Responsive Scrollable Menu

वैश्विक तनावों के बीच अगले सप्ताह रेपो रेट या आरबीआई एमपीसी के रुख में बदलाव की संभावना नहीं: विशेषज्ञ

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अर्थशास्त्रियों ने शुक्रवार को कहा कि भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की अगले हफ्ते होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में इस बार रेपो रेट या पॉलिसी रुख में किसी भी बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसकी वजह मौजूदा वैश्विक तनाव और अनिश्चितता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, आरबीआई का रुख इस बार सतर्क रहेगा और मौजूदा अनिश्चितता के बीच सबसे ज्यादा ध्यान जीडीपी और महंगाई के अनुमान पर होगा, जो मौजूदा हालात में काफी अहम हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) के चीफ इकोनॉमिस्ट मदन सबनाविस ने कहा, हम लिक्विडिटी या करेंसी मैनेजमेंट को लेकर किसी नए कदम की उम्मीद नहीं कर रहे हैं, क्योंकि आरबीआई जरूरत पड़ने पर पहले भी ऐसे कदम उठाता रहा है।

तीन दिन की यह पॉलिसी बैठक 6 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगी। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा संकट बढ़ा है और मार्च में ब्रेंट क्रूड की औसत कीमत करीब 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थी।

बैंक के अनुसार, अगर महंगाई 6 प्रतिशत की ऊपरी सीमा को पार करती है, तो साल के अंत तक ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना बन सकती है।

रिपोर्ट में कहा गया है, युद्ध का असर आर्थिक वृद्धि और महंगाई पर अगले 3-4 महीनों में साफ होगा। इसके बाद आरबीआई ब्याज दरों की दिशा पर फैसला करेगा।

एचएसबीसी ग्लोबल इन्वेस्टमेंट रिसर्च के अनुसार, इस बार एमपीसी की बैठक पूरी तरह से तेल की कीमतों में आए अचानक झटके को लेकर फैली चिंता को दूर करने के लिए संचार पर केंद्रित होगी।

एचएसबीसी के अर्थशास्त्रियों का कहना है, हमें उम्मीद है कि आरबीआई अलग-अलग संभावित स्थितियों, संवेदनशीलता और अपनी प्रतिक्रिया पद्धति के व्यापक सिद्धांतों की रूपरेखा प्रस्तुत करेगा। तेल कीमतों में उछाल के बावजूद निकट भविष्य में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना कम है, क्योंकि आरबीआई एक साल आगे की महंगाई को ज्यादा महत्व देता है, जो फिलहाल कम दिख सकती है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अब ब्याज दरों में कटौती का दौर खत्म हो चुका है और आरबीआई लंबे समय तक दरों को स्थिर रख सकता है।

हाल ही में 27 मार्च को आरबीआई ने बैंकों के विदेशी मुद्रा पोजिशन से जुड़े नियमों को सख्त किया था, जिससे यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि रुपए को संभालने के लिए ब्याज दरों में बदलाव किया जा सकता है। हालांकि एचएसबीसी का कहना है कि ब्याज दर बढ़ाने की संभावना अभी भी काफी कम है।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

UPSC से बैंकिंग तक की तैयारी एक ही छत के नीचे, साकची की मॉडर्न लाइब्रेरी बनी छात्रों के लिए वरदान

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर के साकची गोल चक्कर से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित ढिशुम गुरु मेमोरियल लाइब्रेरी (डीएम लाइब्रेरी) छात्रों के लिए एक बेहतरीन और शांत वातावरण वाला नया ठिकाना बनकर उभर रहा है. सुविधाओं की बात करें तो यह लाइब्रेरी जमशेदपुर की सबसे बड़ी लाइब्रेरी मानी जा रही है, जहां एक साथ करीब 120 छात्र बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

IPL 2026: अजिंक्य रहाणे का गुस्सा कितना सही, कितना गलत? आंकड़ों से समझिए पूरी कहानी

KKR को इस सीजन के शुरुआती दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा. पहले मैच में टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने एक दमदार अर्धशतक जमाया था लेकिन दूसरे मैच में वो नाकाम रहे थे. ऐसे में टीम के प्रदर्शन से ज्यादा रहाणे को खुद अपनी बैटिंग पर सवालों का सामना करना पड़ रहा है. Fri, 03 Apr 2026 14:00:30 +0530

  Videos
See all

Kanpur Kidney Racket Burst: कानपुर 'किडनी गैंग' का किंगपिन कौन? | Ghaziabad | UP News | Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:14:59+00:00

Viral Video | "हम अरविंद केजरीवाल जी के सिपाही हैं" | #viralnews | #virashorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:17:15+00:00

Naxalism : विकास की राह चल पड़ा है Chhattisgarh का 'Abujhmarh' | Red corridor | Ground Report | CAPF #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:14:32+00:00

सलीम वास्तिक बोले 'मुझे Mahadev ने बचाया!'| #MohammadSalim #LordShiva #Shorts #SalimVastik #Miracle #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T09:14:53+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers