Responsive Scrollable Menu

INS तारागिरी आज नेवी में शामिल होगा:यह ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल और आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम से लैस

INS तारगिरी आज विशाखापत्तनम में इंडियन नेवी में शामिल होगा। डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह इस सेरेमनी में मौजूद रहेंगे। तारागिरी को मझगांव डॉक शिप बिल्डिंग लिमिटेड ने प्रोजेक्ट 17-ए के तहत तैयार किया है। युद्धपोत में ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल, एमएफस्टार(रडार), मीडियम रेंज सर्फेस टु एयर मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम, 76 मिमी गन, 30 मिमी और 12.7 मिमी क्लोज-इन वेपन सिस्टम के साथ पनडुब्बी रोधी रॉकेट व टॉरपीडो भी शामिल हैं। यह नीलगिरि-क्लास का चौथा युद्धपोत है भारत की नीलगिरी क्लास (Project 17A) में कुल 7 स्टील्थ फ्रिगेट बनाए जा रहे हैं। तारागिरी इस क्लास का चौथा युद्धपोत है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, प्रोजेक्ट 17-ए युद्धपोत को आगे आने वाली समुद्री चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। ‘तारागिरी’ उसी नाम के पुराने युद्धपोत का एडवांस्ड वर्जन है, जिसने 1980 से 2013 तक नौसेना में 33 सालों तक सेवा दी थी। नई ‘तारागिरी’ हाईटेक स्टेल्थ तकनीक, बेहतर मारक क्षमता, अत्याधुनिक ऑटोमेशन और मजबूत सर्वाइवेबिलिटी से लैस है। इस युद्धपोत को वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो ने तैयार किया है। प्रोजेक्ट 17-ए के युद्धपोत में पिछली पी-17 (शिवालिक) क्लास की तुलना में अधिक आधुनिक हथियार और सेंसर सिस्टम लगाए गए हैं। 2026 तक नौसेना को सौंपे जाएंगे 3 युद्धपोत पिछले 11 महीनों में नौसेना को यह प्रोजेक्ट 17-ए का चौथा जहाज मिला है। पहले दो जहाजों के अनुभव के कारण ‘तारागिरी’ का निर्माण समय घटाकर 81 महीने कर दिया गया, जबकि शुरुआती जहाज ‘नीलगिरि’ में 93 महीने लगे थे। प्रोजेक्ट के बाकी तीन जहाज 2026 के अगस्त तक चरणबद्ध तरीके से नौसेना को सौंपे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इस परियोजना में 75 प्रतिशत स्वदेशी हिस्सेदारी है और इसमें 200 से अधिक एमएसएमई जुड़े हैं। ----------------- ये खबर भी पढ़ें… जंग के चलते तेजस के इंजन की सप्लाई रुकी, अमेरिकी कंपनी को डिलीवरी देनी है मिडिल-ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण भारत के बहुप्रतीक्षित लड़ाकू विमान तेजस के इंजन की सप्लाई रुक गई है। इन विमानों के इंजन सप्लाई करने वाली अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक (जीई) ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) को कह दिया है कि अभी सप्लाई नहीं दे पाएंगे। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

सीमा हैदर ने बेटे का नाम 'भारत' रखा:नोएडा में बोलीं- हिंदू होने पर गर्व, पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती

पाकिस्तान से भारत आईं सीमा हैदर ने अपने बेटे का नाम भारत रखा है। गुरुवार को रबूपुरा स्थित घर पर बेटे के नामकरण के दौरान सीमा ने कहा कि हिंदू धर्म बहुत खूबसूरत है। वो बहुत खुश हैं। उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। सीमा हैदर ने कहा- मैं क्रिकेट मैच में भारत को सपोर्ट करती हूं। भारत जब मैच जीतता है तो मुझे खुशी होती है। मैच के दौरान भगवान से प्रार्थना करती हूं कि भारत की ही जीत हो। भारत के लोग बहुत ही अच्छे हैं। वापस पाकिस्तान नहीं जाना चाहती। हर कास्ट के लोग यहां पर रहते हैं। मुझे प्यार करते हैं, सम्मान देते हैं। मुझे अपनी बहू मानते हैं। दरअसल, गुरुवार को सीमा हैदर का ये छठवां बच्चा हैं। जिसे उन्होंने 18 फरवरी 2026 को नोएडा के एक अस्पताल में जन्म दिया था। इससे पहले सीमा ने एक बेटी को भी जन्म दिया था। सीमा के 4 बच्चे पाकिस्तानी पति से हैं, जबकि भारतीय पति सचिन मीणा से दो बच्चे हैं। पंडित जी ने नाम निकाला तो 'भ' अक्षर से आया सीमा हैदर ने कहा- पंडित जी ने जब नाम निकाला तो 'भ' अक्षर से आया। हम लोगों ने बहुत देर तक सोच विचार किया। उसका बाद नाम 'भारत' रखा। भारत से सुंदर नाम कोई हो ही नहीं सकता है। पाकिस्तान से भारत आकर मैं बहुत खुश हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लगता है। मुझे कभी पाकिस्तान छोड़ने का पछतावा नहीं होता है। यूट्यूब चैनल पर सीमा के 2 मिलियन फॉलोअर- सीमा हैदर साल- 2023 से नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा के साथ रह रही हैं। दोनों की कहानी पहले भी काफी चर्चा में रह चुकी है। यह दंपती सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहता है। इनके यूट्यूब चैनल को 2 मिलियन से अधिक लोग देखते हैं। बड़ी संख्या में लोग इन्हें फॉलो करते हैं। पबजी गेम से प्यार, नेपाल के रास्ते भारत आईं सीमा हैदर और गुलाम हैदर की शादी 2014 में हुई। 2019 में गुलाम हैदर सीमा और चार बच्चों को कराची में छोड़कर दुबई चला गया। 2019 में ही पबजी खेलते-खेलते सीमा की नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा से ऑनलाइन मुलाकात हुई। 10 मार्च, 2023 को नेपाल में सीमा और सचिन की आमने-सामने मुलाकात हुई। वहीं पर उन्होंने एक मंदिर में धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दावा किया। नेपाल से सीमा पाकिस्तान चली गईं। सचिन नोएडा आ गया। 13 मई को सीमा फिर से पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल आईं और नेपाल से बस पकड़कर रबुपुरा पहुंचीं। 1 जुलाई को सचिन-सीमा बुलंदशहर में वकील से अपने भारतीय पहचान पत्र बनवाने के लिए मिले। वकील ने सीमा के पाकिस्तानी होने की जानकारी पुलिस को दी। हरियाणा से हिरासत में लिए गए थे सचिन-सीमा इसके बाद दोनों घर से फरार हो गए थे। 3 जुलाई को सीमा-सचिन को हरियाणा के बल्लभगढ़ से हिरासत में लिया गया। 4 जुलाई, 2023 को पुलिस ने सचिन के पिता नेत्रपाल को गिरफ्तार कर लिया। 8 जुलाई को तीनों को कोर्ट से जमानत मिली। 17 और 18 जुलाई को एटीएस ने सीमा-सचिन से पूछताछ की। 21 जुलाई 2023 को सीमा और सचिन की शादी के फोटो और वीडियो सामने आए। नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के पास लगाई थी याचिका 21 जुलाई 2023 को सीमा ने भारतीय नागरिकता के लिए राष्ट्रपति के यहां पर याचिका लगाई थी। 23 जुलाई को सचिन के फुफेरे भाई से बुलंदशहर में हुई पूछताछ के बाद अहमदगढ़ के दो युवकों को हिरासत में लिया गया था, जिन्हें बाद में गिरफ्तार किया गया। 30 जुलाई 2023 को सीमा ने एक वीडियो जारी किया। इसमें गुहार लगाई कि उसके पास खाने-पीने के पैसे तक नहीं हैं। इसके बाद 2 अगस्त को मेरठ के फिल्म डायरेक्टर अमित जानी ने सीमा-सचिन पर फिल्म 'कराची टु नोएडा' बनाने का ऐलान किया, जिसका प्रोमो शॉट शूट किया गया था। हालांकि, अभी तक फिल्म बन नहीं पाई है। --------------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…

Continue reading on the app

  Sports

PM नरेंद्र मोदी भी मान गए संजू सैमसन के प्रदर्शन का लोहा, तारीफ में पढ़े कसीदे

PM Modi on Sanju Samson: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो संजू सैमसन रहे थे. उन्होंने बड़े मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी जमकर तारीफ की. Fri, 03 Apr 2026 16:56:07 +0530

  Videos
See all

Iran America War Live: ईरान-अमेरिका युद्ध के ताजा हालात| Iran Shot Down US F-35 | IRGC | Trump |Live #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:16:19+00:00

NKP | Sushant Singh | शांति की जगह Trump ने Iran को और भड़काया ! |World News | Iran-Israel #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:09:41+00:00

Assam Elections 2026: Owaisi का असम चुनाव में जहरीला और भड़काऊ भाषण | AIMIM | Hojai #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:29+00:00

Pakistani Seema Haider Kuaa Puja: सीमा हैदर ने किया कुआं पूजन। Sachin Meena | AP Singh | Viral |N18v #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T12:17:04+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers