शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं। चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी होना, पाचन संबंधी समस्याएं और बालों का झड़ना आम हो जाता है।
गर्मियों में ये सभी परेशानियां पेट से शुरू होती है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पीछे का कारण हमारे शरीर के अंदर ही छिपा है। शरीर के अंदर जमी गंदगी कई रोगों को जन्म देती है। ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है। आज हम गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे कुछ ही दिनों में शरीर की सारी गंदगी खुद-ब-खुद बाहर आ जाएगी।
आयुर्वेद के मुताबिक दिनचर्या में बदलाव के साथ ही शरीर की स्थिति को सुधारा जा सकता है। इसके लिए रोजाना 6 चीजें करनी जरूरी है, जो बहुत ही आसान है। पहला काम सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए। यह चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है। यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में भी मदद करता है।
दूसरा, पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को मिलाकर पीएं। इसका सेवन शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर में जमा गदंगी हटने लगती है। तीसरा, नाश्ते में ढेर सारे फल। सुबह का नाश्ता फल से शुरू होना चाहिए। सुबह खाली पेट एक कटोरा फल खाएं। इसके साथ ही दलिया और ओट्स को भी अपनी मील में शामिल करें। इस सभी आहार में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को आसान बनाता है।
चौथा स्टेप है भोजन से पहले सलाद का सेवन। दोपहर के भोजन से पहले एक प्लेट सलाद लें और आधे घंटे बाद भोजन करें। भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रखें। यह सभी चीजें पचाने में आसान होती हैं और शरीर को भी पूरा पोषण मिलता है।
पांचवां स्टेप है रात का भोजन। रात का भोजन हमेशा हल्का करें। कोशिश करें की रात का भोजन हमेशा 7 बजे से पहले ही खा लें। देर रात भोजन करने से बचें, क्योंकि रात के समय पाचन अग्नि मंद होती है और खाना पचने में काफी समय लगता है।
छठा और आखिरी स्टेप है ईसबगोल के साथ दूध। रात के समय गुनगुने दूध के साथ ईसबगोल मिलाकर लें। इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा। यह सभी स्टेप्स एक हफ्ते करने से पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाएगा।
--आईएएनएस
पीएस/वीसी
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
Ajay Devgn के हमशक्ल ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, वायरल हुआ वीडियो
Ajay Devgn Lookalike Video: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के लिए फैंस की दीवानगी एक बार फिर देखने को मिली है. एक्टर के 57th बर्थडे के खास मौके पर उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इस दौरान एक ऐसा मोमेंट भी सामने आया जिसने सबका ध्यान खींच लिया. दरअसल, वहां एक फैन स्पॉट हुआ जो बिल्कुल अजय देवगन का हमशकल था. उसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी पूरी तरह कंफ्यूज हो गए, कई लोगों को तो एक पल के लिए लगा कि ये खुद अजय देवगन ही हैं. फैन का लुक इतना सिमिलर था कि लोग उसे “कार्बन कॉपी” तक कहने लगे. अब उसका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और यूजर्स इस पर मजेदार रिएक्शंस दे रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
News Nation





















