दिल्ली-एनसीआर सहित देश के 5 राज्यों में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 5.9 आंकी गई तीव्रता
देश के विभिन्न राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसमें दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर शामिल है. दिल्ली एनसीआर में नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद शामिल है. शुक्रवार देर शाम आए भूकंप की वजह से लोगों में दहशत फैल गई है. दिल्ली-एनसीआर सहित अन्य राज्यों में ऑफिसों और घरों में काम कर रहे लोग बाहर आ गए.
Earthquake tremors felt in Delhi. Further details awaited. pic.twitter.com/2rHO9tzovE
— ANI (@ANI) April 3, 2026
जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.50 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 मापी गई है. भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान बताया जा रहा है.
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, पुंछ और कश्मीर घाटी के विभिन्न इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप के झटके तो कुछ ही सेकेंड के थे लेकिन फिर भी लोग घबरा गए और सुरक्षित स्थानों की ओर भाग गए. दिल्ली-एनसीआर में करीब 30 सेकंड तक धरती डोली है. हाई-राइज बिल्डिंग में रहने वाले लोगों ने झटकों को महसूस किया. वे तुरंत दफ्तरों और घरों से बाहर किसी सुरक्षित स्थान पर निकल आए. पार्कों और खुले मैदानों में लोग इकट्ठा हो गए.
US ने F-15 फाइटर जेट से इजेक्ट करने वाले एक पायलट को किया रेस्कू, दूसरे की तलाश जारी
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच एक नई घटना ने हालात को और जटिल बना दिया है. ईरान ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी लड़ाकू विमान F-15E स्ट्राइक इगल को मार गिराया है. लेकिन इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि विमान का पायलट आखिर कहां है. इसके कुछ देर बाद यूएस ने दावा किया कि उन्होंने जेट में से इजेक्ट करने वाले एक पायलट को रेस्कूय कर लिया यानी अमेरिका के हाथ अपना एक लड़ाकू पायलट लग गया है. हालांकि अभी दूसरे की तलाश जारी है.
क्या हुआ था उस दिन?
ईरान के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में इस फाइटर जेट को गिराया गया. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई IRGC ने की. विमान का मलबा मिलने का दावा भी किया गया है, लेकिन पायलट की स्थिति को लेकर अभी भी असमंजस बना हुआ है.
अमेरिका का रेस्क्यू ऑपरेशन
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद ही सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था. यूएस की सेना ने तेजी से कार्रवाई करते हुए एक क्रू मेंबर को सुरक्षित निकाल लिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इस विमान में दो लोग सवार थे एक पायलट और दूसरा वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर (WSO)
दूसरा पायलट अब भी लापता
हालांकि एक सदस्य को बचा लिया गया है, लेकिन दूसरे की तलाश अभी भी जारी है. अमेरिकी सेना को उम्मीद है कि वह जिंदा है और उसे जल्द खोज लिया जाएगा. इस बीच, इजरायल के अधिकारियों ने भी इस ऑपरेशन की पुष्टि की है.
ईरान का दावा और इनाम की घोषणा
ईरानी मीडिया ने दावा किया है कि पायलट दुश्मन के इलाके में उतरा है. इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि यदि वे किसी 'दुश्मन पायलट' को देखें तो उसे पकड़कर पुलिस के हवाले करें. कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया कि ऐसा करने वालों को इनाम दिया जाएगा.
दुर्गम इलाके में खोज अभियान
घटना जिस क्षेत्र में हुई है, वह कोहगीलूयेह और बोयर अहमद का पहाड़ी इलाका है, जो जेगरस पहाड़ी के तहत आता है. यह इलाका घने जंगलों, गहरी घाटियों और ऊंचे पहाड़ों से घिरा हुआ है, जिससे यहां किसी व्यक्ति को ढूंढना बेहद कठिन हो जाता है.
बढ़ता तनाव और अनिश्चितता
इस घटना ने पहले से ही तनावपूर्ण माहौल को और गंभीर बना दिया है. यदि यह पुष्टि हो जाती है कि ईरान ने वास्तव में अमेरिकी जेट को मार गिराया है, तो यह संघर्ष में एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है. फिलहाल, दोनों देशों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं.
सस्पेंस बरकरार
F-15E के पायलट को लेकर बना रहस्य अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. एक ओर अमेरिका रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा है, तो दूसरी ओर ईरान भी अपने दावे पर कायम है. आने वाले समय में इस घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है, जो इस पूरे मामले की तस्वीर साफ कर सकती है.
यह भी पढ़ें - ईरान की मिसाइल ताकत से कांपा मिडिल ईस्ट, अंडरग्राउंड ‘मिसाइल सिटी’ का बड़ा खुलासा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation



















