Responsive Scrollable Menu

जरूरत की खबर- बारिश में बढ़ता मच्छरों का प्रकोप:इन 5 घरेलू तरीकों से भगाएं मच्छर, डॉक्टर से जानें बचाव के लिए जरूरी सावधानियां

बारिश के मौसम में मच्छर तेजी से पनपते हैं। इस दौरान जगह-जगह पानी जमा हो जाता है, जो मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल माहौल बनाता है। यही वजह है कि इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छरों से होने वाली बीमारियों का रिस्क बढ़ जाता है। इनसे बचने के लिए लोग अक्सर स्प्रे, कॉइल या रिपेलेंट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सिर्फ मच्छरों को दूर रखते हैं। असली बचाव उनके प्रजनन को रोकने में है। कुछ आसान उपाय इसमें मददगार हो सकते हैं। इसलिए ‘जरूरत की खबर’ में आज हम मच्छरों से बचाव के तरीके बताएंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- डॉ. बृज वल्लभ शर्मा, सीनियर कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- मानसून में मच्छर तेजी से क्यों बढ़ते हैं? जवाब- यह मौसम मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल होता है। इसके कई कारण हैं- सवाल- कौन-से मच्छर बरसात में ज्यादा पनपते हैं? जवाब- बरसात में मुख्य रूप से ये मच्छर ज्यादा पनपते हैं- सवाल- घर में और घर के बाहर मच्छर कहां-कहां पनप सकते हैं? जवाब- 2-3 दिन तक जमा किसी भी साफ या गंदे पानी में मच्छर पनप सकते हैं। मच्छरों के कॉमन ब्रीडिंग स्पॉट ग्राफिक में देखिए- सवाल- मच्छरों से कौन-सी बीमारियां होती हैं? जवाब- मच्छरों के काटने से डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया जैसी कई गंभीर बीमारियां होती हैं। मच्छरों से होने वाली बीमारियां और उनके लक्षण ग्राफिक में देखिए- सवाल- घर में और घर के बाहर मच्छरों को पनपने से कैसे रोकें? जवाब- इसके लिए घर के अंदर और बाहर कहीं भी पानी जमा न होने दें। साथ ही आसपास साफ-सफाई का खास ख्याल रखें। सभी जरूरी टिप्स ग्राफिक में देखिए- सवाल- क्या सिर्फ साफ-सफाई से मच्छर खत्म हो जाते हैं? जवाब- नहीं, इससे मच्छर पूरी तरह खत्म नहीं होते। हालांकि उनकी संख्या काफी हद तक कम हो जाती है। इसलिए साफ-सफाई के साथ मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाना भी जरूरी है। सवाल- घर के अंदर छिपे मच्छर भगाने के लिए क्या करें? जवाब- घर के अंदर के मच्छर भगाने के लिए बाजार में मिलने वाले रिपेलेंट प्रोडक्ट्स और कुछ घरेलू उपाय असरदार हो सकते हैं। रिपेलेंट प्रोडक्ट्स मच्छर भगाने के घरेलू उपाय नीम का धुआं कपूर लेमनग्रास ऑयल तुलसी का पौधा लहसुन का स्प्रे सवाल- मच्छरों से खुद को प्रोटेक्ट करने का बेस्ट तरीका क्या है? जवाब- इसके लिए सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें। साथ ही घर और आसपास पानी जमा न होने दें। ग्राफिक में सभी प्रोटेक्शन टिप्स देखिए- मच्छराें से जुड़े कुछ मिथ और फैक्ट सवाल- क्या मच्छर सिर्फ गंदे पानी में ही पनपते हैं? जवाब- नहीं, यह गलतफहमी है। कई मच्छर (खासकर डेंगू फैलाने वाले मच्छर) साफ और ठहरे हुए पानी में भी पनपते हैं। सवाल- कूलर का पानी कितने दिन में बदलना चाहिए? जवाब- हर 2-3 दिन में कूलर का पानी बदलना चाहिए। साथ ही कूलर को अच्छी तरह साफ करना और सुखाना भी जरूरी है। सवाल- फ्रिज की ट्रे और AC ड्रेनेज कितने दिन में साफ करना चाहिए? जवाब- फ्रिज की ट्रे और AC ड्रेनेज को हफ्ते में कम-से-कम एक बार जरूर साफ करें। इनमें जमा पानी मच्छरों के लिए ब्रीडिंग स्पॉट बन सकता है। सवाल- डेंगू वाला मच्छर कहां पनपता है? जवाब- डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर साफ और ठहरे हुए पानी में पनपता है, जैसेकि कूलर, पुराने टायर, गमले और फूलदान, पानी की टंकी/बाल्टी और फ्रिज की ट्रे। सवाल- कौन-सा मच्छर दिन में काटता है और कौन रात में? जवाब- आमतौर पर डेंगू फैलाने वाला एडीज मच्छर दिन में काटता है, जबकि मलेरिया फैलाने वाला एनोफिलीज मच्छर रात में ज्यादा एक्टिव होता है। ……………………… जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- मानसून में बढ़ते फूड पॉइजनिंग के केस: ये 7 लक्षण इग्नोर न करें, बचाव के लिए 12 सावधानियां, बता रहे हैं डॉक्टर ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया’ (FSSAI) के मुताबिक, मानसून के दौरान ई.कोली और सल्मोनेला जैसे बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं। बढ़ी हुई नमी, जलभराव और दूषित भोजन-पानी इसके मुख्य कारण हैं। इस कारण फूड पॉइजनिंग, डायरिया और हैजा के मामले बढ़ जाते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

आपका पैसा- ‘फाइनेंशियल मिनिमलिज्म’ का ट्रेंड:कम सामान, आसान जीवन, समझें इसके फायदे, जानें फालतू खर्चों को कैसे कंट्रोल करें

महीने की शुरुआत में सैलरी खाते में आते ही लगता है कि इस बार जरूर बचत होगी। लेकिन महीने के आखिर तक अकाउंट फिर खाली होता है। समझ ही नहीं आता कि पैसा आखिर कहां खर्च हो जाता है। कई बार आर्थिक परेशानियों की वजह कोई बड़ी खरीदारी नहीं, बल्कि रोज के अनियोजित खर्च होते हैं। सभी गैरजरूरी खर्चों को कंट्रोल करने को ‘फाइनेंशियल मिनिमलिज्म’ कहते हैं। इसमें बचत और निवेश को प्राथमिकता दी जाती है। इन्हीं गैरजरूरी खर्चों पर लगाम लगाने की सोच को 'फाइनेंशियल मिनिमलिज्म' कहते हैं। इसका मतलब कंजूसी करना नहीं, बल्कि हर रुपए को सोच-समझकर खर्च करना और बचत व निवेश को प्राथमिकता देना है। जापान का 100 साल से भी पुराना बजटिंग तरीका 'ककीबो' (Kakeibo) भी इसी सिद्धांत पर आधारित है। इसमें हर खर्च को लिखने और समय-समय पर उसकी समीक्षा करने की सलाह दी जाती है, ताकि पता चल सके कि कौन-सा खर्च वास्तव में जरूरी था और कौन-सा नहीं। आज 'आपका पैसा' में फाइनेंशियल मिनिमलिज्म की बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- जितेंद्र सोलंकी, फाइनेंशियल एडवाइजर, गाजियाबाद सवाल- फाइनेंशियल मिनिमलिज्म क्या है? जवाब- यह पैसे को मैनेज करने का एक तरीका है। इसमें व्यक्ति गैरजरूरी खर्च नहीं करता है। रकम को बचत या निवेश में लगाता है। उदाहरण के लिए- सवाल- क्या फाइनेंशियल मिनिमलिज्म का मतलब सिर्फ कम खर्च करना है? जवाब- नहीं, इसका मतलब सही जगह और सही चीजों पर खर्च करना है, जैसेकि- सवाल- फाइनेंशियल मिनिमलिज्म और कंजूसी में क्या फर्क है? जवाब- फाइनेंशियल मिनिमलिज्म समझदारी से खर्च करना है, जबकि कंजूसी जरूरी खर्च से भी बचना है। ग्राफिक में दोनों का फर्क देखिए- सवाल- मिनिमलिस्ट लाइफस्टाइल आज दुनिया भर में पॉपुलर क्यों हो रही है? जवाब- लोग अब सिर्फ ज्यादा कमाने की बजाय पैसों का समझदारी से इस्तेमाल करने और आर्थिक सुकून पाने पर भी ध्यान दे रहे हैं। यही वजह है कि फाइनेंशियल मिनिमलिज्म तेजी से पॉपुलर हो रहा है। इसके पीछे कई वजहें हैं- सवाल- हम जरूरत से ज्यादा सामान क्यों खरीद लेते हैं? जवाब- इसकी कई वजहें होती हैं- सवाल- ऑनलाइन शॉपिंग एप्स हमारी खरीदारी की आदतों को कैसे प्रभावित करते हैं? जवाब- ऑनलाइन शॉपिंग एप्स ऐसी डिजिटल स्ट्रैटजी अपनाते हैं, जो लोगों को ज्यादा और जल्दी खरीदारी करने के लिए प्रेरित करती हैं। इसे पॉइंटर्स से समझिए- पर्सनलाइज्ड रिकमेंडेशन सर्च और खरीदारी के आधार पर पसंद की चीजें बार-बार दिखाते हैं। फ्लैश सेल का दबाव कम समय का ऑफर देकर तुरंत खरीदने का साइकोलॉजिकल प्रेशर बनाते हैं। लगातार ऑफर और नोटिफिकेशन लगातार डिस्काउंट और डील्स के मैसेज खरीदारी की इच्छा बढ़ाते हैं। आसान और तेज पेमेंट इससे खरीदारी में लगने वाला समय और सोचने का मौका कम हो जाता है। सवाल- सोशल मीडिया और इन्फ्लुएंसर्स हमारी खर्च करने की आदतों को कैसे बदल रहे हैं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या इमोशनल स्ट्रेस भी फिजूलखर्च की वजह है? जवाब- हां, कुछ लोग तनाव, उदासी या चिंता में ज्यादा खरीदारी करते हैं। इससे कुछ समय के लिए अच्छा महसूस होता है। इसे ‘इमोशनल स्पेंडिंग’ या ‘रिटेल थेरेपी’ कहा जाता है। अगर यह आदत लगातार बनी रहे, तो बजट और बचत दोनों प्रभावित होते हैं। सवाल- कौन-से संकेत बताते हैं कि आपके जीवन में फाइनेंशियल क्लटर (आर्थिक अव्यवस्था) है? जवाब- अगर पैसे होने के बावजूद बचत नहीं हो रही, तो यह फाइनेंशियल क्लटर का संकेत हो सकता है। ग्राफिक में सभी संकेत देखिए- सवाल- फाइनेंशियल मिनिमलिज्म कैसे शुरू करें? जवाब- सभी आसान तरीके ग्राफिक में देखिए- अब इन पॉइंट्स को थोड़ा विस्तार से समझिए- 1. खर्चों का ऑडिट करें 2. जरूरत और इच्छा में फर्क समझें खरीदने से पहले खुद से ये सवाल पूछें- 3. ‘24-घंटे या 30-दिन का रूल’ अपनाएं 4. घर का फाइनेंशियल डिक्लटर करें 5. सब्सक्रिप्शन की समीक्षा करें 6. EMI और कर्ज कम करें 7. बचत को ऑटोमैटिक बनाएं 8. खरीदारी की लिमिट तय करें 9. कम, लेकिन अच्छी क्वालिटी खरीदें 10. बचाए हुए पैसों का निवेश करें सवाल- ‘24-ऑवर रूल’ और ‘30-डे रूल’ क्या है, डिटेल में समझाएं? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- 24-ऑवर रूल 30-डे रूल सवाल- कपड़ों पर खर्च कैसे कम करें? जवाब- पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या महंगे गैजेट्स सच में जरूरी हैं? इस खर्च को कैसे कम करें? जवाब- नहीं, अगर मौजूदा डिवाइस आपकी जरूरत पूरी कर रही है, तो सिर्फ नया मॉडल आने या ट्रेंड के कारण उसे बदलने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा- सवाल- छोटे-छोटे खर्च कम करने से लंबी अवधि में कितना बड़ा फंड बन सकता है? जवाब- अगर आप रोज सिर्फ ₹100 बचाकर नियमित निवेश करते हैं, तो यही छोटी बचत 10-20 साल में लाखों रुपए का फंड बन सकती है। ग्राफिक में रोज ₹100 बचाने की ताकत देखिए- सवाल- 20-30 साल के युवाओं के लिए मिनिमलिज्म क्यों जरूरी है? जवाब- इस उम्र में फाइनेंशियल मिनिमलिज्म अपनाने से भविष्य के लिए मजबूत फाइनेंशियल बेस तैयार होता है। इससे- सवाल- शुरुआती नौकरी में कौन-सी वित्तीय आदतें अपनानी चाहिए? जवाब- इस दौरान अपनाई गई आदतें भविष्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकती हैं। ऐसे में- ……………………… ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- 35 की उम्र में 1 करोड़ का फंड:समझें कंपाउंडिंग का गणित और SIP के फायदे, फाइनेंस एक्सपर्ट की 10 जरूरी सलाह हर कोई चाहता है कि 35-40 की उम्र तक उसके पास इतना पैसा हो कि घर खरीदने, कोई बिजनेस शुरू करने या बच्चों की पढ़ाई जैसे सपने पूरे करने के लिए पैसों की चिंता न करनी पड़े। अच्छी बात यह है कि 1 करोड़ का फंड बनाने के लिए बहुत बड़ी सैलरी होना जरूरी नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

मेरी मदद कीजिए... उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर, फिर भी घर की जमीन के लिए दर-दर भटक रहे ऋषभ पंत, अब सीएम धामी से लगाई गुहार

भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली को छोड़कर उत्तराखंड में अपना घर बनाने जा रहे हैं. हालांकि, पिछले तीन साल से पंत अपने गृह राज्य में घर बनाने के लिए जमीन ढूंढ रहे हैं, लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल पा रही है. ऐसे में परेशान होकर उन्होंने मुख्यमंत्री से मदद की गुहार लगाई है. Sat, 8 Aug 2026 07:54:58 +0530

  Videos
See all

School Teacher Drunk Viral Video : मास्टर साहब की क्लास में शराब पार्टी, VIDEO ने मचाई सनसनी | #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T03:16:48+00:00

FCRA Bill 2026: अमेरिका के आरोपों पर भारत का करारा जवाब!| FCRA Amendment Bill 2026 | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-08-08T03:00:07+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers