Responsive Scrollable Menu

Honey Singh Pune Concert: ऐन मौके पर टला हनी सिंह का कॉन्सर्ट, भड़के फैंस बोले- 'ये अस्वीकर्य है, लोगों का पैसा डूबा!'

Honey Singh Pune Concert Postponed: सिंगर-रैपर यो यो हनी सिंह का नाम हमेशा सुर्खियों में बना रहता है। इन दिनों भारत के अलग-अलग राज्यों में हनी सिंह के कॉन्सर्ट धमाल मचा रहे हैं। हाल ही में पुणे में उनका मच अवेटेड कॉन्सर्ट होने वाला था जो अचानक टल गया है। 

‘माय स्टोरी- इंडिया चैप्टर’ टूर के तहत यह शो 4 अप्रैल को होने वाला था, लेकिन खराब मौसम की आशंका के चलते इसे आगे बढ़ा दिया गया। इसकी जानकारी खुद हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर दी जिसके बाद फैंस ने नाराजगी जाहिर की है।

कॉन्सर्ट टला, नई तारीख का ऐलान

यो यो हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा- "फैंस! शनिवार (04.04.2026) के सभी टिकट बिक जाने के बावजूद, बारिश और आंधी-तूफान की आशंका के चलते हमें शो को 18.04.2026 तक के लिए री-शेड्यूल करना पड़ रहा है।"

उन्होंने आगे लिखा- "यह निर्णय सरकार की सलाह के अनुरूप लिया गया है, क्योंकि मेरे फैंस की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। खरीदे गए सभी टिकट नई तारीख (18.04.2026) के लिए मान्य रहेंगे। जल्द ही मिलते हैं, पुणे - सिर्फ 2 हफ्तों में!"

फैंस में नाराज़गी, रिफंड की मांग

इस अचानक फैसले से कई फैंस नाराज़ नजर आए। सोशल मीडिया पर लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे खास तौर पर इस कॉन्सर्ट के लिए दूसरे शहरों से पुणे आ रहे थे।

Comments

कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे पहले से यात्रा पर हैं, तो कुछ ने रिफंड की मांग उठाई। कई लोगों ने यह भी कहा कि उन्होंने ट्रैवल और होटल बुकिंग पर खर्च किया है, जो अब बेकार हो जाएगा। एक फैन ने तो यह तक कहा कि वह दुबई से खास इस शो के लिए आया था, लेकिन अब उसे वापस लौटना पड़ेगा।

Comments

यो यो हनी सिंह के टूर की तारीखें

43 वर्षीय सिगंर के अहमदाबाद, इंदौर, लखनऊ, कोलकाता और बेंगलुरु में कॉन्सर्ट करेंगे। हनी सिंह के कॉन्सर्ट की अधिक जानकारी के लिए इस लिंक https://www.district.in/events/yo-yo-honey-singh/artist पर क्लिक कर सकते हैं।

Continue reading on the app

खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ ने मचाया हंगामा; कई पुलिसकर्मी घायल

खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ ने मचाया हंगामा; कई पुलिसकर्मी घायल

Continue reading on the app

  Sports

PM नरेंद्र मोदी भी मान गए संजू सैमसन के प्रदर्शन का लोहा, तारीफ में पढ़े कसीदे

PM Modi on Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे थे. उन्होंने बड़े मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी जमकर तारीफ की. Fri, 03 Apr 2026 16:56:07 +0530

  Videos
See all

Iran Israel War: ईरान ने दुनिया के सामने उड़ाया Trump का मजाक | Chakra View | Sumit Awasthi #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:07:37+00:00

Pakistani Seema Haider Kuaa Puja: सीमा हैदर ने किया कुआं पूजन। Sachin Meena | AP Singh | Viral |N18v #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:04+00:00

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात| Iran Shot Down US F-35 | IRGC | Trump |Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:16:19+00:00

Assam Elections 2026: Owaisi का असम चुनाव में जहरीला और भड़काऊ भाषण | AIMIM | Hojai #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:29+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers