Responsive Scrollable Menu

मिथक बनाम तथ्य: पुरानी बीमारियों तक सीमित नहीं आयुर्वेद, गंभीर समस्याओं में भी कारगर

नई दिल्ली, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आजकल आयुर्वेद को लेकर कई गलत धारणाएं फैली हुई हैं, जो लोगों को इसके असली फायदों से दूर रखती हैं। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आयुर्वेद को सही तरीके से समझकर अपनाया जाए तो यह स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक साबित हो सकता है।

मिथक है कि आयुर्वेद केवल पुरानी बीमारियों के लिए है। इस मंत्रालय बताता है कि यह तथ्य सही नहीं है। आयुर्वेद तीव्र (एक्यूट) और पुरानी (क्रॉनिक) दोनों प्रकार की समस्याओं में सहायक है। यह न सिर्फ बीमारी का इलाज करता है, बल्कि बीमारी होने से पहले रोकथाम भी करता है। सही समय पर आयुर्वेदिक उपचार से कई छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से बचा जा सकता है।

आयुर्वेद को लेकर यह भी मिथक है कि घरेलू नुस्खे ही आयुर्वेद हैं। इसका खंडन करते हुए एक्सपर्ट बताते हैं कि घरेलू नुस्खे आयुर्वेद का सिर्फ एक छोटा हिस्सा हैं। असली आयुर्वेद विशेषज्ञ द्वारा निर्धारित उपचार, जड़ी-बूटियों का सही संयोजन, पंचकर्म, आहार-विहार और जीवनशैली परिवर्तन पर आधारित होता है। बिना विशेषज्ञ सलाह के गलत नुस्खे अपनाने से नुकसान भी हो सकता है, इसलिए योग्य आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह लेना जरूरी है। मंत्रालय का कहना है कि आयुर्वेद को सिर्फ दवा के रूप में नहीं, बल्कि पूरी जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। रोजाना संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, प्राणायाम और पर्याप्त नींद आयुर्वेद के मूल सिद्धांत हैं।

एक्सपर्ट बताते हैं कि आयुर्वेद के बारे में कहा जाता है कि यह बहुत धीरे काम करता है। यह मिथक है। यह एक आम गलतफहमी है। आयुर्वेद सही निदान और योग्य चिकित्सक की देखरेख में प्रभावी ढंग से काम करता है और स्थायी लाभ देता है। आयुर्वेद बीमारी की जड़ को दूर करने पर फोकस करता है, इसलिए कभी-कभी समय लग सकता है।

आयुर्वेद शरीर के तीन दोषों वात, पित्त और कफ को संतुलित रखकर स्वास्थ्य बनाए रखता है। यह न सिर्फ शारीरिक, बल्कि मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य पर भी काम करता है। गलत धारणाओं को दूर करके अगर आयुर्वेद को सही तरीके से अपनाएं तो कई बीमारियों से बचाव किया जा सकता है। ऐसे में एक्सपर्ट का मानना है कि आयुर्वेद को समझकर और विशेषज्ञ की सलाह से अपनाएं।

--आईएएनएस

एमटी/डीकेपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

जिम में जाकर आपको भी लगता है डर? आखिर इसकी क्या है वजह, जिम एंजायटी से कैसे पाएं छुटकारा

Gym Anxiety Causes: जिम जॉइन करने वाले अधिकतर लोग शुरुआत में एंजायटी महसूस करते हैं. ऐसा अक्सर नए माहौल, मशीनों की जानकारी न होने या दूसरों के सामने असहज महसूस करने के कारण होता है. इससे निपटने के लिए वर्कआउट की पहले से योजना बनाना, ट्रेनर की मदद लेना और छोटे लक्ष्यों से शुरुआत करना प्रभावी साबित होता है. अगर जिम जाना बहुत मुश्किल लगे, तो घर पर वर्कआउट या आउटडोर एक्टिविटी जैसे विकल्प भी अपनाए जा सकते हैं.

Continue reading on the app

  Sports

5 हीरो...जिनके दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को मिली सीजन की पहली जीत, केकेआर के खिलाफ ऐसा पलटा मैच

5 heroes srh beat kkr: सनराइजर्स हैदराबाद की जीत में पांच खिलाड़ियों का अहम रोल रहा. कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ इन पांचों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाजी में क्लासेन, हेड और अभिषेक छाए रहे वहीं गेंदबाजी में जयदेव उनादकट ने शानदार प्रदर्शन किया. नितीश कुमार रेड्डी ने बैटिंग और बॉलिंग दोनों डिपार्टमेंट में अपना अहम योगदान दिया. Thu, 2 Apr 2026 23:51:57 +0530

  Videos
See all

System vs Common Man: इंसाफ की गुहार, जिंदा हूं साहब! | Emotional Ground Report | Top News | Viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T20:00:37+00:00

Inside the mission to track global fishing | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T20:00:02+00:00

News Ki Pathshala | Sushant Sinha: Congress ने PM Modi पर कौन से नए हमले शुरु कर दिए? US Iran War #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T19:57:33+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | असम चुनाव में 'जस्टिस फॉर जुबिन' ! #jubingarg #assam #chakraview #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T19:53:40+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers