Responsive Scrollable Menu

‘सैयारा’ के बाद अहान पांडे को मिली दूसरी फिल्म:डायरेक्टर ने शूटिंग से एक्टर का लुक शेयर किया, शरवरी के साथ करेंगे रोमांस

फिल्ममेकर अली अब्बास जफर ने अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म अभी अनटाइटल्ड है और यह यश राज फिल्म्स के बैनर तले बनेगी। जिसमें सैयारा से डेब्यू करने वाले अहान पांडे लीड रोल में होंगे। इसके अलावा फिल्म में शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल भी होंगे। फिल्म को लेकर जानकारी देते हुए अली अब्बास जफर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, और यह शुरू होता है। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर शेयर की, जिसमें अहान पांडे नजर आए। तस्वीर में अहान पांडे की इंटेंस आंखें और एक क्लैपबोर्ड दिखाई दे रहा है। यह उनके किरदार की शुरुआती झलक मानी जा रही है, जिसमें एक्शन और रोमांस के एलिमेंट्स मिले हुए हैं। बता दें कि यह फिल्म आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की पांचवीं फिल्म होगी। इससे पहले दोनों मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर जिंदा है में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को लेकर आईएएनएस के साथ बातचीत में एक सूत्र ने बताया कि ‘सैयारा’ की बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद आहान पांडे को जेन Z के प्रमुख मेल एक्टर्स में माना जा रहा है। वहीं शरवरी ‘मुंज्या’ जैसी 100 करोड़ रुपए की फिल्म का हिस्सा रह चुकी हैं। सूत्र के अनुसार, दोनों कलाकारों ने अपनी एक्टिंग के दम पर दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने की क्षमता दिखाई है। इसी वजह से बड़े फिल्ममेकर इन पर भरोसा जता रहे हैं। सूत्र ने यह भी कहा कि अली अब्बास जफर इस जोड़ी के साथ एक ऐसी फिल्म बना रहे हैं जिसमें रोमांस मुख्य होगा और साथ में एक्शन भी शामिल रहेगा। लंबे समय बाद नए कलाकारों के साथ ऐसी फिल्म बनाई जा रही है, जिनकी बॉक्स ऑफिस पर पहचान बन चुकी है।

Continue reading on the app

शादी के एक महीने बाद प्रेग्नेंट हुईं रश्मिका मंदाना? लिखा-'अब हम 3 हो गए', नेटिजंस कर रहे फैमिली लाइफ में वेलकम

रश्मिका मंदाना और विजय देवराकोंडा की शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई. दोनों की इस इंटिमेट वेडिंग में साउथ के सेलेक्टिव कलाकार ही शामिल हुए. बाद में कपल ने शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को इंटिमेट वेडिंग झलक दिखाई. रश्मिका देवरकोंडा फैमिली की बहू बन गई हैं. अब रश्मिका की लेटेस्ट पोस्ट ने उनकी प्रेग्नेंसी को हवा दे दी है.

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली ने सरफराज के आउट होकर जाते वक्त जो किया, कैमरे ने कैद कर लिया, वीडियो हो गया वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भले ही चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार तीसरी हार मिली हो लेकिन सरफराज खान ने फैंस का दिल खुश कर दिया. टीम ने पावरप्ले में अपने 3 विकेट गंवा दिए थे. सरफराज ने आकर ना सिर्फ पारी को संभाला बल्कि तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी ठोक नया रिकॉर्ड भी बना डाला. आईपीएल के इतिहास में पावरप्ले में चौथ नंबर पर आकर अब तक किसी भी बैटर ने अर्धशतक नहीं जमाया था. Mon, 6 Apr 2026 10:39:21 +0530

  Videos
See all

Iran Israel America War:37वें दिन दिखा विनाश का असली चेहरा ! | Middle East Crisis | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:57:56+00:00

US Missing Pilot Rescue in Iran LIVE: बॉर्डर तोड़ घुसे 200 अमेरिकी कमांडो! | Iran Israel War | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:53:27+00:00

Iran Israel America War News LIVE: Pakistan में बम धमका! | Netanyahu | Trump | Shehbaz Sharif | NATO #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T05:01:33+00:00

Iran Israel America War:ट्रंप की डेडलाइन खत्म! Trump Press Conference #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-06T04:44:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers