अभिषेक और ट्रेविस हेड के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है: हेनरिक क्लासेन
कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को इडेन गार्डन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच हुए मैच में एसआरएच ने 65 रन से जीत दर्ज की। मैच के बाद एसआरएच की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की तारीफ की।
Dhurandhar- The Revenge: आमिर खान भी हुए 'धुरंधर 2' के दीवाने, रणवीर सिंह की फिल्म पर दिया ऐसा रिव्यू
Dhurandhar- The Revenge: 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो चुकी है। हर तरफ इस फिल्म की चर्चा है। अब हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान (Aamir Khan) ने भी 'धुरंधर 2' की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है। उन्होंने रणवीर सिंह, आदित्य धर समेत स्टार कास्ट की मेहनत को सराहा।
आमिर खान ने दी खास बधाई
आमिर खान ने अपने प्रोडक्शन हाउस के सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फिल्म की टीम की सराहना की। उन्होंने पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “धुरंधर: द रिवेंज की पूरी टीम को दिल से बधाई। आपका पैशन, विज़न और मेहनत ने सच में दर्शकों के दिलों को छू लिया है।”
इस पोस्ट में निर्देशक आदित्य धर के साथ-साथ फिल्म के मुख्य कलाकार रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी को भी टैग किया गया था।
दिलचस्प बात यह है कि पिछले महीने IFFD 2026 कार्यक्रम के दौरान आमिर ने कहा था कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन इसके बारे में सिर्फ तारीफ ही सुनी है।
ये भी पढ़ें- Rajpal Yadav: कोर्ट में भावुक हुए राजपाल यादव! बोले- “जेल भेज दो”… करोड़ों के केस में हाईकोर्ट का सख्त रुख
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा
‘धुरंधर 2’ साल 2025 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है। यह एक हाई-ऑक्टेन स्पाई-एक्शन थ्रिलर है, जिसमें रणवीर सिंह एक अंडरकवर भारतीय एजेंट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी आतंकवाद के खिलाफ मिशन और दुश्मन देश के भीतर घुसकर नेटवर्क को खत्म करने पर आधारित है।
फिल्म ने भारत में अब तक करीब ₹900 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और यह तेजी से रिकॉर्ड्स तोड़ने की ओर बढ़ रही है। अब देखना है कि ये बाहुबली 2 और पुष्पा 2 के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छेड़ पाएगी या नहीं।
आमिर खान के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वर्क फ्रंट की बात करें तो आमिर खान जल्द ही अपने प्रोडक्शन प्रोजेक्ट 'लाहौर 1947' को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसमें सनी देओल, प्रीति ज़िंटा नजर आएंगे।
इसके अलावा, आमिर हाल ही में ‘सीतारे ज़मीन पर’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर चुके हैं और आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Samacharnama
Haribhoomi





















