Responsive Scrollable Menu

ऑनलाइन पेमेंट के लिए OTP खत्म होगा:बैंक-टेलीकॉम कंपनियां लाएंगी साइलेंट ऑथेंटिकेशन; सिम-डिवाइस मैच नहीं हुए तो रुकेगा ट्रांजैक्शन

देश के बड़े प्राइवेट बैंक और टेलीकॉम कंपनियां 'साइलेंट ऑथेंटिकेशन' तकनीक पर काम कर रही हैं। इससे ऑनलाइन पैमेंट करने पर वन-टाइम पासवर्ड (OTP) की जरूरत खत्म हो जाएगी। यह सिस्टम बैकग्राउंड में ही चेक कर लेगा कि बैंक एप में रजिस्टर्ड नंबर और फोन का सिम कार्ड मैच कर रहे हैं या नहीं। अगर सिम और नंबर मैच नहीं हुए, तो ट्रांजैक्शन तुरंत ब्लॉक हो जाएगा। खास बात यह है कि इसमें यूजर को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होगी। यह तकनीक ई-सिम (eSIM) पर भी काम करेगी। इससे सिम क्लोनिंग और ई-सिम स्वैप जैसे फ्रॉड रुकेंगे। यह जानकारी एक्सिस बैंक के डिजिटल बिजनेस हेड समीर शेट्टी ने दी। ऑनलाइन फ्रॉड रोकने में मदद मिलेगी शेट्टी ने बताया, 'हम टेलीकॉम कंपनियों के साथ मिलकर साइलेंट ऑथेंटिकेशन के कई पायलट प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति एप में लॉग-इन है, लेकिन उसका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नंबर से मैच नहीं करता, तो टेलीकॉम नेटवर्क हमें इसका सिग्नल दे देगा। इससे हम बिना ग्राहक को परेशान किए संभावित फ्रॉड का पता लगा सकेंगे।' बैकग्राउंड में काम करेगा सिस्टम PWC इंडिया के साइबर लीडर सुंदरेश्वर कृष्णमूर्ति के मुताबिक, अब तक सुरक्षा की परतें ऐसी थीं, जिन्हें आसानी से हैक किया जा सकता था। अब बैंक और टेलीकॉम कंपनियां नेटवर्क के मुख्य हिस्से में ही वेरिफिकेशन को शिफ्ट कर रही हैं। यह सिस्टम बैकग्राउंड में काम करेगा, जिसे यूजर या हैकर नहीं देख सकेंगे। सुरक्षा को पक्का करने के लिए इसमें फेस ID और एप के अंदर ही कोड (OTP) जनरेट होने जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जा रही हैं। RBI के नए नियम: टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नए नियमों के तहत अब देश में सभी डिजिटल लेन-देन के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अनिवार्य कर दिया गया है। इसमें पासवर्ड या पिन (जो आपको याद हो), OTP या एप कोड (जो आपके फोन में हो) और बायोमेट्रिक्स (जैसे चेहरा या अंगूठा) शामिल हैं। हालांकि SMS वाले OTP को बंद नहीं किया गया है, लेकिन बैंकों को अब फिंगरप्रिंट और डिवाइस की अपनी सुरक्षा जैसे आधुनिक तरीके इस्तेमाल करने के लिए बढ़ावा दिया जा रहा है। वॉट्सएप पर भी मिल सकते हैं OTP नए नियमों के बाद अब बैंक OTP भेजने के लिए वॉट्सएप जैसे थर्ड-पार्टी एप्स का भी इस्तेमाल कर सकेंगे। अनुमान है कि हर महीने करीब 1000 करोड़ ट्रांजैक्शनल मैसेज भेजे जाते हैं। क्लाउड कम्युनिकेशन कंपनी सिंच के MD नितिन सिंघल ने कहा कि इस बदलाव से ग्राहकों का अनुभव बेहतर होगा और ट्रांजैक्शन फेल होने की दर भी कम होगी। ब्रांड्स के लिए भी यह फायदेमंद होगा, क्योंकि चेकआउट प्रक्रिया आसान होने से ग्राहकों का भरोसा बढ़ेगा और डिजिटल एडॉप्शन तेज होगा।

Continue reading on the app

IAS Transfer: फिर हुआ प्रशासनिक फेरबदल, राज्य में 9 आईएएस अफसर इधर से उधर, तबादला सूची जारी 

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव तैयारियां जारी हैं। इसी बीच ब्यूरोक्रेसी में बदलाव (IAS Transfer) देखने को मिला है। 9 आईएएस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कई जिलों में नए डीसी नियुक्त किए गए हैं। कुछ अफसरों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित आदेश कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार …

Continue reading on the app

  Sports

आईपीएल 2026: 'वे मेरी सफलता से जलते हैं,' अजिंक्य रहाणे ने आलोचकों को लताड़ा

कोलकाता, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। आईपीएल 2026 में गुरुवार को ईडन गार्डेन में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच मुकाबला खेला गया। केकेआर को इस मैच में 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। कप्तान रहाणे का बल्ला इस मैच में नहीं चला। वह 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए। आलोचकों ने रहाणे के स्ट्राइक रेट पर सवाल उठाए जिसका जवाब उन्होंने मैच के बाद दिया। Fri, 3 Apr 2026 08:28:35 +0530

  Videos
See all

Iran US Israel War: ईरान से जंग के बीच US रक्षा विभाग में घमासान | Iran Foreign Minister | Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T02:45:18+00:00

UP News: UP पुलिस भर्ती पर CM योगी का बड़ा ऐलान | Yogi Adityanath | Latest Update | UP Police #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T02:45:03+00:00

Iran US Israel War: ईरान के केशम में अमेरिकी लड़ाकू विमान तबाह! | US FighterJet Destroyed in Qeshm #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T03:04:51+00:00

Delhi Weather: दिल्ली-NCR में धूल भरी आंधी | Storm | Strong Winds | Yellow Alert | Rain #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-03T03:00:01+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers