दिल्ली मेट्रो टाइमिंग में बड़ा बदलाव, इस दिन सुबह 3 बजे से शुरू होगी सेवा; क्या है पूरा अपडेट?
Delhi Metro Timings: अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली मेट्रो से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है. दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने 5 अप्रैल 2026, रविवार को मेट्रो सेवाओं के समय में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है. यह बदलाव एक खास आयोजन PNB Soldierathon 2026 के कारण किया जा रहा है.
यह आयोजन जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है, जहां बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. इसी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मेट्रो की टाइमिंग को पहले शुरू करने का निर्णय लिया गया है, ताकि लोगों को आने-जाने में किसी तरह की परेशानी न हो.
कब से चलेगी मेट्रो?
DMRC के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 को दिल्ली मेट्रो अपनी सेवाएं सुबह 3 बजे से शुरू कर देगी. आमतौर पर रविवार को मेट्रो थोड़ी देर से शुरू होती है, लेकिन इस खास दिन यात्रियों की सुविधा के लिए इसे पहले शुरू किया जा रहा है.
Early metro services at 03:00 AM on 5th April, 2026 (Sunday) to facilitate participants of the PNB Soldierathon Marathon at Jawaharlal Nehru Stadium.#DelhiMetro pic.twitter.com/zBDMHzB3Yx
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) April 2, 2026
किन लाइनों पर बदलेगी टाइमिंग?
यह बदलाव सभी मेट्रो लाइनों पर नहीं किया गया है, बल्कि कुछ मुख्य रूट्स पर ही लागू होगा. ये रूट्स हैं:
- Delhi Metro Yellow Line: समयपुर बादली से मिलेनियम सिटी सेंटर (गुरुग्राम)
- Delhi Metro Blue Line: द्वारका सेक्टर-21 / द्वारका से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी / वैशाली
- Delhi Metro Violet Line: कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह
इन तीनों लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सुबह 3 बजे से उपलब्ध रहेंगी.
यह भी पढ़ें: "पहली बार विमेंस कोच में असहज महसूस हुआ..." दिल्ली मेट्रो में छोटी-छोटी बच्चियों ने ये क्या कर दिया?
बाकी लाइनों पर क्या रहेगा असर?
अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर कोई बदलाव नहीं किया गया है. वे रविवार के सामान्य समय के अनुसार ही चलेंगी. इसलिए अगर आप इन तीन लाइनों के अलावा किसी और लाइन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपको पहले से समय चेक कर लेना चाहिए.
यह भी पढ़ें: दिल्ली के जाफराबाद मेट्रो स्टेशन पर धमाके से मचा हड़कंप, ये थी ब्लास्ट की असली वजह
क्या है PNB Soldierathon 2026?
PNB Soldierathon 2026 एक हाफ-मैराथन इवेंट है, जिसे Punjab National Bank द्वारा आयोजित किया जाता है. इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मान देना और लोगों में फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाना है.
इस इवेंट की थीम है “Run with Soldiers, Run for Soldiers”, यानी सैनिकों के साथ दौड़ें और उनके लिए दौड़ें. इसमें लोग दो तरह से हिस्सा ले सकते हैं यानी कि फिजिकल रन (ग्राउंड पर दौड़) और वर्चुअल रन (घर या अपने स्थान से भागीदारी). इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश की जाती है.
यात्रियों के लिए जरूरी सलाह
अगर आप 5 अप्रैल को मेट्रो से सफर करने वाले हैं, तो अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें. खासकर अगर आप येलो, ब्लू या वायलेट लाइन पर यात्रा कर रहे हैं, तो आप सुबह 3 बजे से मेट्रो का लाभ उठा सकते हैं. इससे आपको भीड़ से बचने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें: दिल्ली मेट्रो देख नॉर्वे की एंबेसडर हुई हैरान, बोला- "फिर करूंगी...", देखें वीडियो
यह भी पढ़ें: नॉर्वे की राजदूत ने दिल्ली मेट्रो से किया सफर, बोलीं- मुझे ये पहले कर लेना चाहिए था
9 गेंद के भीतर गिर गए थे 3 बड़े विकेट, फिर क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने मचाया तहलका, कोलकाता को मिला 227 रनों का लक्ष्य
KKR vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 206 का छठां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है. केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए एसआरएच की टीम ने 8 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया है. SRH के लिए हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली. जबकि अभिषेक शर्मा 48 रन और ट्रेविस हेड ने 46 रन बनाए. केकेआर के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट चटकाए.
