Responsive Scrollable Menu

नीतीश कुमार रेड्डी ने गेंदबाजी में लय हासिल करने के लिए 'खास व्यक्ति' को दिया श्रेय, कहा- पहचान बाद में बताउंगा

केकेआर को हराकर सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत हासिल की। इस दौरान हैदराबाद की तरफ से खेल रहे नीतीश कुमार रेड्डी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं मैच के बाद उन्होंने एक मुश्किल दौर के बाद गेंदबाजी में अपनी लय हासिल करने में मदद के लिए एक खास व्यक्ति को श्रेय दिया। हालांकि, उन्होंने उस खास व्यक्ति की पहचान उजागर नहीं की। 

22 वर्षीय खिलाड़ी को भारत के प्रमुख तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का संभावित उत्तराधिकारी माना जाता है, लेकिन पिछले एक साल से फिटनेस समस्याओं के कारण उनकी प्रगति पर असर पड़ा है। नीतीश कुमार रेड्डी ने स्वीकार किया कि चोटों के कारण वे अपनी गेंदबाजी में सुधार नहीं कर पाए। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए नीतीश कुमार रेड्डी ने कहा कि, मैं शुरू से ही अपनी गेंदबाजी पर काम करना चाहता था लेकिन पिछले साल चोटिल होने के कारण मुझे इसके लिए समय नहीं मिल पाया। उन्होंने कहा आगे कहा कि, इस सत्र के शुरू होने से पहले मुझे थोड़ा समय मिल गया और मैंने एक विशेष व्यक्ति के साथ एक सप्ताह तक अच्छा अभ्यास किया। इससे मुझे वाकई मदद मिली और उन्होंने मुझसे जो कुछ भी कहा था, वह अब समझ में आ रहा है। अब सब ठीक चल रहा है।

वहीं, उस ‘विशेष व्यक्ति’ की पहचान के बारे में पूछे जाने पर रेड्डी ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘‘मैं इसका खुलासा बाद में करूंगा।’’ उस तैयारी का असर गुरुवार को स्पष्ट रूप से दिखाई दिया, जब रेड्डी ने 24 गेंदों में 39 रन बनाने के अलावा दो ओवरों में 17 रन देकर दो विकेट लिए और सनराइजर्स की 65 रन की जीत में अहम भूमिका निभाई। रेड्डी ने कहा, ‘‘जब मैं बल्लेबाजी कर रहा था तो मुझे लगा कि विकेट थोड़ा ज्यादा तेज है क्योंकि गेंदबाज जब धीमी बाउंसर फेंकने की कोशिश करते हैं, तो कभी-कभी गेंद बल्ले पर रुककर आती है और कभी-कभी बल्लेबाज के पास तेजी से पहुंच जाती है।’’ 

नीतीश रेड्डी ने कहा कि, इसलिए मैंने सोचा कि क्यों न धीमी गेंद की जाए और मैंने वही किया। मुझे रिंकू का विकेट मिला क्योंकि गेंद बल्ले की तरफ तेजी से आई और तभी बल्ले का किनारा लगा। धीमी गेंद करना मेरी ताकत हैं। इसलिए मैंने उनका पूरा फायदा उठाया। 

Continue reading on the app

Fact Check: इंडोनेशिया में आए भूकंप का नहीं, एआई-निर्मित है यह वायरल वीडियो 

नई दिल्ली (विश्वास न्यूज)। इंडोनेशिया में 2 अप्रैल 2026 को आए भूकंप से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों को भागते और जमीन पर दरार पड़ते हुए देखा जा सकता है। यूजर्स इस वीडियो को इंडोनेशिया में आए भूकंप का बताते हुए शेयर […]

The post Fact Check: इंडोनेशिया में आए भूकंप का नहीं, एआई-निर्मित है यह वायरल वीडियो  appeared first on Vishvas News.

Continue reading on the app

  Sports

200+ रन बनाकर भी सबसे ज्यादा हार, धोनी की गैरमौजूदगी में सीएसके ने बना डाला सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

csk shameful record: पंजाब किंग्स से हार के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. यह पांचवां मौका है, जब चेन्नई की टीम पंजाब के खिलाफ 200 से ज्यादा का स्कोर बनाकर भी हारी है. सीएसके इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में अब पहले नंबर पर पहुंच गई है. उसने वेस्टइंडीज को पीछे छोड़ा, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार बार 200+ स्कोर करने के बाद भी हार मिली. Sat, 4 Apr 2026 05:11:03 +0530

  Videos
See all

Iran Israel US War Updates LIVE: युद्ध के मैदान से ताजा हालात! लाइव | Trump Vs Khamenei | 04 April #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T01:34:12+00:00

Pakistan News | Petrol Crisis: 'डिफॉल्टर मुनीर' को अब सऊदी, चीन, UAE का डर! Asim Munir | Saudi Arab #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T01:30:13+00:00

Iran Israel Us War Update Live : युद्ध का 36वां दिन | Iran America War | Trump | World News | Iran #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T01:37:00+00:00

Iran America War Update: सीजफायर पर ट्रंप का अभी-अभी बहुत बड़ा फैसला| Trump |Netanyahu | Israel |War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-04T01:30:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers