Responsive Scrollable Menu

Breaking News Today Live Updates: सोनीपत में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कांग्रेस नेता समेत 2 लोगों की मौत

Breaking News Today Live Updates: आज 03 अप्रैल 2026 और दिन शुक्रवार है. केंद्रीय नागरिक विमानन मंत्रालय ने उड़ान में कम से कम 60% सीटें मुफ्त देने का प्रावधान पर रोक लगा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पुडुचेरी के दौरे पर रहेंगे. जहां वो शाम 4.30 बजे एक रोड शो करेंगे. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह असम दौरे पर हैं. वह आज असम में तीन अलग-अलग जगहों पर रैली को संबोधित करेंगे. एयर इंडिया एक्सप्रेस पश्चिम एशिया में आने-जाने के लिए आज कुल 32 उड़ानें संचालित करेगी. 18 उड़ानें संयुक्त अरब अमीरात के लिए नॉन-शेड्यूल्ड होंगी. बंगाल में मालदा में हुए विवाद की जांच को चुनाव आयोग ने NIA को सौंप दिया है.

ऐसी ही तमाम खबरों के लिए जुड़े रहें न्यूज नेशन के साथ…

हमें फॉलो कीजिए हमारे X हैंडल @NewsNationTV  इंस्टाग्राम- @newsnationtv फेसबुक- @NewsNationChannel यूट्यूब- @NewsNationTV

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 03 April 2026: आज का पंचांग क्या कहता है? पढ़ें आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 03 April 2026: सनातन धर्म में पंचांग को बेहद खास माना जाता है. पंचांग के पांच अंग होते हैं. पंचांग के माध्यम से हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी की जाती है. इनके साथ ही सूर्योदय, सूर्यास्त, राहुकाल, चंद्रमा का गोचर, राहुकाल और दिशा शूल का भी पता चलता है. हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, हर व्यक्ति को प्रत्येक दिन का पंचांग पढ़ना या सुनना चाहिए. जिसकी वजह से उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है. इसके साथ ही माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. पंचांग पढ़ने से आयु वृद्धि होती है. पापों से छुटकारा मिलता है. जो लोग पंचांग पढ़ते या सुनते हैं उनकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी होती हैं. इसलिए शास्त्र कहते हैं कि हर व्यक्ति को सुबह सबसे पहले पंचांग पढ़ना चाहिए. आइए जानते हैं,  03 अप्रैल 2026 शुक्रवार का पंचांग क्या होगा.

आज की तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग 

तारीख- 03 अप्रैल 2026 

वार- शुक्रवार

तिथि- वैशाख कृष्ण प्रतिपदा सुबह 08 बजकर 42 मिनट तक उसके बाद द्वितीया होगी.

नक्षत्र- चित्रा नक्षत्र शाम 07 बजकर 24 मिनट तक उसके बाद स्वाति होगा.

योग- व्याघात योग और हर्षण

करण- कौलव, तैतिल और गर करण

दिशा शूल- पश्चिम दिशा 

दिशा शूल उपाय- घी या दही खाकर निकलें.

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर कन्या राशि में सुबह 06 बजकर 28 मिनट तक उसके बाद तुला राशि होगा.

संवत

  • विक्रम संवत- 2083, रौद्र
  • शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 6 बजकर 12 पर हुआ है.
सूर्यास्त-  आज शाम 06 बजकर 33 मिनट पर होगा. 
चंद्रोदय- 03 अप्रैल शाम 07:57 मिनट पर होगा.
चंद्र अस्त- 04 अप्रैल को सुबह 07:17 मिनट पर होगा.

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:44 मिनट से 05:32 मिनट तक.

अमृत काल- दोपहर 12:31 मिनट से दोपहर 02:14 मिनट तक.

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:05 बजे से दोपहर 12:54 मिनट तक.

आज का अशुभ समय

राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. यम गण्डक दोपहर 03:34 बजे से शाम 05:06 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 07:3 बजे से सुबह 09:25 मिनट तक रहेगा. आज का दुर्मुहूर्त सुबह 08:48 मिनट से सुबह 09:38 मिनट तक, और दोपहर 12:54 मिनट से दोपहर 01:44 मिनट तक.

आज आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2026: क्यों बेड़ियों में कैद हैं हनुमान जी? जानिए इस रहस्यमयी मंदिर का रहस्य

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. न्यज नेशन इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Continue reading on the app

  Sports

199 शतक, 273 हाफ सेंचुरी 61760 रन, सचिन से पहले इस बल्लेबाज का निक नेम था 'मास्टर', वो था शतकों का शहंशाह

जैक हॉब्स के आंकड़े उनकी महानता की गवाही देते हैं. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी (First-Class) करियर में कुल 1325 पारियां खेलीं और अविश्वसनीय 61,760 रन बनाए. उन्होंने कुल 199 शतक लगाए, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में एक विश्व रिकॉर्ड है.  Fri, 3 Apr 2026 16:40:22 +0530

  Videos
See all

Sanjay Dutt की Fan निकली Dhurandhar 2 के Chaudhry Aslam Khan की पत्नी | Exclusive Interview | TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:05:09+00:00

UP Election 2027 | UP News |Breaking News |अखिलेश के 'PDA फॉर्मूले' को झटका... 'सवर्ण पिच' पर अटका? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:09:19+00:00

Dhurandhar-2 के Chaudhry Aslam Khan वाले किरदार से कितनी खुश उनकी पत्नी? | Exclusive Interview |TNNB #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:15:05+00:00

US-Israel Iran War Updates: इजरायल के किरयात अता में भीषण हमला #shorts | Ground War | Breaking News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T11:03:46+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers