Video: 400 किलो डेली सेल, बिहार-झारखंड तक डिमांड! गोड्डा की वो महंगी दुकान, जहां स्वाद के आगे फीकी है कीमत
Godda Famous Sweets Shop Shanti Prasad Sahu: झारखंड के गोड्डा जिले में मिठाई बॉक्स शॉप केवल एक दुकान नहीं, बल्कि शुद्धता और स्वाद का एक भरोसेमंद ब्रांड बन चुकी है. ललमटिया से शुरू हुआ शांति प्रसाद साह का यह सफर आज बिहार और झारखंड के सरहदों को लांघकर अपनी मिठास बिखेर रहा है. इस दुकान की साख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां रोजाना औसतन 400 किलो मिठाइयों की बिक्री होती है. शुद्ध दूध और पारंपरिक विधि से तैयार होने वाली यहां की 24 से अधिक वैरायटी की मिठाइयों की डिमांड भागलपुर (बिहार) तक है. संचालक शांति प्रसाद बताते हैं कि मिलावट के दौर में उन्होंने केवल शुद्धता को अपनी पूंजी बनाया. यही कारण है कि जिले की सबसे महंगी दुकानों में शुमार होने के बावजूद यहां ग्राहकों का तांता लगा रहता है. ललमटिया के पैतृक घर से शुरू हुए इस कारोबार का विस्तार अब गोड्डा शहर के हटिया चौक तक हो चुका है. जहां नई शाखा के जरिए शहरी ग्राहकों को असली स्वाद परोसा जा रहा है.
संकट में फंसे भारतीयों के लिए देवदूत बना अजरबैजान, पश्चिम एशिया जंग के बीच ईरान से कैसे निकले भारत के लोग
भारत के एंबेसडर अभय कुमार ने अजरबैजान के विदेश मंत्री जेहुन बैरामोव से मुलाकात की. उन्होंने औपचारिक तौर पर अपने परिचय पत्र की कॉपी सौंपी. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों पर अपनी सार्थक चर्चा की. मीटिंग में भारत और अजरबैजान के रिश्तों की समीक्षा की गई. इसके अलावा आगे के सहयोग और संभावनाओं पर भी गहरी बात हुई.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18


















