'हम टिकट नहीं बेच रहे', विदेश में पहले क्यों रिलीज हुआ 'Ramayana' का टीजर, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
Ramayana Teaser Controversy: डायरेक्टर नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा (Namit Malhotra) की रामायण (Ramayana) फिल्म का टीजर कल आउट हो चुका है. जिसे दर्शकों का बहुत प्यार मिल रहा है, इसके साथ अब लोग फिल्म की रिलीज के इंतजार में हैं. इस फिल्म को लेकर कई तरह की बहस चल रही है. इसका टीजर देखने के बाद सोशल मीडिया पर जहां लोगों ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश (Yash) के लुक की तारीफ की. वहीं, कई लोग इसके वीएफएक्स को लेकर सवाल करने लगे.
इंडियंस ऑडियंस ने उठाए सवाल
हालांकि, इससे इतर इस फिल्म के टीजर लॉन्च को लेकर भी बहस चल रही है. दरअसल, 31 मार्च को फिल्म के मेकर्स ने यूएस के लॉस एंजिल्स में रामायण की पहली झलक दिखाई थी और 2 अप्रैल को भारत समेत दुनियाभर के लिए रामायण का टीजर आउट किया था. इस पर इंडियन ऑडियंस ने मेकर्स पर सवाल उठाया कि जब रामायण भारत से जुड़ी हुई है तो इसका टीजर पहले भारत में रिलीज क्यों नहीं किया गया. अब बढ़ते विवाद को लेकर इसके मेकर्स ने अपनी चुप्पी तोड़ी है. आइए जानते हैं उन्होंने इस पर क्या कहा?
मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
रामायण के प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने टीजर को लेकर बढ़ते विवाद पर अपनी राय रखी. उन्होंने मुंबई के एक इवेंट में रामायण का टीजर आउट करने के दौरान कहा, 'बांटिए मत. यह समय विभाजन का नहीं है और हमे इस मुद्दे पर बंटना नहीं चाहिए. अमेरिका में रह रही इंडियन ऑडियंस हमें धन्यवाद दे रही है और रामायण के टीजर की तारीफ कर रहे हैं कि हमने वहां पर रामायण के टीजर का इवेंट किया. आपको वहां के भारतीयों के इमोशन्स को समझना चाहिए. दुनियाभर में इंडियंस रह रहे हैं.'
'हम टिकट नहीं बेच रहे'
उन्होंने आगे कहा, 'हमें टीजर को लेकर विभाजन नहीं करना चाहिए. यहीं हम रामायण पर गलत हो जाते हैं. इस पर कोई विभाजन नहीं है. यह दुनिया, एक रामायण और एक राम है. हमारा विजन रामायण को पूरी दुनिया को दिखाने का है. हम इस तरह कैसे जागरुकता लाएंगे. हर भारतीय रामायण के बारे में जानता है. हर किसी को रामायण के बारे में जानना चाहिए. यह हमारे लिए बहुत मुश्किल है कि शूटिंग रोककर लोगों से मिलें और रामायण के बारे में लोगों को जागरुक किया जाए. हम टिकट नहीं बेच रहे हैं.'
4000 करोड़ रुपये है बजट
बताते चलें रामायण फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. इसका पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर आएगा. जबकि दूसरा पार्ट 2027 में रिलीज किया जाएगा. इन दोनों फिल्म का बजट 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसके साथ यह भारत की सबसे महंगी फिल्म होगी और दुनियाभर में भी यह सबसे महंगी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो जाएगी.
रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में, यश रावण के किरदार में और साई पल्लवी मां सीता के रोल में नजर दिखेंगीं. जबकि सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में और रवि दुबे राम के भाई लक्ष्मण का रोल करते नजर आएंगे. हालांकि फिल्म की स्टारकास्ट काफी बड़ी है. इसमें कई बड़े-बड़े स्टार देखने के लिए मिलेंगे. रामायण के मेकर्स ने जो टीजर लॉन्च किया है उसमें भगवान राम के किरदार पर ज्यादा फोकस किया. जबकि लक्ष्मण, मां सीता और रावण के किरदार की भी हल्की सी झलक दिखलाई है. वहीं, इसमें ऑस्कर विनर्स हंस जिमर और ए.आर. रहमान ने म्यूजिक दिया है.
ये भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Box Office Collection: 'धुरंधर 2' ने 15वें दिन की सबसे कम कमाई, फिर भी रिकॉर्ड तोड़ने में नहीं रही पीछे
रणथंभौर टाइगर सफारी घूमना हुआ महंगा, टिकट के दाम 300 रुपये तक बढ़े, अब पर्यटकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ
राजस्थान के प्रसिद्ध रणथंभौर टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के टिकट के दाम बढ़ा दिए गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को यहां घूमने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ेंगे। वन विभाग ने सफारी टिकट की कीमतों में करीब 100 रुपये से लेकर 300 रुपये तक …
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
Mp Breaking News



















