Responsive Scrollable Menu

Summer Health Tips: गर्मियों मं खाएं ये 5 तरह की रोटियां, शरीर ठंडा होगा और मिलेंगे कई फायदे

Summer Health Tips: रोटी भारतीय खाने का एक मुख्य व्यंजन है. गर्मी हो या सर्दी, लोग रोजाना रोटी खाते हैं. हर सीजन में रोटी खाना लोगों को पसंद होता है. भारत में कई प्रकार के आटों की रोटियां बनाई और खाई जाती है. मगर क्या आप जानते हैं गर्मियों में कौन से आटे की रोटी फायदेमंद होती है? चिलचिलाती गर्मी में हमारे शरीर को अंदर से ठंडक और हल्का रखने की जरूरत होती है. इसके लिए आपको गर्मी के मौसम में सही अनाज के आटे की रोटियां खानी चाहिए. हम आपको इस रिपोर्ट में कुछ ऐसे आटे की रोटियां बता रहे हैं, जो डाइजेशन को बेहतर करती है. इन्हें खाने से शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है.

गर्मियों में खाएं इन 5 प्रकार के आटे की रोटियां

1.ज्वार आटे की रोटी

ज्वार की रोटी गर्मियों में खाई जानी चाहिए. ये इस सीजन का बेहतरीन ऑप्शन मानी जाती है. दरअसल, इस आटे की तासीर ठंडी होती है. ज्वार का आटा ग्लूटेन-फ्री भी होता है. इसलिए, जो लोग गर्मी में गेहूं की रोटी खाने से बचते हैं, उन्हें इस आटे की रोटी खानी चाहिए. गेहूं के आटे की रोटी कुछ लोगों में गैस और एसिडिटी की समस्या दे सकता है. ज्वार की रोटी लंच में खाई जानी चाहिए.

jowar roti Photograph: (freepik)

ये भी पढ़ें- Good Friday 2026: गुड फ्राइडे पर क्यों बनाते हैं Hot Cross Buns? जानें इतिहास और बनाने की आसान रेसिपी

2.चावल के आटे की रोटी

समर सीजन में चावल के आटी की रोटियां खाना भी बेहतरीन विकल्प मानी जाती है. इसकी भी तासीर ठंडी होती है. चावल की रोटियां खाने से शरीर को ठंडक मिलती है और अपच की समस्या से राहत मिलती है. ये रोटियां पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखती है.

rice flour roti Photograph: (freepik)

3.जौ के आटे की रोटियां

जौ के आटे की रोटियां गर्मियों में खाने के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इस आटे को खाने से भी शरीर ठंडा होता है क्योंकि इसकी तासीर भी शीतल मानी जाती है. यह आटा फाइबर से भरपूर होता है. इसलिए, जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें इसकी रोटियां खानी चाहिए. जौ के आटे की रोटी खाने से डाइजेशन इंप्रूव होता है. 

jau ki roti Photograph: (google)

4.रागी की रोटी

रागी की रोटी हल्की और पौष्टिक होती है. इसे लंच और डिनर में खा सकते हैं. यह वजन को भी कंट्रोल में रखता है. इस आटे की तासीर भी ठंडी होती है, जो खाने के बाद पेट को ठंडा रखती है. ये हल्की रोटी होती है इसलिए पेट में भारीपन भी महसूस नहीं होता है. इसे सब्जियों और दाल के साथ भी खा सकते हैं.

ragi ki roti Photograph: (freepik)

5.मल्टीग्रेन रोटी

मल्टीग्रेन आटे की रोटियों में कई तरह के अनाज के आटे होते हैं जैसे गेहूं, ज्वार, रागी और बेसन. इस आटे में प्रोटीन और फाइबर दोनों मिलता है. मल्टीग्रेन आटे की रोटियां खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है. दही के साथ इस रोटी को खाने से सेहत अच्छी रहती है.

multigrain roti Photograph: (freepik)

ये भी पढ़ें- Summer Health Tips: गर्मियों में घर पर बनाएं ये 3 स्वादिष्ट और फटाफट तैयार होने वाले रायते, बनाना बेहद आसान

Continue reading on the app

पूर्वी अफगानिस्तान में बस हादसा, 2 की मौत; 13 घायल

काबुल, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। पूर्वी अफगानिस्तान के गजनी प्रांत में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 13 अन्य घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब एक यात्री बस सड़क से नीचे उतर गई।

प्रांतीय पुलिस के प्रवक्ता खालिद सरहदी के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह क़राबाग जिले की मुख्य सड़क पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद एक लापता बच्चे की तलाश के लिए बचाव अभियान जारी है।

प्रवक्ता ने हादसे के लिए लापरवाह ड्राइविंग को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इससे पहले 28 मार्च को पूर्वी अफगानिस्तान के लघमान प्रांत में भी एक सड़क दुर्घटना हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और 10 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, प्रांतीय राजधानी मेहतरलाम में एक मिनी-बस ने लापरवाही के चलते एक तीन पहिया रिक्शा और मोटरसाइकिल को एक साथ टक्कर मार दी थी। इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि घायलों में पांच बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल थीं।

घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसी तरह 1 मार्च को उत्तरी अफगानिस्तान के जौज़जान प्रांत में एक और भीषण हादसा हुआ था, जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई थी और छह अन्य घायल हुए थे। यह दुर्घटना जौज़जान-सरी पुल राजमार्ग के हदबख्शी क्षेत्र में दो तेज रफ्तार वाहनों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई थी।

इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक और एक महिला यात्री की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि छह अन्य लोग, जिनमें दो बच्चे भी शामिल थे, घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटनाएं एक गंभीर समस्या बनी हुई हैं। खराब सड़कें, लापरवाह ड्राइविंग, कठिन भौगोलिक परिस्थितियां और सीमित बुनियादी ढांचा इन हादसों के प्रमुख कारण माने जाते हैं। सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील कर रहे हैं, ताकि ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

--आईएएनएस

डीएससी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेटर ने सरहद लांघ की मोहब्बत... बॉलीवुड अभिनेत्री ने समाज से की बगावत, फिर भी अधूरा रह गया प्यार

Vivian Richards Love Story: करीब तीन दशक पहले अभिनेत्री नीना गुप्ता और वेस्टइंडीज के दिग्गज क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स की प्रेम कहानी ने तहलका मचा दिया था. समाज की परवाह किए बिना नीना ने शादी के बगैर मां बनने का साहसी फैसला लिया, जिसे उस दौर में सबसे 'बोल्ड' कदम माना गया. सालों तक मसाबा के पिता का नाम छिपा रहा, लेकिन एक खोजी पत्रकार ने जन्म प्रमाण पत्र के जरिए इस राज से पर्दा उठाया. संघर्षों से भरी यह दास्तां आज भी मिसाल है. Sun, 5 Apr 2026 23:15:59 +0530

  Videos
See all

Pawan Khera पर Fraud Document Case? Himanta Biswa Sarma का बड़ा बयान | Assam Elections #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:09:01+00:00

Viral Video | देखिए चौंकाने वाला VIDEO, पानी में तैरती शराब #viralnews #viralvideo #shorts #mpnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:05:44+00:00

Indian Military Power: भारत के 1000 किलो बम से डर गया पाकिस्तान! #shorts #indianairforce #pakistan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:05:57+00:00

Acharya Pramod Krishnam: 'Congress ने अपनी कब्र खुद खोदी है..' #shorts #acharyapramodkrishnan #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T18:10:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers