'उनसे बेहतर किसी और की कास्टिंग...', रणबीर कपूर ने बताया 'माता सीता' के रोल में कैसी लगीं साई पल्लवी?
Ranbir Kapoor- Sai Pallavi: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायण (Ramayana) फिल्म का टीजर आउट हो चुका है. हालांकि, सबसे पहले इसका टीजर अमेरिका के लॉस एंजिल्स में दिखाया गया था, जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया.ये इस साल की मोस्टअवेटेड फिल्म है और इसकी रिलीज का इंतजार दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, फिल्म को रिलीज होने में काफी टाइम है लेकिन फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स इसके प्रमोशन में लगे हुए है. रणबीर कूपर ने टीजर लॉन्च के इवेंट में फिल्म अपने रोल को लेकर भी बात की. इसके अलावा उन्होंने बताया कि साई पल्लवी (Sai Pallavi) को जब उन्होंने पहली बार माता सीता के रूप में देखा तो उन्हें कैसा लगा. आइए जानते हैं रणबीर ने क्या बोला.
रणबीर कपूर से इंटरव्यू में जब पूछा गया कि आपको साई पल्लवी माता सीता के रूप में कैसी लगी और उनका परफॉर्मेंस कैसा था. इस पर उन्होंने कहा कि साई पल्लवी एक ब्रिलियंट एक्ट्रेस है और जब मैंने पहली बार उन्हें देखा, तो हमें लगा कि इससे बेहतर कास्टिंग नहीं हो सकती थी.
साई से बेहतर नहीं हो सकती थी कास्टिंग
रणबीर से सवाल किया गया, 'मैं जानती हूं, इस इवेंट में आपके साथ को-एक्टर्स नहीं है. लेकिन एक साउथ इंडियंस के तौर पर साई पल्लवी जैसी शख्सियत को सीता माता के रोल में देखना बहुत मायने रखता है. इसके अलावा यश को रावण के रोल में देखना बहुत खास है. ऐसे में ऑडियंस इनके परफॉर्मेंस को जानने के लिए बेताब है, अगर अगर आप इनके बारे में कुछ बोलना चाहते है तो प्लीस बताएं. इस पर रणबीर ने कहा, 'साई पल्लवी एक ब्रिलियंट एक्ट्रेस हैं. आप जानते हो कि उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया है. मुझे याद है, जब मैंने पहली बार साई को सीता के रूप में देखा तो मैंने नितेश सर की तरफ देखा हम दोनों जानते थे कि सीता के रोल में साई पल्लवी से बेहतर किसी और की कास्टिंग नहीं हो सकती थी.'
Ranbir On How he Felt After Watching Sai Pallavi first time as Sita Ji.#Ramayana pic.twitter.com/EvelZmnSzc
— RK???? (@rksbunny) April 2, 2026
इसके आगे उन्होंने यश के परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए कहा, 'यश के पास बेशक जो स्टारडम है वो है. रावण का किरदार निभाने के लिए एक ऐसे इंसान की जरूरत है जिसके पास वो ओरा और स्क्रिन प्रेजेंस हो.'
Yash Has Aura and Screen Presence to Play Raavana! He comes with Stardom- RK#Ramayana pic.twitter.com/ScnEYmU3Wx
— RK???? (@rksbunny) April 2, 2026
ये भी पढ़ें: 'तू तो मेरा भाई है', फेमस एक्ट्रेस संग हुई थी रेप की कोशिश, इज्जत बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गई थी नीचे
4000 करोड़ रुपये का है बजट
बता दें कि 2 अप्रैल को रामायण का टीजर यूट्यूब पर रिलीज किया गया, जिसे अब तक लाखों पर देखा जा चुका है. दर्शकों को रणबीर भगवान राम के किरदार में बहुत पसंद आ रहे हैं. उनके लुक और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ कर रहे हैं. इसके अलावा यश की भी हल्की सी झलक दिखाई गई, उन्हें लोग खूब पसंद कर रहे हैं, हालांकि, राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे रवि दुबे की हल्की सी झलक देखने के लिए मिली. इसके अलावा फिल्म में हनुमान का रोल कर रहे सनी देओल को टीजर में नहीं दिखाया. इसको लेकर दर्शकों ने अपनी नाराजगी जाहिर की. इस पर मेकर्स ने कहा कि सनी देओल के सीन्स अभी शूट नहीं किए गए हैं क्योंकि वो अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त चल रहे हैं लेकिन अगले पार्ट में उनके सीन्स को ज्यादा दिखाया जाएगा.
बता दें कि इस रामायण फिल्म को नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) प्रोड्यूस कर रहे हैं. जबकि इसका निर्देशन नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) ने किया है. इसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर आएगा जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज होगा. जानकारी के अनुसार रामायण के दोनों पार्ट को बनाने का खर्च 4000 करोड़ रुपये है.
ये भी पढ़ें: 'आजकल शराब पीना आम है...', ऐल्कोहॉल की लत पर ये क्या बोलीं जान्हवी कपूर?
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
















