Responsive Scrollable Menu

सोना एक दिन में ₹4245 और चांदी ₹12 हजार सस्ती:OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट, पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म

कल की बड़ी खबर सोना-चांदी की कीमत से जुड़ी रही। गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया और एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई। वहीं, देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। कल की बड़ी खबर से पहले आज की ये सुर्खियां... अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें... 1. सोने में आज ₹4245, चांदी में ₹12 हजार की गिरावट: ईरान जंग से 34 दिन में सोना ₹12 हजार सस्ता, चांदी ₹39 हजार नीचे आई अमेरिका-इजराइल की ईरान से चल रही जंग के बीच गुरुवार को भी सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट रही है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 4,245 रुपए घटकर 1.47 लाख रुपए आ गया है। इससे पहले बुधवार को यह 1.51 लाख पर था। वहीं, एक किलो चांदी 12,023 रुपए घटकर 2.28 लाख रुपए रह गई, जो 25 मार्च को 2.40 लाख रुपए पर थी। अमेरिका-ईरान जंग के कारण सोना 34 दिन में 12,489 और चांदी 38,887 सस्ती हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 2. OTP के बिना हो सकेगा ऑनलाइन पेमेंट:बैंक-टेलीकॉम कंपनियां 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' लाएंगी; सिम-डिवाइस मैच नहीं हुए तो रुकेगा ट्रांजैक्शन देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पेमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह सिस्टम बैकग्राउंड में ही चेक कर लेगा कि बैंक एप में रजिस्टर्ड नंबर और फोन का सिम कार्ड मैच कर रहे हैं या नहीं। अगर सिम और नंबर मैच नहीं हुए, तो ट्रांजैक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। खास बात यह है कि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक ई-सिम (eSIM) पर भी काम करेगी। इससे सिम क्लोनिंग और ई-सिम स्वैप जैसे फ्रॉड रुकेंगे। यह जानकारी एक्सिस बैंक के डिजिटल बिजनेस हेड समीर शेट्टी ने दी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 3. पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म:अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग के बीच सरकार का फैसला; प्लास्टिक, टेक्सटाइल और ऑटो सेक्टर को फायदा केंद्र सरकार ने 40 क्रिटिकल पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट्स पर लगने वाली बेसिक कस्टम्स ड्यूटी को पूरी तरह से माफ कर दिया है। यह छूट 30 जून 2026 तक लागू रहेगी। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध के बीच में जारी तनाव और ग्लोबल सप्लाई चेन में रुकावटों को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। इसका उद्देश्य घरेलू मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को कच्चे माल की सप्लाई लगातर मिलना और बढ़ती लागत को कम करना है। इससे सरकारी खजाने पर 1,800 करोड़ रुपए का बोझ पड़ेगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… 4. अब 1 जनवरी से लागू होंगे 'सिम बाइंडिंग' के नियम: सरकार ने डेडलाइन आगे बढ़ाई, इसमें वॉट्सएप सिम कार्ड के बिना नहीं चलेगा केंद्र सरकार ने 'सिम बाइंडिंग' के नियमों को लागू करने की डेडलाइन को बढ़ाकर 31 दिसंबर 2026 कर दिया है। यानी नए नियम अब 1 जनवरी 2027 से लागू होंगे। इंडस्ट्री की मांग को देखते हुए सरकार ने ये कदम उठाया है। नए नियमों के तहत मोबाइल में सिम कार्ड न होने पर वॉट्सएप, टेलीग्राम, सिग्नल जैसे मैसेजिंग एप काम नहीं करेंगे। कंप्यूटर पर लॉगिन वॉट्सएप भी 6 घंटे में लॉगआउट हो जाएगा। सरकार का दावा है कि इससे साइबर फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए… गुरुवार के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए… पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए...

Continue reading on the app

  Sports

PSL में डेविड वॉर्नर का अपने ही साथी से झगड़ा, मैच के बाद हुआ ड्रामा, Viral Video पर दी ये सफाई

इस बार आईपीएल में जगह बनाने में नाकाम रहे वॉर्नर और मोईन अली पाकिस्तानी टी20 लीग में खेल रहे हैं. दोनों ही इंटरनेशनल स्टार कराची किंग्स का हिस्सा हैं, जिसने लगातार 3 मैच जीतकर जोरदार शुरुआत की है. मगर इस सफलता के बीच दोनों के टकराव का वीडियो वायरल हो रहा है. Fri, 03 Apr 2026 10:10:31 +0530

  Videos
See all

US Israel Iran War News Updates: ईरान ने इजरायल में तेज किए हमले, तेल अवीव में अलर्ट #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T04:43:17+00:00

क्यों जरूरी है ब्रिटेन की Hormouz बैठक ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #iranvsusa #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T04:41:19+00:00

Strait of Hormouz की अंतर्राष्ट्रीय बैठक में शामिल होंगे 60 देश ! #aajtak #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T04:37:57+00:00

Strait of Hormouz में इस समय कितने जहाज फंसे हैं ? #aajtak #shorts #viral #iranamericawar #iranwar #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T04:43:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers