Responsive Scrollable Menu

रणबीर के 'राम' लुक पर बोले सुनील लहरी:एनिमल के बाद भगवान राम के रूप में देखना मुश्किल, चेहरे पर अरुण गोविल जैसी मासूमियत की कमी

रणबीर कपूर की फिल्म ‘रामायण’ का टीजर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी ने इस पर अपनी राय दी है। सुनील ने रणबीर कपूर के 'राम' वाले अवतार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रणबीर में वह मासूमियत और शीतलता नहीं दिख रही, जो अरुण गोविल में थी। साथ ही उन्होंने फिल्म के भारी-भरकम बजट और इमोशंस के तालमेल पर भी अपनी बात रखी है। टीजर में वीएफएक्स तो है, पर इमोशंस नहीं सुनील लहरी ने एक DNA से बातचीत में कहा कि किसी फिल्म को सिर्फ उसके टीजर के आधार पर जज करना ठीक नहीं है। उनके मुताबिक, टीजर में भव्य सेट और अत्याधुनिक वीएफएक्स (VFX) तो दिख रहे हैं, लेकिन कुछ चीजों ने उन्हें निराश किया है। सुनील ने कहा, टीजर एक शोकेस की तरह है, जिसमें मेकर अपनी भव्यता और विजुअली रिच बैकग्राउंड दिखा रहा है। टीजर को देखकर मुझे कुछ पहलुओं से थोड़ी चिढ़ हुई है। बिना भावनाओं के फिल्म नहीं चलेगी सुनील ने फिल्म की तुलना दुनिया की बड़ी फिल्मों और पुरानी रामायण से की। उन्होंने कहा कि ‘अवेंजर्स’ या ‘टाइटैनिक’ जैसी फिल्में इसलिए चलीं क्योंकि उनमें इमोशंस बहुत मजबूत थे। सुनील बोले, रामानंद सागर की रामायण में भले ही बहुत अच्छा VFX या बड़ा बजट नहीं था, लेकिन भावनाएं इतनी मजबूत थीं कि 38 साल बाद भी लोग इसे बेस्ट मानते हैं। आप 4000-5000 करोड़ खर्च कर लें, लेकिन अगर इमोशन क्वोशन्ट मजबूत नहीं है, तो लोग फिल्म से नहीं जुड़ेंगे। रणबीर में नहीं दिख रही राम जैसी शीतलता रणबीर कपूर के लुक पर बात करते हुए सुनील ने कहा कि रणबीर ठीक दिख रहे हैं, लेकिन उनके चेहरे पर राम जैसी मासूमियत कम है। उन्होंने कहा, जो धैर्य और मासूमियत अरुण गोविल के चेहरे पर दिखती थी, उसकी कमी लग रही है। हालांकि, मुझे उम्मीद है कि वह अपनी एक्टिंग से किरदार के साथ न्याय करेंगे। सुनील ने आगे कहा कि 'एनिमल' जैसी फिल्म के बाद रणबीर को अचानक भगवान राम के रूप में देखना दर्शकों के लिए मुश्किल होगा। वह राम के बजाय लक्ष्मण या भरत के किरदार के लिए ज्यादा फिट लगते। सुपरस्टार की छवि बनती है बड़ी बाधा सुनील लहरी का मानना है कि भगवान राम जैसे किरदारों के लिए नए चेहरों को कास्ट करना बेहतर होता है। उन्होंने तर्क दिया कि जब कोई सुपरस्टार ऐसा रोल करता है, तो दर्शकों के मन में उसकी पिछली फिल्मों की इमेज रहती है। उन्होंने कहा, थिएटर में एंट्री करते वक्त दर्शकों के मन में एक्टर की एक खास छवि बनी रहती है। किसी एक्टर के लिए अपनी पुरानी इमेज को त्याग देना और भगवान के रूप में स्वीकार्यता हासिल करना लगभग नामुमकिन है। बता दें कि इस फिल्म में लक्ष्मण का रोल रवि दुबे निभा रहे हैं।

Continue reading on the app

बेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, DM के निर्देश पर उर्वरक दुकानों की जांच

बेगूसराय में खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, Shrikant Shastri के निर्देश पर सघन जांचसभी प्रखंडों में उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण बेगूसराय जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण तथा आगामी खरीफ मौसम को देखते हुए किसानों को खाद की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा सघन जांच अभियान चलाया [...]

Continue reading on the app

  Sports

धोनी की टीम को हराने के बाद मिली बुरी खबर, पंजाब किंग्स पर जुर्माना, खिलाड़ियों पर 6 जबकि कप्तान श्रेयस पर 24 लाख का फाइन

Entire Punjab Kings Team Fined: इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार दूसरी जीत दर्ज करने वाली टीम पंजाब किंग्स पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने जुर्माना लगाया है. कप्तान श्रेयस अय्यर को IPL के आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों पर 6 लाख जबकि कप्तान पर 24 लाख का जुर्माना लगाया गया है. Sat, 4 Apr 2026 08:11:59 +0530

  Videos
See all

Malda Violence का 'मास्टरमाइंड' Mofakkirul Islam गिरफ्तार | Bengal Election | Let's Decode | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:25:00+00:00

Malda Controversy पर Adhir Ranjan Chowdhury ने कही बड़ी बात, सुनिए | #shorts #viralvideo #politics #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:22:38+00:00

Iran Israel War LIVE: Cyber War शुरू Internet बंद! | Trump | Netanyahu | Petrol Diesel Hike | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:24:43+00:00

Malda Violence: कौन है Bengal के मालदा बवाल का मास्टरमाइंड? | Bengal Election | Let's Decode | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T02:20:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers