कितना नीचे गिरेगो! पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने लाइव चैनल पर की ओछी हरकत, इस खिलाड़ी की पर्सनल लाइव की उड़ाई खिल्ली
Pakistan cricketers : पाकिस्तान के क्रिकेटर्स अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं. इस देश के पूर्व क्रिकेटर भी अपने बयान के लिए चर्चाएं बटोरते हैं. ऐसा ही एक मामला फिर से सामने आया है, जिसमें पाकिस्तान के दो पूर्व क्रिकेटर्स ने ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा का मजाक बयाना है. उन्होंने एक लाइव टीवी शो के दौरान ऑस्टेलियाई क्रिकेटर्स के निजी जीवन को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने क्या कहा है और किस विषय के बारे में कहा है, आइए विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने ARY न्यूज पर एक बात करते हुए एडम जम्पा का मजाक उड़ाया. इस दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक और अन्य क्रिकेटर और जम्पा के दोस्त मार्कस स्टोइनिस को भी नहीं छोड़ा, उन्होंन इन दोनों के बारे में बात की और उनका मजाक बनाया. पाकिस्तानी क्रिकेटर्स की इस ओछी हरकत की चारों ओर आलोचना हो रही है.
पाकिस्तानी क्रिकेटर्स ने की ओछी हरकत
आपको बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने शो में बात करते हुए कहा कि, 'मुझे हैरानी है कि एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कभी टेस्ट नहीं खेला है. इस पर पाकिस्तान के एक और पूर्व क्रिकेटर बासित अली ने कहा, 'मार्कस स्टोइनिस ने उन्हें खेलने से मना किया था'. इसके बाद शो के एंकर ने कहा कि, 'ये उनका पर्सनल मामला है'.
???? CHEAP TALK BY PAKISTAN'S BASIT ALI ON ADAM ZAMPA ????
— Ajay Jadeja (@AjayJadeja171) April 3, 2026
Akmal: “I’m surprised Adam Zampa never played Tests for Australia.”
Basit Ali: “Marcus Stoinis asked him not to play.”
Anchor: “That’s their personal matter.”
Will Basit Ali Apologise? pic.twitter.com/mkun8lkJhR
ऑस्ट्रेलिया के स्टार लेग स्पिनर एडम जम्पा ने आईपीएल को छोड़कर पीएसएल में खेलना चुना है. वो दुनिया भर के टॉप स्पिन गेंदबाजों में शुमार है. तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस एडम जम्पा के करीबी दोस्त हैं. इन दोनों की नजदिकिया मैदान पर और उसके बाहर भी देखी जाती है.
क्रिकेट जगत और मीडिया जगत में इन दोनों के रिश्ते को अगल नाम दिया जाता है. इन दोनों को एक समलैंगिक कपल बताया जाता है. लेकिन इन खबरों में कितनी सत्यता है. इसका हम दावा नहीं करते हैं. पाकिस्तान क्रिकेटर बासित अली ने इस बारे में सोचते हुए एडम जम्पा का नाम मार्कस स्टोइनिस से जोड़कर उनका मजाक उड़ाया है.
जम्पा और स्टोइनिस का निजी जीवन
बताते चलें कि, जम्पा एक शादीशुदा पुरुष हैं. एडम जम्पा ने जून 2021 में अपनी गर्लफ्रेंड हैटी लेह पामर से शादी कर ली थी. उनका एक बेटा भी है, जिसका जन्म साल 2022 में हुआ था. वो अपने परिवार के साथ रहते हैं. इसके साथ ही मार्कस स्टोइनिस ने अपने गर्लफ्रेंड और लंबे समय से उनकी पार्टनर सारा जारनुक के साथ 3 सितंबर 2025 को सगाई की थी. ये दोनों अभी साथ ही रह रहे हैं.
एडम जम्पा का क्रिकेट करियर
इन दोनों के क्रिकेट करियर की बात करें तो एडम जम्पा ने ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट ही खेला है. वो रेड बॉल फॉर्मेट अभी तक नहीं खेल पाए हैं. जम्पा ने 116 वनडे मैचों में 196 विकेट हासिल किए हैं, जबकि उन्होंने 115 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 147 विकेट हासिल किए हैं. वो वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 1-1 बार फाइव विकेट हॉल हासिल कर चुके हैं.
मार्कस स्टोइनिस का क्रिकेट करियर
स्टोइनिस की बात करें तो उन्होंने भी सिर्फ वनडे और टी20 फॉर्मेट ही ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला है. उन्होंने 71 वनडे मैचों में टीम के लिए 1 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1495 रन बनाए हैं. वहीं टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 87 मैचों में 6 अर्धशतकों के साथ 1614 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 48 और टी20 अंतरराष्टीय में 53 विकेट हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें : 'संजीव गोयनका को बैन करो', IPL 2026 के बीच ललित मोदी के बयान ने मचाया तहलका, जानिए क्या है पूरा मामला?
'वैभव सूर्यवंशी से सीखना चाहिए...', माइकल वॉन ने ऋषभ पंत को दी सलाह, बताया कैसे होगी फॉर्म में वापसी
IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ऋषभ पंत की शुरुआत बेहद निराशाजनक हुई है. पहले ही मैच में वह बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम हो गए और सिर्फ 7 रन पर रन आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. नतीजा, ये रहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स को उसके पहले मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा. ऋषभ पंत पिछले सीजन भी आईपीएल में कुछ खास नहीं कर सके थे. ऐसे में अब पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर माइकल वॉन ने ऋषभ पंत को खराब फॉर्म से उबरने के लिए वैभव सूर्यवंशी की ओर देखने की सलाह दी है.
ऋषभ पंत पहले ही मैच में हुए फ्लॉप
ऋषभ पंत के लिए इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अभी शुरुआती दिन हैं, लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान पहले ही चर्चा का विषय बन चुके हैं. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करने पर उनके इस फैसले पर बहस छिड़ गई और बाद में छह विकेट से हार के बाद उन्हें मालिक संजीव गोयनका के साथ तीखी बहस करते देखा गया. पंत को 27 करोड़ में LSG ने खरीदा था, जिससे वह आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. उनका आईपीएल करियर सफल रहा है, लेकिन T20I क्रिकेट में भारत के लिए उनकी भूमिका अभी भी रहस्यमय बनी हुई है. इतना ही नहीं, यह कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने अभी तक इस प्रारूप को पूरी तरह से नहीं समझा है.
???? RISHABH PANT NEEDS CLASSES FROM 15-YEAR-OLD VAIBHAV ????
— Sam (@Cricsam01) April 3, 2026
Michael Vaughan said – “Pant needs to take notes from this 15-year-old kid! Vaibhav is playing with zero fear and making world-class bowlers look like school boys. Unbelievable talent!” ????????pic.twitter.com/FCemInnZMw
पंत धीरे-धीरे भारत की टी20 और वनडे टीमों से बाहर होते जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपनी जगह पक्की कर ली है, लेकिन सीमित ओवरों के क्रिकेट में उनकी मुश्किलें अभी भी बनी हुई हैं. विकेटकीपरों की कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते आगे का रास्ता और भी कठिन होने वाला है.
माइकल वॉन ने दी सलाह
पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी माइकल वॉन का मानना है कि ऋषभ पंत के लिए वैभव सूर्यवंशी से सीखना एक अच्छा विचार हो सकता है. भारत का यह 15 साल का युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी लगातार प्रदर्शन कर रहा है और वॉन का मानना है कि पंत को क्रीज पर उसी तरह की बेफिक्र और खुलकर खेलने की मानसिकता अपनाने से फायदा होगा.
वॉन ने क्रिकबज पर कहा, "वह एक ऐसे देश के लिए खेल रहा है जिसके पास बहुत प्रतिभा है. अपनी प्रतिभा के दम पर वह किसी भी अन्य देश की टीम में जगह बना सकता है. वह गेंद को जोर से मार सकता है, अच्छा विकेटकीपर है और एक कुशल विचारक है. लेकिन जब भारत के लिए खेलने की बात आती है, तो आपके पास ईशान किशन, संजू सैमसन और जितेश शर्मा जैसे दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज हैं. विकेटकीपर बल्लेबाजों की एक पूरी सीरीज है, और उसके लिए यह आसान नहीं होगा."
"सबसे बड़ा मंच और सबसे बड़ी पहचान अब उसके सामने है. उसके लिए एक और धमाकेदार आईपीएल प्रदर्शन करना, अच्छी बल्लेबाजी करना, अच्छी कप्तानी करना. अगर मैं उसकी जगह होता, तो मैं सूर्यवंशी देख रहा होता. क्योंकि जब ऋषभ खेलता है, तो मुझे उसकी बहुत याद आती है. उसकी यही बेफिक्री है. ऋषभ को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिए, गेंद को चौके से बाहर मारने की कोशिश करनी चाहिए। उसकी मानसिकता यह होनी चाहिए कि ‘मैं 48 गेंदों में शतक बना सकता हूं."
पहले ही मैच में वैभव सूर्यवंशी ने लगाई तूफानी फिफ्टी
राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेला. जहां, वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी की थी. उन्होंने पहले तो 15 गेंदों में अर्धशतक बनाया और फिर वह 17 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए. उनका स्ट्राइक रेट 305.88 का रहा. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए थे.
ये भी पढ़ें: 'हमें सीखना चाहिए', IPL में मैथ्यू हेडन ने पेश की मिसाल, वायरल वीडियो ने जीते करोड़ों दिल
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation















.jpg)






