Responsive Scrollable Menu

ईरान ने मुस्लिम देशों से एकजुट होने की अपील की

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराग़ची ने कहा कि ताक़तवर सेना ने दुनिया की सबसे महंगी सेना के सामने अपनी तैयारी, क्षमता और ताक़त का प्रदर्शन किया है.

Continue reading on the app

Aaj Ka Mausam: देश के 15 राज्यों के लिए भारी होंगे अगले 9 घंटे, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी; जानें आपके राज्य का हाल

देशभर में मानसून एक्टिव हो गया है. मौसम विभाग ने इस बीच एक अलर्ट जारी किया है, जिसने लोगों की टेंशन बढ़ा दी है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 9 घंटे दिल्ली, यूपी सहित देश के 15 राज्यों के लिए भारी होने वाले हैं. इस दौरान, तूफानी बारिश और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में ओले गिरने की भी चेतावनी जारी की है. 

IMD ने लोगों को दी ये सलाह

मौमस विभाग ने नदी और समुद्र किनारे रहने वाले मछुआरों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है. इसके अलावा, पहाड़ी राज्यों में रहने वाले और पहाड़ी राज्य इस वीकेंड घूमने का प्लान बना रहे लोगों से भी मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने के लिए कहा है. भारी बारिश के चलते किसानों की फसलों को नुकसान भी हो सकता है. IMD ने चेतावनी दी है कि मूसलाधार बारिश की वजह से भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है. आइये जानते हैं, देश के विभिन्न राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम…

दिल्ली में कैसा रहेगा आज का मौसम

देश की राजधानी दिल्ली के लिए मौसम विभाग ने मध्यम से तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के अनुसा, इस दौरान, प्रदेश में 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहने का अनुमान है. 

उत्तर प्रदेश में कैसा रहेगा आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, मिर्जापुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर,बुलंदशहर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आजमगढ़, देवरिया, सोनभद्र, चंदौली, मऊ, वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या शामिल है. इस दौरान 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. 

बिहार में कैसा रहेगा आज का मौसम

बिहार की राजधानी पटना, जहानाबाद, सारण, सिवान, बक्सर, गया, बेगूसराय, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, अररिया, सहरसा, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में मौमस विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. यहां 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

उत्तराखंड और हिमाचल में कैसा रहेगा आज का मौसम

पहाड़ी राज्य उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. प्रभावित जिलों की सूची में  नैनीताल, पिथौरागढ़, चमोली, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, उधमसिंह नगर, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल और चंपावत शामिल है. वहीं, हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, सिरमौर, हमीरपुर, सोलन, कुल्लू, बिलासपुर और शिमला में मूसलाधार बारिश और आंधी की चेतावनी है. 

देश के इन राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, जिन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है, उनमें यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा शामिल है.

देश के प्रमुख शहरों में कैसा रहेगा तापमान

शहर अधिकतम तापमान (8 अगस्त) न्यूनतम तापमान (8 अगस्त)
दिल्ली 33°C 28°C
मुंबई 30°C 28°C
चेन्नई 35°C 28°C
कोलकाता 31°C 27°C
लखनऊ 34°C 28°C
पटना 33°C 28°C
रांची 26°C 23°C
भोपाल 27°C 24°C
जयपुर 29°C 26°C
शिमला 26°C 20°C
नैनीताल 26°C 22°C

 

Continue reading on the app

  Sports

अश्मिता चालिहा का ऐतिहासिक कारनामा! कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब किया अपने नाम

भारत की युवा शटलर अश्मिता चाहिला ने इतिहास रचते हुए कोरिया मास्टर्स सुपर 300 का खिताब अपने नाम कर लिया है. फाइनल में अश्मिता ने चीन की चौथी वरीयता प्राप्त हान कियान शी को हराया. बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में भारतीय खिलाड़ियों ने ये दूसरा खिताब जीता है. इससे पहले तन्वी शर्मा ने ताइपे ओपन का खिताब जीता था. Sun, 9 Aug 2026 09:29:58 +0530

  Videos
See all

Fight between two girls: बाल पकड़कर एक दूसरे पर टूट पड़ीं 2 लड़कियां | #shorts #shortvideo #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:13:19+00:00

Mojtaba Khamenei Video | मौत की खबरों के बीच खामेनेई दिखे! #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-09T04:12:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers