Astrobase ने पेश किया भारत का पहला FFSC rocket engine Everest, 800 kN थ्रस्ट से है लैस
नयी दिल्ली, सात अगस्त बेंगलुरु आधारित अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी स्टार्टअप ‘एस्ट्रोबेस स्पेस टेक्नोलॉजीज़’ ने शुक्रवार को भारत के पहले निजी तौर पर निर्मित ‘फुल-फ़्लो स्टेज्ड कंबशन’ (एफएफएससी) एलओएक्स-मीथेन रॉकेट इंजन का अनावरण किया। एफएफएससी रॉकेट इंजन दुनिया के सबसे आधुनिक रॉकेट इंजनों में से एक है, क्योंकि यह सभी प्रणोदकों का इस्तेमाल करके बेहतरीन क्षमता प्रदर्शन करता है। ‘एवरेस्ट’ नामक यह इंजन तरल ऑक्सीजन और मीथेन से संचालित होता है और 800 किलोन्यूटन का ‘थ्रस्ट’ पैदा करता है।
इसे दोबारा इस्तेमाल होने वाले ‘मीडियम-लिफ्ट लॉन्च व्हीकल’ के लिए डिज़ाइन किया गया है। हालांकि, इंजन का परीक्षण अभी बाकी है और परीक्षण का समय अभी तय नहीं किया गया है। कंपनी के सह-संस्थापक नीरज खंडेलवाल ने एक बयान में कहा कि ‘एवरेस्ट’ एक ऐसी औद्योगिक क्षमता की नींव है जिसकी भारत को आने वाले वर्षों में ज़्यादा से ज़्यादा ज़रूरत होगी।
Rahul Gandhi बोले: महिलाओं की आवाज के बिना देश अधूरा और पिछड़ा रहेगा
नयी दिल्ली, सात अगस्त कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि अगर किसी देश की महिलाएं अपनी बात खुलकर नहीं रखतीं, तो वह देश सफल नहीं हो सकता और उसका विकास रुक जाता है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि महिलाओं को संवाद में वापस लाना और उन्हें वह करने देना ज़रूरी है जो वे करना चाहती हैं। गांधी ने इंस्टाग्राम पर अपने वीडियो में कहा, ‘‘मेरे हिसाब से, कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता जब तक वहां की महिलाएं अपनी बात खुलकर न कह पाएं।
मुझे लगता है कि मेरी राजनीति का एक बड़ा हिस्सा, और इस देश में राजनीति कैसी होनी चाहिए, इसका एक बड़ा हिस्सा इसी बात को समझाने में है कि महिलाओं की आवाज़ के बिना हमारा देश अधूरा एवं पिछड़ा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं को जीवन के हर क्षेत्र में बराबरी का स्थान मिलना चाहिए। बल्कि, मेरा मानना है कि उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में बराबरी से भी ज़्यादा स्थान मिलना चाहिए।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









