Responsive Scrollable Menu

अधिकारी ने हनी सिंह के गानों पर चिंता जताई:पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, गानों से शराब और गन कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

सिंगर हनी सिंह के महाराष्ट्र के पुणे में होने वाले कॉन्सर्ट को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पुणे जिला बाल संरक्षण अधिकारी मंगेश जाधव ने शहर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार को पत्र लिखकर हनी सिंह के गानों पर चिंता जताई और आरोप लगाया कि उनके गानों में शराब, ड्रग्स और गन कल्चर को बढ़ावा दिया जाता है। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, जाधव ने पुलिस डिपार्टमेंट से हनी सिंह के प्रोग्राम का कंटेंट सामाजिक रूप से जिम्मेदार और बच्चों की सुरक्षा के नियमों के हिसाब से बनाने को कहा है। यह पत्र गुरुवार को चंडीगढ़ के डॉ. पंडितराव धरेनवर की महाराष्ट्र महिला एवं बाल विकास विभाग में की गई शिकायत के बाद लिखा गया। पत्र में कहा गया है कि हनी के गाने, जैसे वन बॉटल डाउन, चार बॉटल वोडका, मनाली ट्रांस, दिस पार्टी गेटिंग हॉट, मखना, गोलियां और मिलियनेयर में आपत्तिजनक कंटेंट है। इसमें उनके लाइव कॉन्सर्ट में 18 साल से कम उम्र के बच्चों की मौजूदगी को लेकर भी चिंता जताई गई। मुंबई शो का भी पत्र में जिक्र किया जाधव ने 28 मार्च को मुंबई में हुए एक शो का भी जिक्र किया, जहां स्टेज पर कथित तौर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। यह शो हनी सिंह के माई स्टोरी टूर का हिस्सा था, जिसमें मिलियनेयर, देसी कलाकार, माफिया मुंडीर और डोप शॉप जैसे गाने परफॉर्म किए गए थे। पत्र में पुलिस कमिश्नर से प्रोग्राम के कंटेंट को कानून और बाल संरक्षण मानकों के अनुरूप बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। पुणे में हनी सिंह का शो टला, खराब मौसम वजह वहीं, पुणे में हनी सिंह का होने वाला लाइव शो स्थगित कर दिया गया है। यह शो पहले 4 अप्रैल को होना था, लेकिन खराब मौसम के चलते इसे टाल दिया गया। बारिश और गरज के साथ बौछारों की संभावना को देखते हुए यह फैसला लिया गया। अब यह शो 18 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। साथ ही, पहले से खरीदे गए टिकट नई तारीख के लिए मान्य रहेंगे।

Continue reading on the app

'जज को कमजोर मत समझिये...' राजपाल यादव ने भरी अदालत में ऐसा क्या कहा, जो भड़क गईं जस्टिस स्वर्ण कांता, दे दी वॉर्निंग

Rajpal Yadav Delhi High Court : राजपाल यादव की 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने अभिनेता के रुख पर नाराजगी जताते हुए सख्त टिप्पणी की, 'जज को कमजोर मत समझिये अगर वह आपके साथ नरमी बरत रहा है.'

Continue reading on the app

  Sports

मैं हूं इस हार का जिम्मेदार... छलका कप्तान का दर्द, गायकवाड़ बोले- अगर मैंने रन बना दिए होते तो नतीजा कुछ और होता

Ruturaj Gaikwad Statement: सीएसके के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ लगातार तीसरी हार के बाद गुस्से में हैं. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ हार की जिम्मेदारी खुद पर ली. गायकवाड़ ने कहा कि अगर टॉप ऑर्डर में उन्होंने रन बना दिए होते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था. कप्तान ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए माना कि विराट कोहली का कैच छोड़ना और टिम डेविड की आक्रामक बल्लेबाजी टर्निंग पॉइंट साबित हुई, जिससे डिफेंडिंग चैंपियन को जीत मिली. Mon, 6 Apr 2026 01:52:36 +0530

  Videos
See all

Viral Video | खुज़ेस्तान के पहाड़ों में अमेरिकी पायलट का सर्च ऑपरेशन! #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:15:02+00:00

Iran America War Update: अमेरिका ने कैसे बचाया दूसरा पायलट? | Trump | Khamenei | Iran Israel War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:30:03+00:00

News KI Pathshala | Israel-US Vs Iran | युद्ध से बौखलाए Donald Trump का ईरान ने तोड़ा गुरुर ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:33:51+00:00

Raja Raghuvanshi Rebirth | “राजा वापस आ गया…” मां का भावुक स्वागत #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-05T22:00:26+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers