DIY Beauty Tips: महंगे फेस वॉश से छिन गई है चेहरे की चमक? किचन में रखी इन चीजों से दूर होगी टैनिंग, जानें बनाने का सही तरीका
DIY Homemade Beauty Tips: आज के दौर में लोग चेहरे की देखभाल के लिए महंगे फेस वॉश और स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन हर बार अच्छा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. कई बार इन प्रोडक्ट्स में मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं. ऐसे में घर पर बना नेचुरल फेस मास्क एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है. यह पूरी तरह से सुरक्षित है और त्वचा को धीरे-धीरे साफ कर उसे अंदर से हेल्दी बनाता है. इतना ही नहीं गर्मियों में तेज धूप और पसीने की वजह से चेहरे पर टैनिंग होना एक आम समस्या है जिससे स्किन डल और काली दिखने लगती है. अगर आप इस परेशानी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो यह होममेड क्लींजर आपकी काफी मदद कर सकता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.
किचन में रखी इन चीजों से दूर होगी टैनिंग (Homemade Face Cleanser for Glowing Skin)
शहद और कॉफी
त्वचा के लिए प्राकृतिक चीजें हमेशा से ही सबसे असरदार मानी जाती है. इनका कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है और ये स्किन को गहराई से पोषण देती हैं. खासकर दही, शहद और कॉफी का मिश्रण त्वचा की सफाई करने के साथ उसे मखमली और कोमल भी बनाता है. लंबे समय तक चेहरे पर निखार बनाए रखने के लिए ऐसे घरेलू उपायों को रूटीन में जरूर शामिल करें.
दही, शहद और कॉफी
इसके अलावा आपको फेस क्लींजर बनाने के लिए ज्यादा मेहनत खर्च करने की जरूरत नहीं है. इसके लिए केवल दही, कॉफी और शहद का मिश्रण आपके लिए बेहद सुरक्षित हो सकता है जो हर किचन में आसानी से मिल जाते हैं. इस मिश्रण में मौजूद दही स्किन को ठंडक देता है, शहद नमी बनाए रखता है और कॉफी डेड स्किन को हटाकर चेहरे की चमक सुधारने में मदद करती है.
बनाने की तरीका
इस क्लींजर को बनाने के लिए सबसे पहले एक साफ कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं, फिर उसमें 1 चम्मच ताजा दही और थोड़ा सा शहद मिलाएं. इन तीनों चीजों को तब तक अच्छी तरह से मिलाएं जब तक कि एक गाढ़ा और चिकना पेस्ट न बन जाए. यह पूरी तरह नेचुरल है इसलिए इसे ताजा बनाकर तुरंत लगा लें.
कैसे हटाएं टैनिंग? (How To Remove Tanning)
दही, शहद और कॉफी के मिश्रण को चेहरे पर हल्के हाथों से कुछ देर मसाज करें. इसके बाद इसे कम से कम 20 से 25 मिनट तक छोड़ दें और फिर साफ ताजे पानी से चेहरा धो लें. आपको हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करना है. यह त्वचा से धूल-मिट्टी और गंदगी हटाकर उसे गहराई से साफ करता है जिससे टैनिंग खत्म होने लगता है.
चेहरे पर लगाने से पहलें करें पैच टेस्ट
अगर आप क्लींजर का पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो चेहरे पर लगाने से पहले एक पैच टेस्ट जरूर करें. इससे आपको पता चल जाएगा कि यह आपकी स्किन टाइप को सूट कर रहा है या नहीं. हालांकि यह पूरी तरह प्राकृतिक है लेकिन हर किसी की स्किन अलग तरह की होती है. अगर आपको जलन महसूस हो तो इसे तुरंत धो लें.
यह भी पढ़ें: High BP Signs: हाई ब्लड प्रेशर के शरीर पर नजर आते हैं ये 3 संकेत, एक लापरवाही से जा सकती है जान!
40 की उम्र में भी खुद को रखना है जवां और निरोगी, फॉलो करने होंगे आसान स्टेप्स
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। 40 की उम्र तक आते-आते पुरुषों का पेट बाहर निकलने लगता है और शरीर में बहुत कमजोरी महसूस होती है और दूसरी तरफ महिलाएं मेनोपॉज की वजह से चिड़चिड़ी और कमजोर महसूस करने लगती हैं।
40 की उम्र में महिला और पुरुष दोनों में शारीरिक और मानसिक बदलाव आते हैं, लेकिन अगर आप भी 40 की उम्र में तन और मन से जवान महसूस करना चाहते हैं, तो आयुर्वेद में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनसे आप अपने शरीर को निरोगी बना सकते हैं और चेहरे को खूबसूरत और जवां।
40 की उम्र में मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है, जिससे पाचन की समस्या होती है और फिर धीरे-धीरे पेट बाहर निकलने लगता है। वहीं महिलाओं में मोनोपॉज की स्थिति करीब आ जाती है और पोषण तत्वों की कमी की वजह से महिलाओं का शरीर भी कमजोर हो जाता है। महिलाओं और पुरुषों में जोड़ों में दर्द की समस्या और चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती हैं। मधुमेह और ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। ऐसे में खुद का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है।
आयुर्वेद के 40 की उम्र में कुछ रसायनों के सेवन की सलाह दी जाती है, जैसे अश्वगंधा, सफेद मूसली, और शतावरी। इन्हें दूध के साथ लेने से बहुत आराम मिलता है और शारीरिक कमजोरी भी दूर होती है। अश्वगंधा और सफेद मूसली शारीरिक कमजोरी को दूर करती है, जबकि शतावरी महिलाओं में मेनोपॉज की वजह से होने वाले हार्मोन के बदलाव को नियंत्रित करती है और गर्भाशय से जुड़ी परेशानी को भी कम करने में मदद करती है।
इसके साथ ही गहरी और अच्छी नींद लेना भी आवश्यक है। गहरी और अच्छी नींद के लिए रात के समय तलवों की मालिश करें। इससे तंत्रिका तंत्र शांत होता है और नींद अच्छी और गहरी आती है। अच्छी नींद चेहरे पर निखार लाती है और शरीर की मरम्मत करने में भी मदद करती है।
बढ़ती उम्र के साथ जोड़ों में दर्द की परेशानी आम है। इसके लिए हफ्ते में तीन बार कम से कम पूरे शरीर की तेल मालिश करें। इससे रक्त का संचार अच्छा होगा और जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा। इसके साथ मानसिक शांति भी बहुत जरूरी है। मन की शांति शरीर के स्वास्थ्य से जुड़ी होती है। इसके लिए दिनचर्या में प्राणायाम जरूर शामिल करें।
--आईएएनएस
पीएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















