Responsive Scrollable Menu

दीपके बोले- पीएम स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं को संबोधित करें:सरकार बताए शिक्षा-बेरोजगारी पर क्या कदम उठाए; लोगों से पिटीशन साइन करने को कहा

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने कहा कि इस स्वतंत्रता दिवस पर हम चाहते हैं कि प्रधानमंत्री देश के युवाओं को संबोधित करें। उन्होंने शुक्रवार को X पर पोस्ट कर लिखा- हम प्रधानमंत्री से अनुरोध करते हैं कि वे बताएं कि सरकार शिक्षा, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई के मुद्दों पर युवाओं के लिए क्या कदम उठा रही है। उन्होंने अपने पोस्ट के साथ एक लिंक शेयर करते हुए कहा, ‘अगर आप इस बात का समर्थन करते हैं, तो पिटीशन पर साइन करें।’ शनिवार सुबह 4 बजे तक याचिका पर 32 हजार से ज्यादा लोगों ने साइन किए हैं। कॉकरोच जनता पार्टी शुरू करेगी 'क्या बोलती पब्लिक' कैंपेन कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके सितंबर से देशभर में ‘क्या बोलती पब्लिक’ अभियान शुरू करेंगे। दीपके ने गुरुवार को महाराष्ट्र के संभाजीनगर में यह घोषणा की था। उन्होंने कहा था कि हम गांव-शहर जाकर युवाओं से बात करेंगे। साथ ही, बेरोजगारी और महंगी शिक्षा को मुद्दा बनाएंगे। नीट पेपर लीक को लेकर दीपके और उनकी पार्टी ने जंतर-मंतर पर 20 जून से 25 जुलाई तक, लगातार 36 दिनों तक धरना दिया था। 25 जुलाई को तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने धरना समाप्त करने की घोषणा की थी। CJP ने नेशनल वर्किंग कमेटी के नामों की घोषणा की CJP ने गुरुवार को नेशनल वर्किंग कमेटी के सदस्यों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने कहा कि अगले छह महीनों में देशभर में राज्य समन्वय समितियों के साथ-साथ लोकसभा और शहर स्तर की समन्वय इकाइयों का गठन किया जाएगा। ---------------------------------------- कॉकरोच जनता पार्टी चलाएंगे ये 12 लोग, सभी 35 साल से कम, जानिए इनकी कहानी; CJP असल में किसे डेंट मारेगी कॉकरोच जनता पार्टी फिलहाल राजनीति में नहीं आएगी। सरकार के लिए प्रेशर ग्रुप की तरह काम करेगी। गुरुवार को 12 कोर सदस्यों की टीम का ऐलान भी कर दिया। इनमें वकील, CA, इंजीनियर, पत्रकार शामिल हैं और सबकी उम्र 35 साल से कम। अगले महीने से ये पूरे देश में घूमकर सदस्यता अभियान चलाएंगे। पूरी खबर पढें…

Continue reading on the app

भास्कर अपडेट्स:पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज को जमानत नहीं, हाईकोर्ट ने CBI से स्टेटस रिपोर्ट मांगी

दिल्ली हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस के पूर्व नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सुभाष चंद की जमानत याचिका पर CBI को नोटिस जारी किया है। जस्टिस गिरीश कठपालिया ने एजेंसी से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 11 सितंबर को होगी। चंद को CBI ने रिश्वत के एक मामले में गिरफ्तार किया था। सुभाष चंद पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति को नारकोटिक्स केस में आरोपी नहीं बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी। इस मामले में CBI चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चंद गिरफ्तारी के समय द्वारका में दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स सेल के इंचार्ज थे। CBI की ओर से स्पेशल पब्लिक प्रॉसिक्यूटर राजनी गुप्ता ने नोटिस स्वीकार किया। कोर्ट ने उन्हें अगली तारीख से कम से कम एक सप्ताह पहले स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने की अनुमति दी है। कर्नाटक CM ने बेंगलुरु में अमेरिकी कॉन्सुलेट की मांग की; बोले- भारत-अमेरिका रिश्ते मजबूत करने पर जोर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बेंगलुरु में पूर्ण अमेरिकी कॉन्सुलेट खोलने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इसके लिए कर्नाटक में "सबसे अच्छी जगह" उपलब्ध कराएगी। शिवकुमार ने यह बात बेंगलुरु में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में कही। शिवकुमार ने कहा कि बेंगलुरु की बढ़ती वैश्विक पहचान और भारत की आर्थिक तरक्की में उसकी भूमिका को देखते हुए यहां पूर्ण अमेरिकी कॉन्सुलेट होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा कि कर्नाटक में 1,000 से ज्यादा अमेरिकी कंपनियां हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में बहुत कम जगहें ऐसी हैं जहां इतनी अमेरिकी कंपनियां मौजूद हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs SLC XI: यशस्वी जायसवाल को आउट करना बाएं हाथ का खेल… श्रीलंका में खुली पोल, 0 पर आउट

Yashasvi Jaiswal: भारतीय टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल के लिए श्रीलंका दौरे की शुरुआत कुछ खास नहीं रही. वो प्रैक्टिस मैच की पहली पारी में श्रीलंका क्रिकेट XI के खिलाफ बिना खाता खोले आउट हो गए. Sat, 08 Aug 2026 11:28:20 +0530

  Videos
See all

गो माता को राष्ट्र माता देखना चाहता है पूरा देश | Gau Seva | Sanatan Dharm | Hindu #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T06:15:07+00:00

बस्तर की बेटियों ने रैंप पर बिखेरा जलवा... CM Sai ने किया बड़ा ऐलान | Chhattisgarh | Weaver Summit #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T05:55:39+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers