Responsive Scrollable Menu

ऋषिकेश में बनेगा दिव्यांगों के लिए हाईटेक इंडोर बैडमिंटन हॉल:62.67 लाख का फंड मंजूर; प्रतिभाओं को मिलेगा नेशनल-इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म

उत्तराखंड के मेधावी दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर है। राज्य में पहली बार खास तौर पर दिव्यांगजनों के लिए एक आधुनिक (हाईटेक) इंडोर बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया जा रहा है। यह हॉल ऋषिकेश में बनेगा। सुविधाओं के अभाव में अपनी प्रतिभा न दिखा पाने वाले खिलाड़ियों को अब नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर चमकने का मौका मिलेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल की इस संवेदनशील पहल पर काम भी शुरू हो गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट के लिए जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) फंड से 62.67 लाख रुपए की राशि मंजूर की गई है। प्रोजेक्ट की 3 अहम बातें सुविधाओं के अभाव में नहीं छिपेगा टैलेंट कई बार ऐसा होता है कि दिव्यांग खिलाड़ियों में गजब की प्रतिभा होती है, लेकिन बुनियादी ढांचे और खेल सुविधाओं के अभाव में उनका टैलेंट दुनिया के सामने नहीं आ पाता। मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और जिला प्रशासन की इस पहल से अब ऐसे 'छुपे हुए सितारों' को तराशा जाएगा। इस हॉल के जरिए खिलाड़ी अपनी खेल स्किल्स को निखारेंगे और राज्य व देश का नाम रोशन करेंगे। दिव्यांगों को मुख्यधारा से जोड़ना प्राथमिकता डीएम सविन बंसल ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांगजनों के लिए बुनियादी सुविधाओं का विकास प्रशासन की टॉप प्रायोरिटी (प्राथमिकता) में है। यह इंडोर बैडमिंटन हॉल न सिर्फ उनके शारीरिक विकास और स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगा, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सशक्त रूप से जोड़ने का काम भी करेगा। प्रशासन ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता (Quality) के साथ पूरा किया जाए।

Continue reading on the app

तीखी बहस के बाद ऋषभ पंत से दोबारा वीडियो बनवाया:LSG मालिक गोयनका अब गले लगाते दिखे; ललित मोदी ने बताया- लूजर

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के मालिक संजीव गोयनका एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसकी वजह इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हार के बाद LSG के कप्तान कप्तान ऋषभ पंत से तीखी बातचीत है। इस घटना को फैंस और आलोचक गोयनका और केएल राहुल के बीच आईपीएल 2024 में हुई घटना से जोड़कर देख रहे हैं। मामले को शांत करने के लिए LSG ने सफाई में एक वीडियो X पर पोस्ट किया। जिसमें लिखा- हर चीज जो आप देखते हैं, वह सत्य नहीं होती। लेकिन वीडियो पर विवाद शुरू हो गया है। X ने LSG की पोस्ट पर कम्युनिटी नोट लगा दिया। जिसमें वीडियो को रीक्रिएट यानी दोबारा शूट किया गया बताया है। वीडियो को दृश्यम मूवी में 2 अक्टूबर की घटना से जोड़ते कम्युनिटी ने कहा, जब घटना हुई तो मैदान में भीड़ थी, लेकिन मिस्टर गोयनका ने घटना के बाद में सीन को दोबारा से शूट कराया। इसके लिए ऋषभ पंत को बुलाया गया और दृश्यम 2 अक्टूबर का सीन बनाया गया। वहीं, IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने LSG मालिक संजीव गोयनका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- वह लूजर हैं। IPL में बतौर फ्रेंचाइजी उन्हें बैन कर देना चाहिए। अब बारी-बारी से दोनों विजुअल देखिए…. अब जानिए दोनों वीडियो में क्या है? पहला वीडियो: पंत पर उंगली उठाते दिखे गोयनका 1 अप्रैल को लखनऊ में खेले गए IPL मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने 6 विकेट से हरा दिया। मैच खत्म होने के तुरंत बाद मैदान पर LSG के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत के बीच बातचीत का एक 17 सेकंड का वीडियो सामने आया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में संजीव गोयनका ऋषभ पंत से उंगली उठाकर कुछ कहते नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी प्रीति गोयनका, LSG के हेड कोच जस्टिन लैंगर और टीम मैनेजमेंट के अन्य सदस्य भी वहां मौजूद थे। दोनों के बीच क्या बात हुई, यह स्पष्ट नहीं है। लेकिन लोगों ने गोयनका को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दूसरा वीडियो: पंत से गर्मजोशी में गले लगे गोयनका पहले वीडियो पर विवाद के बाद LSG ने 2 अप्रैल की शाम 7:32 बजे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो जारी किया। करीब 55 सेकंड के इस वीडियो में अलग तस्वीर देखने को मिली। वीडियो में संजीव गोयनका, उनकी पत्नी प्रीति गोयनका, जस्टिन लैंगर और टीम के अन्य सदस्य मौजूद हैं। तभी ऋषभ पंत वहां आते हैं और संजीव गोयनका उनसे गर्मजोशी से गले मिलते हैं। वह उनकी 3-4 बार पीठ थपथपाते हैं। इसके बाद ऋषभ पंत बाकी लोगों से हाथ मिलाते हैं और सभी के बीच हंसी-मजाक के साथ बातचीत होती नजर आती है। वीडियो में एक कैप्शन लिखा है- ‘जो कुछ आप देखते हैं, वह पूरी सच्चाई नहीं होता। यह मैच के बाद के असली और बिना छेड़छाड़ वाले पल हैं, जब कैमरे बंद नहीं होते।’ X के कम्युनिटी नोट का मतलब क्या है? किसी पोस्ट में गलत या अधूरी जानकारी हो तो नीचे लोग सही बात जोड़ देते हैं, उसी को ‘कम्युनिटी नोट’ कहते हैं। यह काम आम यूजर्स करते हैं, X (पूर्व में ट्वीटर) खुद नहीं लिखता। ‘दृश्यम’ में 2 अक्टूबर की कहानी क्या है? दृश्यम 31 जुलाई 2015 को रिलीज हुई क्राइम-थ्रिलर फिल्म है। इसके निर्देशक निशिकांत कामत थे। फिल्म में अजय देवगन, तब्बू और श्रिया सरन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में विजय सालगांवकर (अजय देवगन) अपने परिवार को बचाने के लिए प्लान बनाता है। उसकी फैमिली से गलती से एक लड़के की मौत हो जाती है। पुलिस से बचने के लिए विजय 2 अक्टूबर की कहानी तैयार करता है। वह बताता है कि उस दिन पूरा परिवार शहर से बाहर घूमने गया था। इस कहानी को सच दिखाने के लिए वह सबूत जुटाता है। बस के टिकट संभालता है। होटल में एंट्री दर्ज करवाता है। मूवी और रेस्टोरेंट के बिल रखता है। असल में ये सब बाद में प्लान करके किया जाता है। ताकि लगे कि सब कुछ 2 अक्टूबर को ही हुआ था। यही फिल्म का सबसे बड़ा ट्विस्ट है। वह सब कुछ रीक्रीएट करता है। इसी प्लान से विजय पुलिस को गुमराह कर देता है। वह और उसका परिवार मामले से बच निकलते हैं। अब जानिए केएल राहुल- संजीव गोयनका के बीच