अभिषेक-हेड ने SRH को दिलाई तेज शुरुआत
सनराइजर्स हैदराबाद की पारी की शुरुआत अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने की. दोनों ओपनर्स ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम को तेज शुरुआत दिलाई, मगर पावरप्ले में ट्रेविस हेड के रूप में सनराइजर्स हैदराबाद को पहला झटका लगा. कार्तिक त्यागी ने हेड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. हेड 21 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उन्होंने 6 चौका और 3 छक्का लगाए.
More than 8️⃣0️⃣ runs inside the powerplay ????
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
???? Glimpses of Travis Head and Abhishek Sharma’s fiery partnership ????#SRH 84/1 after 6️⃣ overs
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH | @SunRisers pic.twitter.com/kWyL3BNLT7
अभिषेक शर्मा ने खेली 21 गेंदों पर 48 रनों तूफानी पारी
इसके बाद एक ही ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी ने सनराइजर्स हैदराबाद को 2 झटके दिए. 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर मुजरबानी ने कप्तान ईशान किशन को पवेलियन का रास्ता दिखाया. ईशान 9 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए. फिर चौथी गेंद पर अभिषेक शर्मा अपना शिकार बनाया. अभिषेक ने 21 गेंदों पर 48 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 4 छक्का निकला. फिर अनुकूल रॉय ने 1 रन के निजी स्कोर पर अनिकेत वर्मा को चलता किया. इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने 9 गेंद के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे.
हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच हुई 82 रनों की साझेदारी
इसके बाद हेनरिक क्लासेन और नीतीश कुमार रेड्डी के बीच पांचवे विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई मगर 19वें ओवर में वैभव अरोड़ा ने लगातार 2 विकेट लेकर सनराइजर्स हैदराबाद के रनों की गति को रोका. इस ओवर की पहली गेंद पर वैभव ने नीतीश रेड्डी को चलता किया. नीतीश रेड्डी 24 गेंद पर 39 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद अगली ही गेंद पर सलिल अरोड़ा को पवेलियन भेजा. सलिल खाता भी नहीं खोल पाए.
5️⃣0️⃣-run stand between Heinrich Klaasen and Nitish Kumar Reddy ????#SRH 168/4 in 15 overs
— IndianPremierLeague (@IPL) April 2, 2026
How many will the @SunRisers end up with? ????
Updates ▶️ https://t.co/iCMFpDudP7#TATAIPL | #KhelBindaas | #KKRvSRH pic.twitter.com/yMgmzM0Op8
हेनरिक क्लासेन ने SRH के लिए लगाया शानदार अर्धशतक
हेनरिक क्लासेन ने एक शानदार अर्धशतक लगाया और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को 220 के पार पहुंचाया. हालांकि हेनरिक क्लासेन पारी के आखिरी ओवर में ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बने. उन्होंने 35 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 1 छक्का निकला.
A Klaasic half-century by our Kateramma Koduku ???????? pic.twitter.com/8Hshdvytkb
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) April 2, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11 अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, जयदेव उनादकट, डेविड पेन.
सनराइजर्स हैदराबाद इम्पैक्ट प्लेयर्स: हर्षल पटेल, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, आर स्मरण, साकिब हुसैन.
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग 11: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी.
कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट प्लेयर्स: फिन एलन, मनीष पांडे, सौरभ दुबे, रोवमैन पॉवेल, तेजस्वी दहिया.
यह भी पढ़ें: नहीं मिला IPL 2026 खेलने के लिए NOC तो कोर्ट पहुंचा ये स्टार विदेशी खिलाड़ी, RCB टीम का है हिस्सा
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation


















