Kurukshetra: अधिवक्ता बलवंत वालिया के घर 3.15 करोड़ की डकैती, दंपत्ति बंधक
कुरुक्षेत्र, सात अगस्त हरियाणा के कुरुत्रेक्ष में चार नकाबपोश बदमाश कथित तौर पर एक वरिष्ठ अधिवक्ता के घर में घुस गए और उन्हें तथा उनकी पत्नी को बंदूक के बल पर बंधक बनाकर करीब 3.15 करोड़ रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण, लाइसेंसी रिवॉल्वर और अन्य कीमती सामान लूट ले गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि थानेसर सिटी पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार शाम को हुई।
शिकायत में वरिष्ठ अधिवक्ता बलवंत सिंह वालिया ने बताया कि वह रात करीब 9.30 बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने के लिए बाहर गए थे। जब वह करीब 10 बजे वापस लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। उनकी पत्नी बिस्तर पर मुंह के बल पड़ी थीं, उनके हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे और मुंह पर टेप लगी हुई थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि घर में चार नकाबपोश हमलावर मौजूद थे। बदमाशों ने अधिवक्ता को काबू कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया है।
अधिवक्ता के आवास पर सुरक्षा तैनात कर दी गई है। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को बताया कि पुलिस की टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं और संदिग्धों का पता लगाने के लिए शहर भर के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं।
NIA ने 2 आरोपियों पर दाखिल की Charge Sheet, यात्री ट्रेन पर आईईडी हमले की रची थी साजिश
नयी दिल्ली, सात अगस्त राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने शुक्रवार को दो आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया। ये आरोपी भारत-पाकिस्तान सीमा के रास्ते आईईडी, हथियारों और हेरोइन की कथित तस्करी से जुड़ी सीमा पार आतंकी साजिश में शामिल थे। इसमें अन्य ठिकानों के साथ एक यात्री ट्रेन को निशाना बनाने की साजिश भी शामिल थी।
एनआईए के एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोहाली स्थित विशेष एनआईए अदालत में दाखिल आरोपपत्र में गिरफ्तार किए जा चुके शुभम कुमार और फरार जसवीर चौधरी को आरोपी बनाया गया है। यह मामला फरवरी 2026 में शुभम कुमार की गिरफ्तारी के बाद अमृतसर स्थित राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ (एसएसओसी) द्वारा दर्ज किया गया था। कुमार के पास से धातु के डिब्बे में रखा एक सक्रिय परिष्कृत विस्फोअक उपकरण (आईईडी), विदेश निर्मित .30 बोर की पिस्तौल और मैगजीन, 20 कारतूस, एक मोबाइल फोन और हेरोइन बरामद की गई थी।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi










