शिकंजे में मालदा का मास्टरमाइंड... एयरपोर्ट से ऐसे दबोचा गया, आखिर कौन है मोफक्करुल इस्लाम?
Malda Violence:पश्चिम बंगाल के मालदा में हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. इस मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे मोफक्करुल इस्लाम को पुलिस ने बागडोग्रा एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि वह वहां से फरार होने की कोशिश कर रहा था. मोफक्करुल इस्लाम पर आरोप है कि उसने लोगों को उकसाया और हिंसा फैलाने में अहम भूमिका निभाई. उस पर सात न्यायिक अधिकारियों को बंधक बनाने और इलाके में तनाव बढ़ाने का भी आरोप है. इस हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे-12 को जाम कर दिया था, पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई और सुरक्षाबलों के साथ झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए. इस मामले में सियासत भी तेज हो गई है. एक ओर AIMIM के नेताओं ने कहा है कि मुखरुल इस्लाम अब पार्टी में सक्रिय नहीं था और कानून अपना काम करेगा. वहीं, बीजेपी नेता अमित मालवीय ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा कर आरोप लगाए हैं, जिसमें आरोपी को एक अन्य राजनीतिक नेता के साथ दिखाया गया है. तृणमूल कांग्रेस से जुड़े लोगों का कहना है कि पुलिस ने सही कार्रवाई की है और आरोपी के खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कदम उठाए जा रहे हैं. हालांकि, विपक्षी नेताओं ने राज्य सरकार और पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं.
डेंगू वैक्सीन के जल्द आने की उम्मीद, क्या काबू में आ सकेगी ये खतरनाक बीमारी?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18











/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)





