Beed Jail में आरोपी Valmiki Karad को मिली विशेष सुविधा, जांच टीम ने जब्त किया DVR
बीड (महाराष्ट्र), सात अगस्त सरपंच संतोष देशमुख हत्याकांड के मुख्य आरोपी वाल्मीकि कराड को बीड जिला जेल के भीतर विशेष सुविधाएं मिलने के आरोपों के बाद महाराष्ट्र जेल विभाग की सतर्कता टीमों ने अलग-अलग जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विभाग की पुणे और छत्रपति संभाजीनगर इकाइयों की टीमों ने कराड की बैरक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया और उनका डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (डीवीआर) जब्त कर लिया।
टीमों ने कैदियों द्वारा वीडियो और ऑडियो कॉल के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और पिछले तीन महीनों का डेटा अपने कब्जे में ले लिया। मृतक सरपंच के भाई धनंजय देशमुख ने दावा किया था कि वर्ष 2024 के हत्या मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद कराड को विशेष सुविधाएं दी जा रही हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले द्वारा सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इन आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग किए जाने के बाद यह मुद्दा राजनीतिक रूप से गरमा गया।
अधिकारियों के अनुसार, इन आरोपों पर संज्ञान लेते हुए जेल विभाग की सतर्कता टीमों ने बृहस्पतिवार को मध्य महाराष्ट्र की इस जेल का दौरा किया और स्वतंत्र जांच शुरू की। अधिकारियों ने बताया कि जेल अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों सहित आठ से दस लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों के भीतर महानिदेशक (जेल) को एक विस्तृत रिपोर्ट सौंपे जाने की उम्मीद है।
बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख (45) का नौ दिसंबर 2024 को अपहरण कर लिया गया था, जिसके बाद उन्हें यातनाएं दी गईं और उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या की वजह एक पवन ऊर्जा कंपनी से की जा रही जबरन वसूली का उनके द्वारा विरोध करना था।
Jammu Police ने चलाया तलाशी अभियान, Independence Day से पहले बाहरी इलाकों में गश्त बढ़ाई
जम्मू, सात अगस्त स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजामों के तहत पुलिस ने शुक्रवार को जम्मू जिले में घेराबंदी और तलाशी अभियान के साथ-साथ लंबी दूरी की गश्त भी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस चौकी चौरा के अधिकार क्षेत्र में चलाए गए इस अभियान में गाला से थोरनी तक का इलाका शामिल था, जिसमें मियारी, जुथल और अंब गांव भी आते हैं।
अधिकारियों ने कहा कि इस अभियान में ग्राम रक्षा गार्ड (वीडीजी) के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की गहन तलाशी ली गई, लेकिन अभियान के दौरान कोई संदिग्ध व्यक्ति या आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली तथा अभियान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। पुलिस दल ने थोरनी गांव के निवासियों से भी बातचीत की और उनसे सतर्क रहने की अपील की।
पुलिस ने लोगों से कहा कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या वस्तु की जानकारी तुरंत नजदीकी थाने को दें।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi







