Responsive Scrollable Menu

मुझे ही सभी 294 सीटों पर अपना उम्मीदवार समझें… बंगाल के चंद्रकोना में बोलीं सीएम ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चंद्रकोना रैली में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने बीजेपी पर अवैध मतदाताओं को शामिल करने और धर्म के आधार पर लोगों को बांटने का आरोप लगाया. ममता ने एनआरसी व डिटेंशन सेंटर का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि जब तक वह सत्ता में हैं, बंगाल में इन्हें लागू नहीं होने देंगी.

Continue reading on the app

पीएम मोदी के दावे पर मोहर:  गाजियाबाद का बृजविहार सिलेंडर किल्लत से मुक्त, लोग नाले की गैस से जला रहे चूल्हा

Gas Crisis: गाजियाबाद के बृजविहार के लोगों ने अनोखी पहल की है। यहां के लोग नाले से निकलने वाली मीथेन गैस का इस्तेमाल चूल्हा जलाने के लिए कर रहे हैं। जब से ईरान और इजरायल के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से विपक्ष पीएम मोदी पर आरोप लगा रहा है कि उन्होंने नाले से गैस निकालकर चूल्हा जलाने की बात कही थी, इसलिए लोगों को यह तकनीक सिखानी चाहिए। विपक्ष के इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष भी लगातार पलटवार करता रहा, लेकिन गाजियाबाद के बृजविहार से आई इस खबर ने सभी को चौंका दिया है।

बृजविहार के लोगों ने नाले की गैस से जलाई आग

गाजियाबाद के बृजविहार के लोगों ने गैंस के संकट की इस घड़ी में एक अनोखी और प्रेरणादायक पहल शुरू की है। बृजविहार के रहने वाले लोगों ने गंदे नाले से निकलने वाली मीथेन गैस का उपयोग गैस चूल्हा जलाने के लिए शुरू कर दिया है। उन लोगों का कहना है कि अब इस प्रयोग को और आगे बढ़ाने के लिए इस पर खाना बनाने के तैयारी की जा रही है। लोगों के मुताबिक, उन्होंने इस पहल की शुरुआत अब से करीब दो साल पहले की थी। जहां लोगों शाम को एकत्र होते और चाय पीते समय गपशप करते थे। लेकिन नौकरी और समय की कमी की वजह से यह बंद हो गया था, जिसे अब संकट की घड़ी में एक बार फिर शुरू किया गया है।

पीएम मोदी ने भी शेयर किया था फॉर्मूला 

गैस की किल्लत के चलते पीएम मोदी की एक क्लिप इन दोनों सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है, जिसे विपक्ष के लोगो शेयर तो कर ही रहे हैं इसके अलावा वह लोग इस क्लिप को पीएम मोदी को घेरने का आधार बना रहे हैं। पीएम मोदी इस वीडियो क्लिप में कहते हुए नजर आ रहे हैं किं, ' किसी छोटे से नगर में नाले के पास कोई चाय का ठेला लेकर खड़ा रहता था और चाय बनाकर बेचता था। अब कोई चाय बनाने की बात आती तो मेरा ध्यान थोड़ा जल्दी जाता है, और वहीं पर एक गंदी नाली बहती थी। इसके दिमाग में कोई विचार आया कि गंदी नाली में गैस भी निकलती है तो उससे दुर्गंध भी आती थी। उसने एक बर्तन को उल्टा करके उसमें एक पाइप डाल दिया और जो गटर से गैस निकलता था उसे पाइपलाइन से अपने चाय के ठेले में ले लिया। और वह चाय बनाने के लिए उसी गैस का उपयोग करके चाय बनाता था। सिंपल सी टैक्नोलॉजी।' पीएम मोदी द्वारा कही गई यह बात जिसे विपक्ष ने उपवास के तौर पर देखा उसे अब गाजियाबाद के लोगों ने सही सिद्ध कर दिया है।

संजय सिंह ने भी किया था प्रयोग

पीएम मोदी की इसी क्लिप को आधार बनाते हुए आम आदमी पार्टी के नेता संजय खुद कुछ लोगों को साथ लेकर एक नाले के पास गए थे। इस दौरान संजय सिंह ने भी गंदे नाले से निकलने वाली मीथेन गैस से गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की थी लेकिन वह असफल रहे। क्योंकि उनका उद्देश्य पीएम की इस क्लिप पर राजनीतिक हमला करना था न कि इसके पीछे के विज्ञान को समझना। संजय सिंह ने इस दौरान किया भी यही था उन्होंने पीएम की इस क्लिप पर कड़े कटाक्ष किए थे। लेकिन गाजियाबाद के बृजविहार के रहने वाले लोगों ने पीएम को सही और विपक्ष और संजय सिंह को गलत सिद्ध कर दिया है।

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026 के प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स सबसे नीचे, टॉप पर पंजाब किंग्स

IPL 2026 Points Table : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरुआती 7 मुकाबलों के बाद एक तरफ जहां पंजाब किंग्स की टीम टॉप पर पहुंच गई है तो वहीं चेन्नई सुपर किग्स की टीम सबसे नीचे 10वें नंबर पर पहुंच चुकी है. दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स की टीम है जो आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी. Sat, 4 Apr 2026 06:42:51 +0530

  Videos
See all

Bihar New CM Breaking: सीएम पद अब भी अड़े नीतीश कुमार? | Nitish Kumar | Bihar CM News | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:15:06+00:00

Today's Breaking News Live : देश -दुनिया की बड़ी खबरें देखें Sushant Sinha के साथ | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:14:01+00:00

Iran Israel War Live Update: इजरायल को ईरान ने बनाया कब्रिस्तान!|Trump | Netanyahu | War News | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:17:04+00:00

भारत में नक्सलवाद पर लगाम कैसे लगी [How India controlled Naxal Free] #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:15:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers