत्व में पार्टी ने हरियाणा में कई विरोध प्रदर्शन किए। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने रोहतक सीट से चुनाव भी लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। धीरे-धीरे जयहिंद और AAP के केंद्रीय नेतृत्व के बीच मतभेद बढ़ने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में एक ही परिवार का एकाधिकार हो गया है। 2022 में खुद को पार्टी से अलग किया फरवरी 2020 में उनका स्वाति मालीवाल से तलाक हो गया। 2022 में जयहिंद ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि अब उनका राजनीति से मन भर गया है। इसके बाद उन्होंने जयहिंद सेना नाम का एक संगठन बनाया। वर्तमान में वे एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। ---------------------------- ये खबर भी पढ़ें :- राघव चड्ढा का जवाब- खामोश कराया, हारा नहीं:AAP बोली- कोई मोदी से डर जाए तो क्या लड़ेगा; कल राज्यसभा उपनेता पद से हटाया था आम आदमी पार्टी (AAP) सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने को लेकर शुक्रवार को पहली प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो में कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। आम आदमी को ये मेरा संदेश है। पढ़ें पूरी खबर…

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल ने करियर बर्बाद कर दिया... केविन पीटरसन का सनसनीखेज खुलासा, इंग्लैंड क्रिकेट को भी किया बेनकाब

Kevin Pietersen statement: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का एक हालिया इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इंटरव्यू के एक हिस्से में उन्होंने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग के कारण उनका इंटरनेशनल करियर बर्बाद हो गया. पीटरसन आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी जैसी टीमों से खेले हैं. Mon, 6 Apr 2026 19:57:36 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 | IRAN WAR | अगले 48 घंटे में US-ईरान में सीजफायर होने जा रहा? | AT2 #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:09+00:00

Breaking: Jaipur में जापानी महिला टूरिस्ट से छेड़छाड़, Jaigarh किले के पास 5 युवकों ने बदसलूकी की #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:43:47+00:00

शादी के बाद पहली बार अपने होमटाउन झज्जर पहुंचे 'IIT बाबा' Abhay Singh | Aaj Tak Hindi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:44:31+00:00

सर्दी जुकाम के लक्षणों में छिपी हो सकती है दिल की बीमारी [Myocarditis from a common cold] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T14:45:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers