Responsive Scrollable Menu

जबलपुर के पूर्व महापौर पर चलेगा मुकदमा, फाड़ी थी पुलिसकर्मी की वर्दी, STF रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों को दी गई क्लीनचिट

जबलपुर में सितंबर 2025 में हुए विवाद के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व महापौर प्रभात साहू और एक पुलिस आरक्षक के बीच हुए विवाद की जांच रिपोर्ट अब हाईकोर्ट में सामने आ गई है। जांच एसटीएफ ने की थी और अपनी सीलबंद रिपोर्ट अदालत में पेश की थी। रिपोर्ट में पुलिसकर्मियों को …

Continue reading on the app

कुमार सानू का 1992 का सुपरहिट गाना, मनीषा कोइराला के लिए नौसिखिये ने मोर बनकर किया था डांस, कपल का बना फेवरेट

नई दिल्ली: 1992 की सुपरहिट फिल्म 'यलगार' के गाने 'हो जाता है कैसे प्यार' पर मनीषा कोइराला ने नौजवान एक्टर के इर्द-गिर्द घूमते हुए डांस किया था. गाना बॉलीवुड के सबसे मधुर और रूहानी रोमांटिक गीतों में से एक है. आज भी प्रेमियों के बीच अपनी सादगी और दिल को छू लेने वाले संगीत के लिए बेहद पॉपुलर है. गाने को दिग्गज सिंगर कुमार सानू और सपना मुखर्जी ने अपनी जादुई आवाजों से सजाया है, जो 90 के दशक के रोमांस की याद दिलाता है. गाने की सिनेमैटोग्राफी काफी सादगी भरी लेकिन असरदार है, जिसमें प्यार की शुरुआत और उसके अनजाने एहसास को बड़ी खूबसूरती से बयां किया गया है. यह उस दौर में हिट गानों की गारंटी माने जाते थे. इस गाने की धुन आज भी उतनी ही ताजा लगती है, जो उस दौर के मेलोडियस म्यूजिक की पहचान थी.

Continue reading on the app

  Sports

सनराइजर्स हैदराबाद को मिली पहली जीत, कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रन से दी मात

आईपीएल 2026 का छठा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। जिसे एसआरएच ने 65 रन से जीत लिया। इशान किशन की कप्तानी में एसआरएच की ये पहली जीत है। इस मुकाबले में हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतकीय पारी खेली जबकि अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने भी बेहद अहम पारी खेली। 

टॉस जीतकर केकेआर ने सनराइजर्स हैदराबाद को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। जहां हैदराबाद ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 226 रन बनाए और केकेआर को जीत के लिए 227 रन का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में रहाणे की टीम 16 ओवर में 161 रन पर आउट हो गई और उसे हार मिली। 

इशान किशन की कप्तानी में हैदराबाद को इस सीजन की पहली जीत मिली और इसके साथ ही इस टीम ने अंकतालिका में भी अपना खाता खोला। इशान का बतौर कप्तान इस लीग में ये पहली जीत भी रही। 

अभिषेक शर्मा ने 48 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 46 रन की पारी खेली और दोनों अर्धशतक से चूक गए। इशान किशन नहीं चल पाए और 9 गेंदों में 14 रन ही बना पाए और अपना विकेट गंवा बैठे। अनिकेत वर्मा एक रन बनाकर आउट हुए तो नितिश कुमार रेड्डी 39 रन जबकि सलिल अरोड़ा डक आउट हुए। क्लासेन 34 गेंदों में फिफ्टी जड़ी और 35 गेंदों में 52 रन बनाकर आउट हुए। वहीं केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। 

वहीं केकेआर के लिए फिन एलन ने 28 रन जबकि कप्तान अजिंक्य रहाणे ने8 रन की पारी खेली। अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदों में 52 रन की पारी खेली जबकि कैमरून ग्रीन 2 रन पर आउट हो गए। रिंकू सिंह 35 रन बनाकर चलते बने जबकि अनुकूल रॉय डक आउट हुए। सुनील नरेन 12 रन ता कार्तिक त्यागी 5 रन ही बना पाए। 
Thu, 02 Apr 2026 23:38:19 +0530

  Videos
See all

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कन्या राशि । VIRGO । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:29+00:00

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । मेष राशि । ARIES। Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:20+00:00

AAJTAK 2 । 03 APRIL 2026 । AAJ KA RASHIFAL । आज का राशिफल । कर्क राशि । CANCER । Daily Horoscope #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:32+00:00

News Ki Pathshala | Israel-US Vs Iran | अमेरिका का ईरान के खिलाफ युद्ध का मकसद पूरा होने वाला है ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-04-02T23:30:18+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers