सुकमा से हमेशा के लिए खत्म हुआ लाल आतंक, 84 हार्डकोर नक्सली ढेर, खौफ के गढ़ में बने 23 नए सिक्योरिटी कैंप
सुकमा में कई बड़े ऑपरेशन गेम चेंजर साबित हुए हैं. 3 जनवरी 2026 को बुर्कलंका जंगल में बड़ा एनकाउंटर हुआ था. इसमें कोंटा एरिया इंचार्ज वेट्टी मंगडू समेत 12 नक्सली मारे गए थे. इन पर 60 लाख रुपए का भारी इनाम था. 29 मार्च 2025 को नेडूम-परिया जंगल में भी बड़ा एक्शन हुआ था. इस मुठभेड़ में जगदीश कुहरामी समेत 17 माओवादी ढेर हुए थे. इन पर 87 लाख रुपए का इनाम घोषित था.
धनिया और योग से कंट्रोल हो सकता है थायराइड, आयुर्वेदाचार्य ने बताए आसान उपाय
आजकल थायरॉइड की समस्या तेजी से आम होती जा रही है. अनियमित खानपान, भागदौड़ भरी जीवनशैली और समय पर नींद न लेने के कारण शरीर में हार्मोन असंतुलन बढ़ता है, जिससे थायरॉइड की समस्या उत्पन्न होती है. पूर्णिया के आयुर्वेदाचार्य डॉ. नंद कुमार मंडल ने बताया कि थायरॉइड को नियंत्रित करने के लिए कुछ घरेलू उपाय भी कारगर हो सकते हैं. मरीजों को धनिया का नियमित सेवन करने की सलाह दी जाती है. इसके लिए धनिया पत्ते की चटनी, धनिया पाउडर या रातभर भिगोया हुआ धनिया का पानी सुबह खाली पेट लिया जा सकता है. इसके अलावा, रोजाना सूर्य नमस्कार करने से भी शरीर का संतुलन बेहतर होता है. साथ ही उज्जायी प्राणायाम (ध्यान मुद्रा में बैठकर गले से विशेष ध्वनि निकालना) करने से भी गले की ग्रंथि को लाभ मिल सकता है.हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