क्या हुआ था? दरअसल, IPL-2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स एक मैच हार गई थी। मैच खत्म होने के तुरंत बाद मैदान पर ही संजीव गोयनका और टीम के कप्तान केएल राहुल के बीच बातचीत हुई, जिसका वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो में गोयनका काफी नाराज नजर आए, जबकि राहुल शांत दिखे। यह बातचीत सबके सामने मैदान पर हुई थी, जिससे कई पूर्व क्रिकेटरों और फैंस ने इसे गलत बताया। उनका कहना था कि इस तरह की बातें ड्रेसिंग रूम के अंदर होनी चाहिए थीं, न कि सबके सामने। सोशल मीडिया पर इसे लेकर जमकर बहस हुई थी। IPL के पूर्व कमिश्नर बोले- संजीव गोयनका लूजर इस मामले में IPL के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने LSG के मालिक संजीव गोयनका को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा- वह लूजर हैं। IPL में बतौर फ्रेंचाइजी उन्हें बैन कर देना चाहिए। मोदी ने यह कॉमेंट इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान माइकल वान की पोस्ट को री-पोस्ट करते हुए किया। ललित मोदी ने लिखा- वह IPL टीम का मालिक बनने के लायक नहीं है। संजीव गोयनका और जानने के लिए क्या बाकी है? किसी स्पोर्ट्स टीम का मालिक होना, दुनियाभर में किसी भी मालिक के लिए सबसे बड़ी जिम्मेदारियों में से एक है। यह सिर्फ मुनाफे की बात नहीं है। यह कोई मशीन नहीं है। यह कोई इंजन नहीं है। बदकिस्मती से यह बात इस जोकर की समझ से बाहर है। महंगा पानी मिलने पर वेंडर से लड़े युवक संजीव गोयनका- ऋषभ पंत के विवाद के बीच 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में हुए मैच के दौरान महंगा पानी बेचने का विवाद भी सामने आया है। X पर सामने आए वीडियो में दो लोग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान पानी के लिए बोतल बेचने की बात हो रही है। एक युवक एक वेंडर से कह रहा है कि कैसे इतना महंगा दे सकते हैं। इस विवाद में कुछ लोग बीच-बचाव भी करते दिखे। ------------------------ अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए… ---------------------- ये खबर भी पढ़िए- लखनऊ में मैच हारने के बाद पंत-गोयनका में तीखी बातचीत : 7 रन बना पाए ऋषभ, IPL शुरू होने से पहले राम मंदिर में गले मिले थे लखनऊ में IPL-2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुए मैच में लखनऊ 6 विकेट से हार गया। इसमें लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत केवल 7 रन बना पाए। हालांकि, वह अपनी गलती से रनआउट नहीं हुए थे। मैच खत्म होने के बाद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें कप्तान पंत और टीम के मालिक संजीव गोयनका के बीच तीखी बातचीत होती दिख रही है। (पूरी खबर पढ़िए)

Continue reading on the app

  Sports

डेविड-पाटीदार के तूफान ने सीएसके को किया शांत, आरसीबी की लगातार दूसरी जीत, हार की हैट्रिक से नहीं बच पारी चेन्नई

RCB beat CSK IPL 2026: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स पर बड़ी जीत दर्ज की. यह आरसीबी की सीजन में लगातार दूसरी जीत है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. अपने घरेलू मैदान पर पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी से धमाकेदार बैटिंग देखने को मिली, जिससे उसने 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके के बल्लेबाज 207 रन तक ही पहुंच सके. Sun, 5 Apr 2026 23:15:54 +0530

  Videos
See all

Pawan Khera पर Fraud Document Case? Himanta Biswa Sarma का बड़ा बयान | Assam Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:09:01+00:00

Himanta Biswa Viral News: बंगाली हिंदू के लिए क्या करेंगे CM हिमंता ? #shorts #ytshorts #cmhimanta #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:15:03+00:00

Acharya Pramod Krishnam: 'Congress ने अपनी कब्र खुद खोदी है..' #shorts #acharyapramodkrishnan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:10:00+00:00

Indian Military Power: भारत के 1000 किलो बम से डर गया पाकिस्तान! #shorts #indianairforce #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:05:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers