Responsive Scrollable Menu

काबुल एयरस्ट्राइक पर पाकिस्तान सरकार की देश में घेराबंदी, नेताओं ने बताया अघोषित युद्ध

एथेंस, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में हालिया एयरस्ट्राइक को लेकर पाकिस्तान सरकार को अपने ही देश में तीखी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। पाकिस्तान के कई राजनीतिक नेताओं और विधायकों ने संयुक्त बयान जारी कर इन हमलों को “अघोषित युद्ध” करार दिया है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत और घायल होने की बात सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार, 16 मार्च को पाकिस्तान ने काबुल स्थित 2000 बेड वाले ‘ओमिद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल’ पर हवाई हमले किए, जिसमें सैकड़ों नागरिकों की मौत और कई लोग घायल हुए।

‘ग्रीक सिटी टाइम्स’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस “अविवेकपूर्ण सैन्य कार्रवाई” को लेकर इस्लामाबाद सरकार की देश के भीतर कड़ी आलोचना हो रही है।

जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम के प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान ने कहा कि अफगान सरकार को अस्थिर करने की पाकिस्तान की कोशिशें “भ्रमित और अप्रभावी” हैं। वहीं, अवामी नेशनल पार्टी के नेता मियां इफ्तिखार हुसैन ने चेतावनी दी कि इस तरह की सैन्य कार्रवाई के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “युद्ध शुरू तो किया जा सकता है, लेकिन उसका अंत शुरू करने वाले के हाथ में नहीं होता।”

रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान की कार्रवाई को मानवाधिकारों और अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन मानते हुए “संभावित युद्ध अपराध” बताया जा रहा है। राजनीतिक विश्लेषक गुल मोहम्मदुद्दीन मोहम्मदी ने हमलों की निंदा करते हुए कहा कि युद्ध में महिलाओं और बच्चों सहित नागरिकों की हत्या संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों, मानवाधिकारों और मानवीय मूल्यों के खिलाफ है।

पाकिस्तान का दावा है कि एयरस्ट्राइक आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाकर की गई थी और इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग और भयावह बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों में स्कूल, घर और मेडिकल सुविधाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।

संयुक्त राष्ट्र मिशन की अधिकारी जॉर्जेट गैनन ने बताया कि प्रभावित केंद्र एक प्रसिद्ध पुनर्वास केंद्र था, जिसे अफगान सरकार संचालित करती थी। उन्होंने कहा कि मौके पर भारी तबाही देखी गई, जिसमें एक पूरा ब्लॉक नष्ट हो गया, जहां किशोरों का इलाज चल रहा था।

इस बीच, ह्यूमन राइट्स वॉच ने भी इन हमलों को “गैरकानूनी” बताते हुए कहा कि यह संभावित रूप से युद्ध अपराध की श्रेणी में आ सकता है। ह्यूमन राइट्स वॉच की एशिया निदेशक पेट्रिशिया गोसमैन ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि नागरिकों से भरे चिकित्सा केंद्र को निशाना क्यों बनाया गया और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'आपके साथ जुड़ेंगे', 'आप' विवाद के बीच राघव चड्ढा के सपोर्ट में दिशा पाटनी की बहन खुशबू, नई पार्टी बनाने की सलाह

आम आदमी पार्टी ने अपने नेता राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया पर अपनी चुप्पी को 'बाढ़ से पहले की शांति' बताकर तीखा रिएक्शन दिया, जिसे जनता का काफी सपोर्ट मिल रहा है. एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने राघव की तारीफ करते हुए उन्हें अपनी अलग पार्टी बनाने तक की सलाह दे डाली. हालांकि, फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उन्हें पुराने विवादों पर चुप रहने के लिए ट्रोल भी किया. फिलहाल, राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को नियुक्त किया गया है.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने फिर भेदा चेपॉक का किला, IPL इतिहास में CSK ने पहली बार देखा ऐसा दिन

IPL 2026, CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स का आमना-सामना हुआ. इस मैच में पंजाब किंग्स ने 200+ रन का टारगेट चेज करके एक ऐतिहासिक जीत हासिल की. Fri, 03 Apr 2026 23:26:44 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War Update : 3 बजते ही ईरान-इजराइल युद्ध में किम जोंग उन की एंट्री! Kim Jong UN | N18G #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:30:05+00:00

Pakistan News: इमाम इलियासी के बयान से पाकिस्तान में मचा हड़कंप! #poknews #asimmunir #jammukashmir #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:00:43+00:00

Breaking News: “US-इजरायल की वजह से Strait of Hormuz की स्थिति खराब” #iranattack #trump #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:30:06+00:00

The Real Life Bunty Aur Babli Story: सावधान! शहर में घूम रहे हैं नए बंटी-बबली! Bunty Babli Loot Case #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T21:00:32+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers